Hot News

Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की इंडिया रिलीज डेट बदली, अब इस दिन थिएटर्स में आएगी फिल्म

Ramayana Release Date: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की ‘रामायण’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है. फिल्म की कहानी से लेकर स्टार कास्ट तक, हर अपडेट चर्चा में रहता है. अब फिल्म की रिलीज को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है. प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताया है कि फिल्म हिंदुस्तान और विदेशों में एक ही दिन रिलीज नहीं होगी. इंटरनेशनल ऑडियंस इसे 6 नवंबर को देख पाएगी, जबकि हिंदुस्तान में फिल्म दिवाली के मौके पर आएगी.

हिंदुस्तान और विदेश में अलग-अलग दिन रिलीज होगी ‘रामायण’

अब तक ‘रामायण’ की रिलीज डेट 6 नवंबर बताई जा रही थी. लेकिन नमित मल्होत्रा ने साफ किया है कि यह तारीख विदेशों के लिए है. हिंदुस्तान में मेकर्स दिवाली पर फिल्म रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं.

फिलहाल हिंदुस्तान में फिल्म की रिलीज 8 नवंबर 2026 को टारगेट की जा रही है. यानी अगर शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं होता है, तो हिंदुस्तानीय दर्शक विदेशों के मुकाबले दो दिन बाद फिल्म देख सकेंगे.

शुक्रवार की वजह से विदेश में पहले रिलीज होगी फिल्म

अब सवाल आता है कि आखिर दोनों जगह रिलीज की तारीख अलग क्यों रखी गई है? नमित मल्होत्रा ने इसकी वजह भी बताई है.

उनके मुताबिक, इंटरनेशनल मार्केट में फिल्मों की रिलीज शुक्रवार के हिसाब से तय करना ज्यादा सही रहता है. 6 नवंबर 2026 शुक्रवार है, इसलिए विदेशों में इसी दिन फिल्म को रिलीज किया जाएगा.

वहीं, हिंदुस्तान में दिवाली का बड़ा त्योहार है. ऐसे मौके पर सिनेमाघरों में फिल्मों को अच्छा दर्शक वर्ग मिलता है. इसी वजह से मेकर्स हिंदुस्तान में दिवाली रिलीज को प्राथमिकता दे रहे हैं.

कैसी होगी ‘रामायण’ की कहानी?

View on Instagram

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म रामायण की कहानी पर आधारित है. इसमें रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी. यश फिल्म में रावण की भूमिका निभा रहे हैं.

कहानी राम और सीता के जीवन के साथ आगे बढ़ती है. दोनों के विवाह के बाद राम को 14 साल का वनवास मिलता है. सीता और लक्ष्मण भी उनके साथ वन जाने का फैसला करते हैं. वनवास के दौरान कहानी में बड़ा मोड़ आता है, जब रावण सीता का हरण कर लेता है. इसके बाद राम उन्हें वापस लाने के लिए संघर्ष शुरू करते हैं.

दो हिस्सों में आएगी फिल्म

‘रामायण’ की कहानी को दो फिल्मों में दिखाया जाएगा. पहला पार्ट इस साल रिलीज होगा, जबकि दूसरे पार्ट के लिए दर्शकों को 2027 तक इंतजार करना पड़ेगा.

पहला पार्ट दिवाली 2026 के मौके पर आएगा. वहीं, दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा. यानी राम और रावण की पूरी कहानी बड़े पर्दे पर दो हिस्सों में देखने को मिलेगी.

ये भी पढ़ें: खाने के पड़े थे लाले, स्टूडियो में गुजारी रातें… फिर बदली किस्मत और बन गया स्टार

The post Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की इंडिया रिलीज डेट बदली, अब इस दिन थिएटर्स में आएगी फिल्म appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top