Hot News

अमित शाह के बाद शुभेंदु अधिकारी से मिले 2 TMC सांसद, मुसलमानों को निशाना बनाने का लगाया आरोप

Bengal Loudspeaker Controversy: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के 2 सांसदों अबू ताहेर खान और खलीलुर रहमान ने शनिवार को राज्य सचिवालय ‘नबान्न’ में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) से मुलाकात की. बैठक के दौरान सांसदों ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) ट्रिब्यूनल में लंबित मामलों में हो रही देरी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया.

‘लाउडस्पीकर हटाना दुर्भाग्यपूर्ण’

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद मुर्शिदाबाद के टीएमसी (TMC) सांसद अबू ताहेर खान ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि राज्य में मुस्लिम समुदाय को जान-बूझकर निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा- मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. बंगाल में मुसलमानों को टार्गेट किया जा रहा है. कृपया इसे रोकें, हमें शांतिपूर्वक इबादत करने की अनुमति मिलनी चाहिए.

हम कोर्ट के आदेश के खिलाफ नहीं : ताहेर

अबू ताहेर खान ने आगे कहा कि वे अदालत के आदेशों के पालन के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन जिस तरह से मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाये जा रहे हैं, वह गलत है. उन्होंने राज्य पुलिस पर इस मामले में ‘जरूरत से ज्यादा उत्साह’ दिखाने का आरोप लगाया. उन्होंने मुख्यमंत्री से इस पर तुरंत रोक लगाने की अपील की.

ये भी पढ़ें: एनडीए की बैठक से दूरी बनाने वाले टीएमसी के 3 सांसद अमित शाह से मिले, जानें क्या हैं इसके मायने

‘SIR ट्रिब्यूनल में देरी से आम नागरिक परेशान’

दोनों सांसदों ने मुर्शिदाबाद जिले में SIR ट्रिब्यूनल के समक्ष लंबित मामलों का मुद्दा भी उठाया. अबू ताहेर खान ने कहा कि मतदाता सूची से जिन वैध नागरिकों के नाम हटा दिये गये हैं, उन्हें ट्रिब्यूनल के फैसलों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है.

वैध मतदाताओं के नाम सूची से कटने और ट्रिब्यूनल में देरी होने के कारण लोगों को पासपोर्ट सत्यापन, जमीन की रजिस्ट्री और प्रशासनी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. हमने राज्य प्रशासन से अनुरोध किया है कि इन सुनवाइयों में तेजी लायी जाये और 31 दिसंबर तक सभी मामलों का निपटारा किया जाये. -अबू ताहेर खान, सांसद, तृणमूल कांग्रेस

ये भी पढ़ें: NCPI का भाजपा में विलय करेंगे तृणमूल के बागी 20 सांसद? जानें शमिक भट्टाचार्य ने क्या कहा

अमित शाह से मुलाकात के 2 दिन बाद शुभेंदु संग बैठक

अबू ताहेर खान, खलीलुर रहमान और पूर्व क्रिकेटर व बहरामपुर सांसद यूसुफ पठान की नयी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हुई मुलाकात के ठीक 2 दिन बाद सीएम शुभेंदु अधिकारी से यह मुलाकात हुई है. दिल्ली में हुई उस बैठक में भी इन नेताओं ने पश्चिम बंगाल में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाये जाने का मुद्दा उठाया था.

The post अमित शाह के बाद शुभेंदु अधिकारी से मिले 2 TMC सांसद, मुसलमानों को निशाना बनाने का लगाया आरोप appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top