Hot News

झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र आज से, JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में आर-पार की तैयारी

आनंद मोहन की रिपोर्ट

रांचीः झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से आहूत है. पांच कार्य दिवस वाले मॉनसून सत्र में जेपीएससी-जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित अनियमितता का मामला गरमाएगा. विपक्ष ने प्रशासन को घेरने की रणनीति बनाई है. बुधवार को मॉनसून सत्र को लेकर पक्ष-विपक्ष की बैठक हुई. बैठक में सत्र को लेकर रणनीति बनी. सत्ता पक्ष के विधायक सीएम हेमंत सोरेन के साथ बैठे. जिसमें विपक्ष के सवालों का धारदार तरीके से जवाब देने की रणनीति बनी. प्रशासन सदन में जेपीएससी-जेएसएससी मामले में चल रही जांच को लेकर मजबूती से अपना पक्ष रखेगी.

स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने बुलाई थी सर्वदलीय बैठक

इससे पहले विधानसभा स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी. जिसमें जेपीएससी-जेएसएससी पर विशेष चर्चा की मांग उठी. प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी, माले विधायक अरूप चटर्जी और जेएलकेएम विधायक जयराम महतो जेपीएससी-जेएसएससी पर विशेष चर्चा कराने की मांग रखी. बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कहना था कि इस मामले में त्वरित जांच चल रही है. इस मुद्दे पर बहस होता है, तो कई तरह की बातें आएंगी. जांच प्रभावित हो सकता है. संसदीय कार्यमंत्री राधाकृष्ण किशोर का कहना था कि विपक्ष हाउस सुचारू रूप से चलने देने का आश्वासन दे. हंगामा भी करेंगे और चर्चा भी साथ नहीं हो सकता है. विपक्ष आश्वासन दे कि हंगामा नहीं होगा.

सर्वदलीय बैठक करते हुए स्पीकर रबींद्र नाथ महतो, सीएम हेमंत और नेताप्रतिपक्ष सहित अन्य नेता शामिल

विधायक जयराम महतो का कहना था कि बच्चों के भविष्य का सवाल है. भविष्य में जो परीक्षा होगी, वह अच्छे से हो, इसपर चर्चा करना चाहिए. जेपीएससी के चेयरमैन पर भी बात होनी चाहिए. सत्ता पक्ष के विधायक अरूप चटर्जी का कहना था कि छात्र आंदोलनरत है, उनके विषय पर चर्चा होनी चाहिए. तय हुआ कि सदन के पहले दिन की कार्यवाही के बाद कार्यमंत्रणा की बैठक बुलाकर इस विषय पर चर्चा हो. बैठक में सदन के नेता हेमंत सोरेन, स्पीकर रबींद्रनाथ महतो, राधाकृष्ण किशोर, प्रदीप यादव, सुरेश पासवान, माले विधायक अरूप चटर्जी, आजसू विधायक निर्मल महतो, जेएलकेएम विधायक जयराम महतो और लोजपा विधायक जर्नादन पासवान शामिल हुए.

ये भी पढ़ें- JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामला: TDPL का एकाउंटेंट, पूर्व अध्यक्ष खियांग्ते के स्टाफ समेत 5 गिरफ्तार

स्पीकर ने दी नसीहत मॉनसून सत्र सार्थक बने

स्पीकर रबींद नाथ महतो ने कहा है कि विधानसभा का छोटा सत्र है. इसका सदुपयोग पक्ष-विपक्ष करें. जनहित के बाते सदन में आए. अधिकारियों को भी निर्देश दिया गया है कि विधानसभा के सवालों का जवाब समय में आए. मॉनसून सत्र को सार्थक और जनहितकारी बनाया जाए. उन्हें बताया गया है कि कई आश्वासन, शून्यकाल, ध्यानाकर्षण का जवाब समय पर नहीं आ रहा है. इस स्थिति में सुधार हो. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की गरिमा और जनहित सर्वोपरि है.

विधानसभा के 750 मीटर दायरे में 7 दिनों तक निषेधाज्ञा

झारखंड के विश्वविद्यालयों में PF वित्तीय विसंगतिः 1800 शिक्षकों और कर्मियों को 100 करोड़ से ज्यादा का नुकसान

झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. प्रशासन द्वारा झारखंड विधानसभा (नया विधानसभा) परिसर के 750 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू की गई है. यह आदेश 6 अगस्त की सुबह 8 बजे से 12 अगस्त की रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगा. इसके तहत विधानसभा परिसर के 750 मीटर के दायरे में (झारखंड उच्च न्यायालय परिसर को छोड़कर) पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने, धरना, प्रदर्शन, जुलूस, रैली, घेराव और आमसभा आयोजित करने पर रोक रहेगी. इसके अलावा हथियार, लाठी-डंडा, तीर-धनुष, भाला सहित अन्य घातक वस्तुओं के साथ चलने और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर भी प्रतिबंध रहेगा. हालांकि प्रशासनी कार्यक्रम और शवयात्रा को इन प्रतिबंधों से छूट दी गई है.

सत्ता पक्ष बनाम विपक्ष

विपक्ष का क्या है मुद्दा सत्ता पक्ष की तैयारी
JPSC-JSSC घोटाले के मामले में CBI जांच हो JPSC में चल रही जांच को लेकर मजबूती के साथ सदन में बातें रखें
JPSC घोटाले में शामिल लोगों की गिरफ्तारी हो भाजपा शासित राज्यों में पेपर लीक पर भाजपा को घेरेंगे.
JPSC घोटाले में अब तक हुई जांच पर प्रशासन अपनी बात रखें नीट पेपर लीक पर विपक्ष को घेरेंगे
जंतर-मंतर में छात्र आंदोलन को लेकर विपक्ष से जवाब मांगेगा

जानें, सदन में कब क्या होगा

6 अगस्त- अध्यादेश और शोक प्रकाश

7 अगस्त- प्रश्नकाल और वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट

8 और 9 अगस्त- अवकाश

10 अगस्त- प्रश्नकाल, पहले अनुपूरक बजट पर चर्चा

11 अगस्त- प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक व अन्य राजकीय कार्य

12 अगस्त- प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक, राजकीय कार्य और गैर प्रशासनी संकल्प

ये भी पढ़ें- झारखंड के विश्वविद्यालयों में PF वित्तीय विसंगतिः 1800 शिक्षकों और कर्मियों को 100 करोड़ से ज्यादा का नुकसान

The post झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र आज से, JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में आर-पार की तैयारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top