Hot News

सुबह उठकर सबसे पहले फोन देखते हैं? बदल लें ये आदत, जानें ‘No-Phone Morning’ के फायदे

आज के समय में मोबाइल फोन हमारी जिंदगी का जरूरी हिस्सा बन चुका है. सुबह आंख खुलते ही कई लोगों का हाथ सबसे पहले फोन की तरफ जाता है. कोई सोशल मीडिया चेक करता है, तो कोई मैसेज और ईमेल देखने लगता है. लेकिन क्या दिन की शुरुआत इसी तरह करना सही है? इसी सोच के साथ इन दिनों ‘नो-फोन मॉर्निंग’ का ट्रेंड काफी चर्चा में है.

क्या है ‘नो-फोन मॉर्निंग’?

नो-फोन मॉर्निंग का मतलब है कि सुबह उठने के तुरंत बाद कुछ समय तक मोबाइल से दूरी बनाए रखना. इसमें लोग करीब 30 मिनट से एक घंटे तक फोन नहीं देखते. इस दौरान वे अपनी सुबह की शुरुआत बिना स्क्रीन के करते हैं. आप चाहें तो इस समय टहल सकते हैं, एक्सरसाइज कर सकते हैं, गहरी सांस ले सकते हैं या कुछ देर शांत बैठ सकते हैं.

सुबह फोन न देखने से मूड पर क्या असर पड़ता है?

सुबह उठते ही सोशल मीडिया, समाचारें या काम से जुड़े मैसेज देखने से दिमाग पर एक साथ काफी जानकारी आ जाती है. इससे दिन की शुरुआत तनाव और बेचैनी के साथ हो सकती है. वहीं, कुछ समय फोन से दूर रहने पर दिमाग को आराम से जागने और दिन के लिए तैयार होने का मौका मिलता है.

सुबह फोन न देखने से आपका ध्यान अपने काम पर बेहतर तरीके से लग सकता है. खासकर सोशल मीडिया से दूरी बनाने पर दूसरों की जिंदगी से अपनी तुलना करने की आदत भी कम हो सकती है. इससे मन हल्का और मूड बेहतर महसूस हो सकता है.

सुबह की शुरुआत ऐसे करें

सुबह उठकर सबसे पहले एक गिलास पानी पिएं और कुछ मिनट खुली हवा में रहें. हल्की स्ट्रेचिंग या वॉक करें. चाहें तो कुछ देर मेडिटेशन या जर्नलिंग भी कर सकते हैं. अगर फोन से दूरी बनाना मुश्किल लगता है, तो उसे रात में ही बेड से दूर रखकर चार्ज करें.

हालांकि, हर व्यक्ति पर इसका असर अलग हो सकता है. जरूरी नहीं कि आपको पूरे एक घंटे फोन से दूर रहना ही पड़े. शुरुआत 15-20 मिनट से करें और धीरे-धीरे इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं.

यह भी पढ़ें: शिशु का पढ़ाई में नहीं लगता मन? स्टडी रूम से जुड़े इन वास्तु के नियमों पर दें ध्यान

The post सुबह उठकर सबसे पहले फोन देखते हैं? बदल लें ये आदत, जानें ‘No-Phone Morning’ के फायदे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top