Hot News

JPSC Student Protest: छात्रों से मैराथन बैठक बेनतीजा, सरकार ने आंदोलन वापस लेने की अपील की

रांची से राजलक्ष्मी की रिपोर्ट

JPSC Student Protest: आंदोलनरत छात्रों के प्रतिनिधिमंडल के साथ तीन दिनों तक चली मैराथन बैठक के बाद भी सहमति नहीं बन सकी. बैठक बेनतीजा रहने के बाद प्रशासन की ओर से डेलिगेशन में शामिल मंत्रियों ने सूचना भवन में प्रेस वार्ता की. मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने छात्रों से आंदोलन खत्म करने और 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा घेराव को रद्द करने की अपील की. उन्होंने कहा कि प्रशासन ने छात्रों को समझाने और उनकी मांगों पर समाधान निकालने की पूरी कोशिश की, लेकिन छात्र प्रतिनिधि अब भी संतुष्ट नहीं हैं.

तीन बिंदुओं में जांच की प्रक्रिया

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि प्रशासन ने पूरे मामले को तीन प्रमुख बिंदुओं में बांटकर समाधान निकालने का प्रयास किया. 14वीं JPSC परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में प्रशासन पहले ही CID से जांच करा रही है. इसके साथ ही JPSC के अध्यक्ष और सदस्यों से इस्तीफा भी लिया गया है. उन्होंने कहा कि मामले के वित्तीय पहलुओं को देखते हुए प्रशासन ने प्रवर्तन निदेशालय यानी ED को भी पत्र भेजा है, ताकि जांच में एजेंसी की भूमिका सुनिश्चित की जा सके. प्रशासन का कहना है कि अनियमितताओं से जुड़े सभी पहलुओं की जांच गंभीरता से की जा रही है.

14वीं JPSC और बैकलॉग परीक्षा पर रद्द करने की तैयारी

मंत्री ने बताया कि प्रशासन की ओर से 14वीं JPSC पीटी परीक्षा और बैकलॉग परीक्षा को रद्द करने की बात भी रखी गई थी. प्रशासन ने छात्रों की मांगों को ध्यान में रखते हुए इन परीक्षाओं के संबंध में सकारात्मक रुख अपनाया है. हालांकि, छात्रों की ओर से JSSC CGL परीक्षा को रद्द करने की मांग भी लगातार उठाई जा रही है. इसी मुद्दे पर प्रशासन और छात्रों के बीच सबसे बड़ा गतिरोध बना हुआ है.

JSSC CGL रद्द करना संभव नहीं : प्रशासन

सुदिव्य सोनू ने कहा कि JSSC CGL परीक्षा को रद्द करना प्रशासन के लिए फिलहाल संभव नहीं है. उन्होंने तर्क दिया कि यह परीक्षा न्यायिक प्रक्रिया के बाद आयोजित हुई है. परीक्षा से जुड़े मामले में न्यायालय के निर्देशों का पालन किया गया है और इसी कारण प्रशासन अपने स्तर से परीक्षा रद्द करने का निर्णय नहीं ले सकती. प्रशासन ने छात्रों के सामने सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित करने का प्रस्ताव भी रखा, ताकि पूरे मामले की निष्पक्ष तरीके से समीक्षा की जा सके. हालांकि, मंत्री के मुताबिक छात्र इस प्रस्ताव पर भी सहमत नहीं हुए.

CBI जांच की मांग पर अड़े छात्र

बैठक के दौरान परीक्षा व्यवस्था में सुधार यानी रिफॉर्म को लेकर भी कई बिंदुओं पर चर्चा हुई. प्रशासन ने परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और बेहतर बनाने के लिए सुधारों पर सहमति जताई है. हालांकि, छात्रों की दो प्रमुख मांगें अब भी बैठक में गतिरोध का कारण बनी हुई हैं. इनमें JSSC CGL मामले की CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग शामिल है. मंत्री ने कहा कि छात्र इन दोनों मुद्दों पर लगातार अड़े हुए हैं. प्रशासन की ओर से समझाने के बावजूद इस पर सहमति नहीं बन सकी.

न्यायालय के आदेश पर प्रशासन करेगी कार्रवाई

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि यदि JSSC CGL परीक्षा या जांच से जुड़े मामले में न्यायालय की ओर से कोई आदेश आता है, तो प्रशासन उस पर भी कार्रवाई करेगी. उन्होंने कहा कि प्रशासन न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करती है और अदालत के निर्देशों के अनुरूप आगे कदम उठाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि प्रशासन छात्रों की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं कर रही है. तीन दिनों तक चली बैठक इसी बात का प्रमाण है कि प्रशासन समाधान निकालने के लिए लगातार प्रयास कर रही है.

आंदोलन खत्म कर संवाद का रास्ता अपनाने की अपील

प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री ने आंदोलनरत छात्रों और उनके परिजनों से विशेष अपील की. उन्होंने कहा कि छात्र अपना आंदोलन वापस लें और 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा घेराव को रद्द कर दें. प्रशासन ने छात्रों की कई मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया है, इसलिए अब आंदोलन जारी रखने के बजाय संवाद का रास्ता अपनाया जाना चाहिए. सुदिव्य सोनू ने कहा कि प्रशासन और छात्रों के बीच बातचीत के रास्ते आगे भी खुले हुए हैं. उन्होंने कहा कि संवाद के जरिए समस्या का समाधान निकालना आंदोलन के रास्ते से कहीं बेहतर है.

इसे भी पढ़ें: JPSC Student Protest: छात्रों और प्रशासन की बैठक में जांच एजेंसी को लेकर गतिरोध, CBI जांच की मांग पर अड़े छात्र

जिद छोड़ बातचीत जारी रखें छात्र: सुदिव्य

मंत्री ने छात्रों से आग्रह किया कि वे जिद छोड़कर प्रशासन के साथ बातचीत जारी रखें. हालांकि, छात्रों की ओर से CBI जांच और JSSC CGL परीक्षा रद्द करने की मांग पर कायम रहने के कारण आंदोलन का अगला रुख अब महत्वपूर्ण हो गया है. प्रशासन की अपील के बावजूद यदि छात्र विधानसभा घेराव पर आगे बढ़ते हैं, तो 10 अगस्त को राजधानी में आंदोलन और प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति बन सकती है.

इसे भी पढ़ें: JPSC Student Protest: प्रशासन-छात्र के बीच 5 घंटे की माथापच्ची में भी नहीं निकला समाधान, 10 अगस्त को विधानसभा का घेराव तय

The post JPSC Student Protest: छात्रों से मैराथन बैठक बेनतीजा, प्रशासन ने आंदोलन वापस लेने की अपील की appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top