मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार के अनुसार, स्थिति को देखते हुए सुबह येलो अलर्ट को बदलकर ऑरेंज अलर्ट कर दिया गया है, क्योंकि आगे भी तेज बारिश की संभावना है.
सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश
मौसम के मिजाज की बात करें तो सुबह से ही दिल्ली में काले बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है. सुबह 8:30 बजे तक दर्ज आंकड़ों के मुताबिक
- रिज: 37.6 मिमी
- लोधी रोड: 36.7 मिमी
- सफदरजंग: 32.4 मिमी
- आया नगर: 4.0 मिमी
- पालम: 0.8 मिमी
The post दिल्ली में आफत की बारिश: जलभराव से सड़कें बनीं तालाब, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट appeared first on Naya Vichar.
