Hot News

बेड के अंदर छिपाई लाश, बदबू दबाने को परफ्यूम छिड़कते रहे कातिल, यूपी के ब्लाइंड मर्डर की कहानी सुनकर रह जाएंगे हैरान

UP News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के हरदुआगंज थाना क्षेत्र में सामने आए ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस के अनुसार, प्रेम प्रसंग के विवाद में एक युवक की हत्या कर उसका शव करीब 24 घंटे तक घर के बेड के नीचे बोरे में छिपाकर रखा गया. बदबू रोकने के लिए आरोपी पूरे दिन परफ्यूम छिड़कते रहे और अगले दिन देर रात शव को बाइक से ले जाकर नहर किनारे फेंक दिया. मामले में स्त्री, उसके पति और उसके दूसरे प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है.

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक अमित का स्त्री कल्पना से प्रेम संबंध था. घटना वाली रात अमित स्त्री के घर पहुंचा, जहां पहले से स्त्री का दूसरा प्रेमी लोकेश मौजूद था. इसी दौरान विवाद बढ़ गया. पुलिस के मुताबिक, स्त्री ने लोकेश के साथ मिलकर पीछे से फूंकनी से अमित के सिर पर हमला किया. बेहोश होने के बाद उसकी लात-घूंसों से पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हो गई. स्त्री का पति संजू भी वारदात में शामिल था.

24 घंटे तक बेड के नीचे रखा शव, फिर नहर किनारे फेंका

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को बोरे में बांधकर सिंगल बेड के नीचे छिपा दिया. बदबू न फैले, इसके लिए कमरे में लगातार परफ्यूम छिड़कते रहे. अगले दिन देर रात शव को बाइक पर ले जाकर माछुआ नहर के पास फेंक दिया. पुलिस के अनुसार, घटना 30 अप्रैल की रात हुई थी, जबकि 2 मई को शव बरामद हुआ था.

ढाई महीने बाद ऐसे खुला ब्लाइंड मर्डर केस

शुरुआत में शव की पहचान नहीं हो सकी, जिससे मामला पूरी तरह ब्लाइंड मर्डर बना रहा. करीब ढाई महीने बाद मृतक अमित की पहचान होने पर पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई. पूछताछ में स्त्री कल्पना ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने हत्या की पूरी साजिश का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

Also Read: बैराज से बढ़ा पानी का डिस्चार्ज, प्रयागराज में DM ने तटवर्ती इलाकों को किया अलर्ट

The post बेड के अंदर छिपाई लाश, बदबू दबाने को परफ्यूम छिड़कते रहे कातिल, यूपी के ब्लाइंड मर्डर की कहानी सुनकर रह जाएंगे हैरान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top