Hot News

बिहार सचिवालय के कर्मचारियों के लिए नई गाइडलाइन जारी, जींस-टीशर्ट पहनकर आने पर रोक, छुट्टी के भी नियम बदले

Bihar Secretariat New Guidelines: बिहार सचिवालय में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने नई गाइडलाइन जारी की है. इसमें कार्यालय में उपस्थिति, ड्रेस कोड, अवकाश और कार्यशैली को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं.

सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंद्र की ओर से जारी इस गाइडलाइन का उद्देश्य सचिवालय में अनुशासन और वर्किंग कल्चर को और बेहतर बनाना है.

जींस-टीशर्ट पहनकर ऑफिस आने पर रोक

नई गाइडलाइन के अनुसार, कोई भी अधिकारी या कर्मचारी कैजुअल ड्रेस, जींस या टी-शर्ट पहनकर कार्यालय नहीं आएगा.

सभी कर्मचारियों को साफ-सुथरे, व्यवस्थित और निर्धारित ड्रेस कोड के अनुरूप परिधान पहनने होंगे. साथ ही कार्यालय समय के दौरान सभी के लिए पहचान पत्र (आईडी कार्ड) पहनना भी अनिवार्य होगा.

देर से आने पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

प्रशासन ने समय पालन को लेकर भी सख्त निर्देश दिए हैं. सभी कर्मचारियों को तय समय पर कार्यालय पहुंचना होगा और निर्धारित समय तक कार्यालय में रहना होगा.

बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर देर से आने, समय से पहले कार्यालय छोड़ने या बिना अनुमति अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा. जरूरत पड़ने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी.

देर होने पर पहले लेनी होगी अनुमति

अगर किसी कर्मचारी को किसी विशेष कारण से देर से आना है या समय से पहले कार्यालय छोड़ना है, तो उसे पहले सक्षम अधिकारी से अनुमति लेनी होगी. आपात स्थिति में यह अनुमति फोन या व्हाट्सएप के माध्यम से भी ली जा सकती है. हालांकि सामान्य परिस्थितियों में बिना अनुमति कार्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी.

बिना स्वीकृति के छुट्टी नहीं मिलेगी

गाइडलाइन में अवकाश को लेकर भी स्पष्ट नियम तय किए गए हैं. किसी भी कर्मचारी को बिना अवकाश स्वीकृत कराए कार्यालय से नहीं जाना होगा.

अगर कोई आकस्मिक स्थिति आती है, तो कर्मचारी को पहले संबंधित अधिकारी को फोन या व्हाट्सएप के जरिए जानकारी देनी होगी. इसके बाद ही अवकाश लिया जा सकेगा.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

सेवा संवर्ग के अनुसार तय किए गए दायित्व

सामान्य प्रशासन विभाग ने बताया कि हाल के वर्षों में कई सेवा संवर्गों की संरचना और पदनाम में बदलाव हुआ है. इसी वजह से नई कार्य प्रणाली और जिम्मेदारियों को स्पष्ट करने के लिए यह विस्तृत गाइडलाइन जारी की गई है.

इसमें आशुलिपिक, सचिवालय सहायक, वरीय सचिवालय सहायक, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी और प्रशाखा पदाधिकारी समेत विभिन्न पदों के दायित्व और कार्यप्रणाली का भी उल्लेख किया गया है.

अनुशासन और जवाबदेही पर प्रशासन का जोर

प्रशासन का कहना है कि नई गाइडलाइन का उद्देश्य सचिवालय में अनुशासन, जवाबदेही और बेहतर कार्य संस्कृति विकसित करना है. अब सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इन निर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा.

Also Read: BPSC TRE-3 पेपर लीक केस में कार्रवाई, EOU ने MBBS डॉक्टर को किया गिरफ्तार, 30 अभ्यर्थियों को हजारीबाग ले जाने का आरोप

The post बिहार सचिवालय के कर्मचारियों के लिए नई गाइडलाइन जारी, जींस-टीशर्ट पहनकर आने पर रोक, छुट्टी के भी नियम बदले appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top