Hot News

खाना खाते ही लश्कर कमांडर कारी सईद की हुई मौत, मुंबई आतंकी हमले की साजिश में था शामिल

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक वरिष्ठ कमांडर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है.पाक मीडिया के मुताबिक, कारी सईद अब्दुल अजीज नमाज के लिए क्यूबा मस्जिद पहुंचा था. मस्जिद के गेट पर पहुंचते ही वह अचानक गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई. उसकी मौत की सही वजह अभी सामने नहीं आई है.

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक बताया जा रहा है कि मस्जिद पहुंचने से पहले कारी सईद ने एक ऐसे रेस्टोरेंट में खाना खाया था, जहां वह आमतौर पर नहीं जाता था. इसके कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई. अचानक मौत की वजह से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उसकी मौत बीमारी, जहर या किसी अन्य कारण से हुई.

मुंबई हमलों से भी जुड़ा है लश्कर

लश्कर-ए-तैयबा वही आतंकी संगठन है, जिस पर 2008 के मुंबई आतंकी हमलों की साजिश में शामिल होने के आरोप हैं। इन हमलों में 166 लोगों की मौत हुई थी। संयुक्त राष्ट्र ने 2005 में लश्कर को अल-कायदा और तालिबान से संबंधों के चलते प्रतिबंधित संगठनों की सूची में शामिल किया था।

आतंकियों के परिवारों की मदद करता था विभाग

कारी सईद अब्दुल अजीज लश्कर-ए-तैयबा के उस विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहा था, जो जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ों के दौरान मारे गए आतंकियों के परिवारों की मदद करता था। इसी वजह से वह संगठन के महत्वपूर्ण लोगों में शामिल माना जाता था।

‘अनजान लोगों’ की हत्या का दावा

उसकी मौत ऐसे समय हुई है जब लश्कर से जुड़े एक अन्य ऑपरेटिव रिजवान हनीफ ने सनसनीखेज दावा किया था. एक वीडियो में उसने कहा था कि पिछले तीन-चार वर्षों में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में संगठन के करीब 30 सदस्यों को ‘अनजान लोगों’ ने मार दिया.

पेशावर से मुजफ्फराबाद तक मारे गए आतंकी

हनीफ के मुताबिक, पेशावर, कराची, रावलपिंडी, रावलाकोट और मुजफ्फराबाद में लश्कर के कई सदस्य मारे गए. इन मौतों को लेकर लंबे समय से अटकलें लगती रही हैं, लेकिन यह पहली बार बताया गया कि लश्कर से जुड़े किसी व्यक्ति ने सार्वजनिक तौर पर ऐसी हत्याओं का दावा किया है.

ये भी पढ़ें: ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी हथियारों की पोल! पेंटागन ने कंपनियों को गोला बारूद तेजी से बनाने का दिया आदेश

The post खाना खाते ही लश्कर कमांडर कारी सईद की हुई मौत, मुंबई आतंकी हमले की साजिश में था शामिल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top