Jogiya Murder Case : रोहतास के जोगिया गांव में मजदूरी मांगने पर हत्या के मामले में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शनिवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. उन्होंने मृतक चंदेश्वर चौधरी की पत्नी और बच्चों से मुलाकात की. शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया और दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया.
मामले में आरोपी अजीत तिवारी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. तेजस्वी यादव ने गिरफ्तारी के बाद भी मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की.
The post तेजस्वी यादव रोहतास में चंदेश्वर चौधरी के परिवार से मिले, बोले-जनता वक्त आने पर फैसला करेगी appeared first on Naya Vichar.

