साउथ कोरियाई कार कंपनी Hyundai ने अपनी एंट्री-लेवल SUV Exter का नया Knight Edition लॉन्च कर दिया है. पूरी तरह ब्लैक लुक वाली इस स्पेशल एडिशन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.13 लाख रुपये रखी गई है. खास बात यह है कि Exter Knight की एंट्री ऐसे समय हुई है, जब कंपनी की Knight रेंज ने 2022 में शुरुआत के बाद से अब तक 1 लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है.
Hyundai Exter Knight: वेरिएंट और कलर ऑप्शन
Hyundai Exter के नए स्पेशल एडिशन को चार वेरिएंट में पेश किया गया है. इसमें पेट्रोल मैनुअल, पेट्रोल AMT और Hy-CNG Duo जैसे ऑप्शन मिलते हैं. कलर की बात करें तो आप इसे Titanium Black, Atlas White, Starry Night, Titan Grey और Golden Bronze जैसे पांच रंगों में खरीद सकते हैं. हालांकि, इस स्पेशल एडिशन में सिर्फ लुक और डिजाइन से जुड़े बदलाव किए गए हैं. इंजन और बाकी मैकेनिकल हिस्सों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
ये भी पढ़ें: Mahindra BE6 Sporteq का टीजर जारी, ट्रिपल-स्क्रीन के साथ आएगी नई इलेक्ट्रिक SUV, 15 अगस्त को होगी लॉन्च
Hyundai Exter Knight: एक्सटीरियर
- Hyundai Exter Knight को नॉर्मल Exter से अलग दिखाने के लिए कंपनी ने इसके लुक में कई बदलाव किए हैं. पूरी SUV को ब्लैक थीम दी गई है. हालांकि, इसका वही बॉक्सी डिजाइन और मजबूत लुक बरकरार रखा गया है.
- आगे की तरफ ब्लैक कलर की ग्रिल, बंपर और Hyundai के लोगो मिलते हैं. नीचे दिया गया सिल्वर हिस्सा भी अब ब्लैक फिनिश में है.
- साइड से देखें तो इसमें 15-इंच के ब्लैक अलॉय व्हील दिए गए हैं. इनके पीछे रेड ब्रेक कैलिपर्स नजर आते हैं. साथ ही, ब्लैक रूफ रेल्स भी मिलती हैं.
- पीछे की तरफ भी ब्लैक थीम को जारी रखा गया है. यहां बंपर इंसर्ट, स्किड प्लेट और Hyundai लोगो को ब्लैक फिनिश दी गई है. वहीं, टेलगेट पर ‘Knight’ बैज इसे नॉर्मल Exter से अलग लुक देता है.
Hyundai Exter Knight: इंटीरियर
- अंदर बैठते ही इसका स्पोर्टी लुक देखने को मिलता है. स्टैंडर्ड कार में जहां नेवी ब्लू और व्हाइट का डुअल-टोन इंटीरियर मिलता है, वहीं इस मॉडल में पूरा केबिन ब्लैक रखा गया है.
- AC वेंट, सेंटर कंसोल और सीटों की सिलाई में ब्रास कलर के टच दिए गए हैं. रात के समय एम्बर कलर की फुटवेल लाइटिंग केबिन के माहौल को और खास बनाती है.
Hyundai Exter Knight: कीमत, इंजन और गियरबॉक्स
Hyundai Exter Knight को कंपनी ने HX 6 और HX 10 जैसे दो ट्रिम में उतारा है. इसकी कीमत की बात करें तो टॉप मॉडल AMT की कीमत ₹9.60 लाख तक जाती है. वहीं, अगर आप CNG का ऑप्शन लेना चाहते हैं, तो Hy-CNG Duo की कीमत इन दोनों पेट्रोल मॉडल के बीच रखी गई है.
| वेरिएंट | इंजन | ट्रांसमिशन | कीमत (एक्स-शोरूम) |
| HX 6 Knight | 1.2L Kappa पेट्रोल | MT | ₹8,13,500 |
| HX 6 Knight | 1.2L Kappa पेट्रोल | AMT | ₹8,73,500 |
| HX 6 Knight | 1.2L Bi-fuel Kappa पेट्रोल + CNG | MT | ₹9,09,500 |
| HX 10 Knight | 1.2L Kappa पेट्रोल | AMT | ₹9,60,500 |
मैकेनिकल तौर पर Hyundai Exter Knight में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. इसमें पहले की तरह 1.2-लीटर Kappa पेट्रोल इंजन मिलता है, जिसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या Smart Auto AMT के साथ जोड़ा गया है. इसके अलावा, कंपनी इसका CNG वर्जन भी देती है, जिसमें पेट्रोल के साथ CNG का यूज होता है और 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है.
ये भी पढ़ें: Mahindra ने टीज किया नया पिकअप, Scorpio N से मिलती है डिजाइन, 14 अगस्त को होगा डेब्यू
The post ऑल-ब्लैक लुक में और भी स्टाइलिश हुई Hyundai Exter, ₹8.13 लाख में लॉन्च हुआ नया Knight Edition appeared first on Naya Vichar.

