UP News: उत्तरप्रदेश के अमरोहा जिले के गांव धौरिया निवासी तीन लड़कियों की दूल्हे के साथ कथित शादी का मामला सामने आने के बाद मंगलवार को उन्हें बाल कल्याण समिति (CWC) के सामने पेश किया गया. लड़कियों ने समिति के सामने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्होंने शादी नहीं की है. जांच में एक लड़की नाबालिग भी पाई गई है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, फॉलोवर्स और व्यूज बढ़ाने के लिए कथित शादी रचने की बात सामने आई है.
नाबालिग लड़की की हुई पहचान
जांच में तीनों लड़कियों में से एक के नाबालिग होने की जानकारी सामने आई. अब बाल कल्याण समिति मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है. अधिकारियों की ओर से आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी.
Also Read: कानपुर बैराज से छोड़ा गया 1 लाख से अधिक क्यूसेक पानी, प्रयागराज DM ने बाढ़ प्रभावित इलाकों को किया अलर्ट
The post 1 दूल्हे संग 3 लड़कियों की शादी में नया मोड़, CWC के सामने बहनों ने रखा पक्ष, अमरोहा की कहानी ने चौंकाया appeared first on Naya Vichar.
