Sushant Singh Rajput Murdered: सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 6 साल से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति आज भी इसे मर्डर मानती हैं. एक इंटरव्यू में श्वेता ने कहा कि कई मनोवैज्ञानिकों ने उनसे सुशांत की मौत में कुछ गड़बड़ होने की बात कही थी. उनका कहना है कि आज भी इस मामले से जुड़े कई ऐसे सवाल हैं, जिनके जवाब सामने नहीं आए हैं.
Shweta Singh Kirti On Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत को लेकर क्या बोली श्वेता सिंह कीर्ति
श्वेता सिंह कीर्ति ने कहा, ”छह साल हो गए हैं, लेकिन आज भी हमें नहीं पता कि उस दिन आखिर असल में क्या हुआ था. पोस्टमार्टम को लेकर इतनी जल्दी क्यों की गई? सुशांत कभी अपने कमरे को लॉक नहीं करते थे, तो फिर उनका कमरा अंदर से लॉक कैसे था? इस मामले में आज भी कई सवाल ऐसे हैं, जिनका जवाब नहीं मिला है. इतना तो साफ है कि कुछ सही नहीं था, कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ जरूर थी.”
Shweta Singh Raised Questions On Brother’s Death: श्वेता सिंह ने भाई की मौत पर कई सवाल किए खड़े
श्वेता सिंह कीर्ति ने कहा, ”दिशा सालियान की मौत के बाद सुशांत काफी परेशान और टेंशन में रहने लगे थे. वह बार-बार कहते थे कि शायद वे लोग उन्हें भी नहीं छोड़ेंगे. मुझे नहीं पता कि उनके मन में उस वक्त क्या चल रहा था. हो सकता है कि उनके पास कोई ऐसी डिटेल्स हो, जिसे वह जल्द सामने लाने वाले थे.”
Shweta Wants To Keep Sushant Alive: सुशांत को जिंदा रखना चाहती हैं श्वेता
उन्होंने आगे कहा, अब हमें सीबीआई से किसी क्लोजर का इंतजार नहीं है. हमें अपने दिल से पता है कि उस वक्त क्या हुआ था. जो कुछ भी हुआ, उसमें कहीं न कहीं कवर-अप जैसा जरूर लगता है. अब सवाल ये है कि क्या हम उसी दर्द और सवालों को हमेशा अपने साथ लेकर चलते रहें, या फिर सुशांत की जिंदगी, उनकी यादों और उनकी विरासत को सेलिब्रेट करते हुए आगे बढ़ें? मैं अब सुशांत को उनके काम और उनकी खूबसूरत यादों के जरिए जिंदा रखना चाहती हूं.”
Sushant Singh Rajput Death: सुशांत सिंह राजपूत की मौत कब हुईं थी?
सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे. जहां कुछ लोगों ने इसे आत्महत्या का मामला माना, वहीं कई लोगों ने उनकी मौत को लेकर साजिश या किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका जताई. सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति तब से उनके लिए इंसाफ की मांग करती आ रही हैं.
ये भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की डेथ एनिवर्सरी पर बहन का भावुक पोस्ट, बोलीं- सोचती हूं कि उन्होंने कितनी खूबसूरती से जीवन जिया
The post 6 साल बाद भी सुशांत सिंह राजपूत की मौत को मर्डर मानती हैं ये शख्स, बोलीं- CBI से किसी क्लोजर का इंतजार नहीं appeared first on Naya Vichar.

