Hot News

प्लेन उड़ाने से लेकर स्पेस में जाने तक, जानिए कितना अलग है एविएशन, एयरोस्पेस या एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग

Best Course Aviation VS Aerospace: एविएशन और एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग दोनों हवाई जहाज से जुड़े हैं. लेकिन दोनों ही फील्ड अलग-अलग हैं. वहीं ये दोनों ही फील्ड एयरोस्पेस इंजीनियरिंग से अलग है. अगर आपको भी इन तीनों में से कोई कोर्स चुनना है तो इससे पहले दोनों के बीच का डिफरेंस जान लें. दोनों ही कोर्स की अपने नेचर और फोकस में अलग-अलग है. आइए, समझते हैं डिफरेंस.

क्या है Aviation?

Aviation का संबंध विमानन उद्योग के संचालन (Operations) से है. इस फील्ड में एयरलाइन मैनेजमेंट, एयरपोर्ट मैनेजमेंट, फ्लाइट ऑपरेशन, एयर ट्रैफिक, एविएशन सेफ्टी और कस्टमर सर्विस जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं. यह कोर्स उन छात्रों के लिए बेहतर है जो एयरलाइंस, एयरपोर्ट या एविएशन मैनेजमेंट में करियर बनाना चाहते हैं.

क्या है Aeronautical Engineering?

Aeronautical Engineering इंजीनियरिंग की एक ब्रांच है, जिसमें पृथ्वी के वायुमंडल के भीतर उड़ने वाले विमानों की डिजाइन, निर्माण, परीक्षण और रखरखाव का अध्ययन कराया जाता है. इसमें एयरोडायनामिक्स, प्रोपल्शन, फ्लाइट मैकेनिक्स, एयरक्राफ्ट स्ट्रक्चर और एवियोनिक्स जैसे विषय शामिल होते हैं.

Aerospace Engineering से कैसे अलग है?

Aerospace Engineering एक व्यापक क्षेत्र है, जिसमें विमान (Aircraft) के साथ-साथ रॉकेट, सैटेलाइट और अंतरिक्ष यान (Spacecraft) का भी अध्ययन किया जाता है. वहीं Aeronautical Engineering का फोकस केवल वायुमंडल के भीतर उड़ने वाले विमानों पर होता है.

किस कोर्स में कैसे मिलता है एडमिशन?

एविएशन से जुड़े कोर्स के लिए चयन मेरिट और संस्थान की प्रवेश परीक्षा के आधार पर होता है. Aeronautical Engineering में प्रवेश के लिए अधिकतर संस्थानों में JEE Main, JEE Advanced या राज्य स्टेट लेवल का एंट्रेंस एग्जाम दिया जाता है. वहीं एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के लिए JEE Main या JEE Advanced के जरिए एडमिशन मिलता है.

करियर के अवसर

Aviation

  • एयरलाइन मैनेजर
  • एयरपोर्ट मैनेजर
  • ग्राउंड ऑपरेशन अधिकारी
  • एविएशन सेफ्टी ऑफिसर
  • कार्गो एवं लॉजिस्टिक्स एक्सपर्ट

Aeronautical Engineering

  • एयरक्राफ्ट डिजाइन इंजीनियर
  • मेंटेनेंस इंजीनियर
  • रिसर्च एंड डेवलपमेंट इंजीनियर
  • डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर में इंजीनियर
  • विमान निर्माण कंपनियों में टेक्निकल एक्सपर्ट

एयरोस्पेस इंजीनियर (Aerospace Engineer)

  • एयरक्राफ्ट डिजाइन इंजीनियर
  • स्पेसक्राफ्ट इंजीनियर
  • रॉकेट और मिसाइल इंजीनियर
  • सैटेलाइट सिस्टम इंजीनियर
  • प्रोपल्शन इंजीनियर
  • एवियोनिक्स इंजीनियर
  • स्ट्रक्चरल डिजाइन इंजीनियर
  • रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) इंजीनियर
  • फ्लाइट टेस्ट इंजीनियर
  • क्वालिटी एश्योरेंस और सेफ्टी इंजीनियर
  • मेंटेनेंस और ऑपरेशन इंजीनियर

IISc Bengaluru से कर सकते हैं एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई

IISc बेंगलुरु कई ऐसे BTech और BE कोर्स ऑफर करता है, जिसकी पढ़ाई करके आप स्पेस टेक्नोलॉजी के लिए सेलेक्ट हो सकते हैं. IISc Quantum Measurement and Control विषय में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के कोर्स ऑफर करता है, जिसे करने के बाद स्पेस टेक्नोलॉजी के फील्ड में काम कर सकते हैं.

IIST डिपार्टमेंट (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

IIT कानपुर में Space, Planetary & Astronomical Sciences & Engineering (SPASE) के डिपार्टमेंट के तहत कई कोर्सेज ऑफर किए जाते हैं. वहीं एयोरनॉटिकल इंजीनियरिंग करने के लिए IIST से पढ़ाई कर सकते हैं. इसी के साथ यहां Avionics डिपार्टमेंट भी है.

कौन-सा कोर्स चुनें?

अगर आपकी रुचि एयरलाइंस, एयरपोर्ट संचालन और मैनेजमेंट में है, तो Aviation आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है. वहीं यदि आपको मैथ्स, फिजिक्स,. मशीनों और विमान डिजाइन में रुचि है और आप टेक्निकल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, तो Aeronautical Engineering सही ऑप्शन रहेगा. अगर आपका लक्ष्य विमान और अंतरिक्ष तकनीक दोनों में काम करना है, तो Aerospace Engineering पर भी विचार किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- AI और रोबोटिक्स के बनें एक्सपर्ट, जामिया मिल्लिया इस्लामिया में शुरू होगा नया BTech कोर्स

The post प्लेन उड़ाने से लेकर स्पेस में जाने तक, जानिए कितना अलग है एविएशन, एयरोस्पेस या एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top