Hot News

‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

UP Politics: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अंबेडकरनगर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने संभल और बरेली में दंगे को लेकर सपा पर निशाना साधा. सीएम योगी ने कहा कि संभल में सपा के एक गुंडे ने दंगा कराया, जिसे प्रशासन घुटनों पर लाकर नाक रगड़वा रही है. उन्होंने बरेली के एक व्यक्ति का जिक्र करते हुए कहा कि वह दंगे कराता था और एक बार प्रशासन उसके आगे सहम गया था. मैंने कहा कि जरा रुक जाओ, उसको आने दो, फिर बताते हैं. आज वह गुंडा जेल में कष्ट उठा रहा है. कह रहा है कि छोड़ दो, गलती हो गई. अब ऐसा नहीं होगा. आज जब कोई धमकी देता है कि दंगा करवा देंगे तो मैं कहता हूं- आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं कि कैसे दंगा होता है… सीएम योगी आदित्यनाथ का यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यूपी में अब नो कर्फ्यू, नो दंगा का माहौल

सीएम योगी ने कहा कि यूपी में दंगा कराने की धमकी देने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. उत्तर प्रदेश में अब “नो कर्फ्यू, नो दंगा” का माहौल है. उन्होंने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली प्रशासनों में दंगाइयों को संरक्षण और सम्मान मिलता था, जबकि मौजूदा प्रशासन में कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. सीएम योगी के इस बयान पर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

सीमए योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

सीएम योगी आदित्यनाथ के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वह बरेली में दंगा कराने की धमकी देने वाले एक व्यक्ति का जिक्र करते हुए सख्त कार्रवाई की बात कहते नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि पहले दंगा करने वालों को मुख्यमंत्री आवास बुलाकर सम्मानित किया जाता था, जबकि अब धमकी देने वालों को कानून का सामना करना पड़ता है.

यह भी पढ़ें: यूपी में बाढ़ का कहर! नदी में समा गया पूरा गांव, बलिया में 200 से अधिक परिवार बेघर, जिम्मेदार कौन?

The post ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top