Hot News

बांकीपुर जीतने के बाद अब वादों को पूरा करने में जुटे प्रशांत किशोर, ताबड़तोड़ किए 4 ऐलान और लक्ष्य भी बताया

Prashant Kishor Annoncement: प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट जीतने के बाद अब जनता से किए गए वादों को पूरा करने में जुट गए हैं. पिछले कुछ दिनों से वह अपने विधानसभा क्षेत्र में काफी एक्टिव दिख रहे हैं. इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात करने के साथ-साथ मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने 4 ऐलान करने के अलावा मौजूदा प्रशासन पर तंज भी कसा.

प्रशांत किशोर ने किए ये 4 ऐलान

  1. 10 हजार युवाओं को प्राइवेट नौकरी दिलाने की कोशिश

प्रशांत किशोर ने 10 हजार युवाओं को प्राइवेट नौकरी दिलाने की बात कही है. उन्होंने युवाओं से कहा है कि वे अपना अपडेटेड सीवी और बायोडेटा उनके ऑफिस में जमा कर दें. पीके ने कहा कि उनका लक्ष्य अगले एक से दो सालों में कम से कम 10 हजार बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने का है. उन्होंने कहा था कि देशभर में अपने संपर्कों के जरिये युवाओं को बड़ी कंपनियों से जोड़ने की कोशिश की जाएगी. लेकिन इसके लिए युवाओं को शुरुआत में बिहार से बाहर भी जाना पड़ सकता है.

  1. बच्चों को प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने की करेंगे व्यवस्था

प्रशांत किशोर ने कहा, बिहार में शिक्षा व्यवस्था सुधारे बिना बच्चों का भविष्य नहीं बदलेगा. बांकीपुर में करीब 70 प्रतिशत परिवार अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाते हैं. ऐसे में सवाल सिर्फ फीस का नहीं, हजारों परिवारों की आर्थिक चिंता का है. बढ़ती फीस की वजह से हर माता-पिता अपने शिशु को अच्छे स्कूल में नहीं पढ़ा पाते हैं. पीके ने कहा, मार्च 2027 तक प्राइवेट स्कूल संचालकों से बातचीत कर ऐसी व्यवस्था बनाने की कोशिश होगी, जिससे फीस कम हो सके.

बिहार की अन्य ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

  1. राशन कार्ड की व्यवस्था 3 महीने में सुधारने की कोशिश

प्रशांत किशोर ने राशन कार्ड और लोगों को मिलने वाले अनाज को लेकर भी दावा किया है. प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर उन्हें तीन महीने का समय दिया गया तो कोई राशन कार्ड बनवाने के नाम पर रिश्वत नहीं ले सकेगा. उन्होंने यह भी कहा था, मुफ्त अनाज वितरण में करीब 30 प्रतिशत की चोरी हो रही है और इसका हिस्सा विधायक, सांसद और अधिकारियों तक पहुंचता है.

पीके के मुताबिक, प्रशासन 5 किलो मुफ्त अनाज देने का दावा करती है, लेकिन गरीबों के हाथ में सिर्फ 4 किलो ही पहुंच रहा है. उन्होंने कहा कि अगले 3 महीने में व्यवस्था बदलने की कोशिश होगी और गरीबों को उनके हिस्से का पूरा 5 किलो अनाज हर हाल में मिलेगा.

  1. 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को 1100 रुपये पेंशन दिलायेंगे

बुजुर्गों को लेकर भी प्रशांत किशोर ने दावा किया. उन्होंने कहा जिन भी बुजुर्गों को 1100 रुपये की पेंशन नहीं मिल रही है, वे उनके ऑफिस में जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद वह उन्हें 1100 रुपये पेंशन दिलाने की व्यवस्था करेंगे.

बीजेपी की तरफ से घिरे पीके

इस तरह से प्रशांत किशोर के 4 ऐलान को लेकर बिहार की सियासत में भी चर्चा तेज हो गई है. खासकर युवाओं को नौकरी देने को लेकर बीजेपी उन्हें घेर रही है. बीजेपी का कहना है कि बिहार से पलायन रोकने की बात करने वाले पीके खुद ही बच्चों को बाहर भेज रहे हैं. लेकिन इसे लेकर प्रशांत किशोर की तरफ से भी पलटवार किया गया है. साथ ही उन्होंने छात्र आंदोलनों को लेकर भी तंज कसा.

Also Read: आज आधे बिहार में बिगड़ा रहेगा मौसम, इन 14 जिलों में ज्यादा रहेगा प्रभाव, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

The post बांकीपुर जीतने के बाद अब वादों को पूरा करने में जुटे प्रशांत किशोर, ताबड़तोड़ किए 4 ऐलान और लक्ष्य भी बताया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top