Hot News

7000mAh बैटरी वाला 5G फोन लेकर आ रही है Realme, लॉन्च से पहले कन्फर्म हुए कई फीचर्स

Realme अपना नया Realme 16x 5G अगले हफ्ते हिंदुस्तान में लॉन्च करने जा रही है. लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसका पहला ऑफिशियल टीजर जारी कर दिया है. टीजर में फोन का डिजाइन, कलर ऑप्शन और कई फीचर्स सामने आ गए हैं. यह स्मार्टफोन Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. कंपनी ने कन्फर्म की है कि इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 256GB तक स्टोरेज मिलेगी. आइए अब जरा डिटेल में जान लेते हैं इस फोन में हमें और क्या खास देखने को मिलने वाला है.

कब लॉन्च होगा Realme 16x 5G? 

Realme अपने नए स्मार्टफोन Realme 16x 5G को 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे हिंदुस्तान में लॉन्च करेगी. लॉन्च से पहले ही कंपनी और Flipkart ने इसकी माइक्रोसाइट लाइव कर दी है. यह स्मार्टफोन Endurance Brown और Glory White जैसे दो रंगों में आएगा. 

Realme 16x 5G के कन्फर्म फीचर्स

  • टीजर के मुताबिक, फोन के पीछे वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा. सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की दमदार बैटरी होगी, जो 45W फास्ट चार्जिंग, बायपास चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग जैसे फीचर्स के साथ आएगी.
  • कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर इसमें 156.2 घंटे तक म्यूजिक सुना जा सकता है, जबकि गेमिंग के लिए यह करीब 9 घंटे का बैकअप देगी. 
  • परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलेगा. इसके साथ 14GB तक रैम (डायनेमिक रैम सहित) और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट दिया जाएगा. 
  • फोन में Realme का इन-हाउस Flux Engine भी मिलेगा. ये परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाने में मदद करेगा.
  • Realme 16x 5G में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा. फोन को ज्यादा गर्म होने से बचाने के लिए इसमें 5,300 sq mm का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा. इसके अलावा, बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए कंपनी अपना GT Boost गेमिंग ऑप्टिमाइजेशन इंजन भी देगी.
  • कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन को IP65 रेटिंग मिलेगी. इसके साथ ही इसमें मिलिट्री-ग्रेड (MIL-STD-810) शॉक रेजिस्टेंस भी मिलेगा. इससे हल्के-फुल्के झटकों और गिरने की सिचुएशन में भी फोन ज्यादा सेफ रहेगा. 
  • फोटोग्राफी के लिए इसमें AI सपोर्ट वाला 50MP का रियर कैमरा दिया जाएगा. वहीं, AI Eraser, AI Ultra Clarity, Motion Photo और Dual-View Video Mode जैसे स्मार्ट AI फीचर्स भी मिलेंगे.

ये भी पढ़ें: Flipkart Freedom Sale से पहले Motorola फोन की कीमतों पर उठे सवाल, टिप्स्टर ने कहा- डिस्काउंट सिर्फ दिखावा?

The post 7000mAh बैटरी वाला 5G फोन लेकर आ रही है Realme, लॉन्च से पहले कन्फर्म हुए कई फीचर्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top