Hot News

झारखंड CM के ऐलान के बाद रद्द होंगी ये प्रमुख भर्ती परीक्षाएं, देखें TDPL एजेंसी से जुड़ी 8 परीक्षाओं की लिस्ट

Jharkhand Jobs Cancelled List: झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बाद प्रशासन एक्शन में है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विवादित और पुरानी भर्तियों को रद्द करने का ऐलान किया है. इस फैसले के बाद लाखों अभ्यर्थी कंफ्यूजन की स्थिति में हैं. हर कोई जानना चाहता है कि आखिर किन-किन भर्तियों पर इसका सीधा असर पड़ा है.

राज्य में पेपर विवाद और सीआईडी जांच के चलते कई परीक्षाएं पहले ही रुकी हुई थीं. अब आउटसोर्स एजेंसी टीडीपीएल (TDPL) द्वारा ली गई 8 प्रमुख भर्तियों की प्रक्रिया सीधे तौर पर प्रभावित हुई है.

एक नजर में: रद्द और प्रभावित 8 प्रमुख परीक्षाओं की पूरी डिटेल

क्र. परीक्षा का नाम कुल पद परीक्षा – रिजल्ट की स्थिति वर्तमान स्थिति
1 14वीं सिविल सेवा रेगुलर पीटी 103 1.10 लाख शामिल, 2204 मुख्य परीक्षा के लिए सफल 25 जुलाई की मुख्य परीक्षा स्थगित, अब प्रक्रिया रद्द
2 सिविल सेवा बैकलॉग पीटी 2023 07 125 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए सफल CID जांच के कारण मुख्य परीक्षा स्थगित, प्रक्रिया रद्द
3 सिविल सेवा बैकलॉग पीटी 2025 45 759 अभ्यर्थी सफल घोषित 8-10 अगस्त की मुख्य परीक्षा स्थगित, प्रक्रिया रद्द
4 फॉरेस्ट रेंज अफसर 170 743 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण 11-13 अगस्त की शारीरिक जांच स्थगित
5 सहायक वन संरक्षक (ACF) 78 368 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में सफल 17-18 अगस्त की शारीरिक जांच स्थगित
6 एपीपी (APP) रेगुलर नियुक्ति 134 20 दिसंबर को पीटी, 2515 अभ्यर्थी सफल आगामी प्रक्रिया प्रभावित
7 एपीपी (APP) बैकलॉग नियुक्ति 26 13 दिसंबर को पीटी, 351 अभ्यर्थी सफल प्रक्रिया प्रभावित
8 सिविल जज जूनियर 138 पीटी में 1844 अभ्यर्थी सफल घोषित आगे की प्रक्रिया अटकी

सिविल सेवा परीक्षाएं: मुख्य परीक्षा से ठीक पहले लगी रोक

  • 14वीं सिविल सेवा (103 पद): 564 केंद्रों पर 1.10 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने पीटी दी थी. 2 जुलाई को रिजल्ट आने के बाद 2204 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए चुने गए थे, जिसे 25 जुलाई को होना था लेकिन स्थगित कर दिया गया.
  • बैकलॉग पीटी (2023 और 2025): 7 पदों वाली 2023 बैकलॉग और 45 पदों वाली 2025 बैकलॉग दोनों परीक्षाओं की मुख्य परीक्षाएं अगस्त में होनी थीं, जिन्हें सीआईडी जांच के चलते रोक दिया गया था.

ये भी पढ़ें: JSSC CGL रद्द होते ही छलके खुशी के आंसू, Video में देखें छात्रों का जश्न

वन विभाग की भर्तियां: फिजिकल टेस्ट के मुहाने पर अटकी प्रक्रिया

  • फॉरेस्ट रेंज अफसर (170 पद): मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद 743 अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट के लिए क्वालिफाई हुए थे. 11 से 13 अगस्त तक होने वाली शारीरिक जांच परीक्षा को ऐन वक्त पर स्थगित करना पड़ा.
  • सहायक वन संरक्षक (78 पद): 368 सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच 17 से 18 अगस्त को प्रस्तावित थी, जिसे रोक दिया गया.

अभियोजन और न्यायिक सेवा की भर्तियां

  • असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर (APP): रेगुलर के 134 पदों पर 2515 और बैकलॉग के 26 पदों पर 351 अभ्यर्थी पीटी में सफल हुए थे, जिनका आगे का चरण अब नए सिरे से तय होगा.
  • सिविल जज जूनियर (138 पद): इस परीक्षा में पीटी के आधार पर 1844 अभ्यर्थी सफल हुए थे, लेकिन एजेंसी विवाद के चलते यह प्रक्रिया भी आगे नहीं बढ़ सकी.

ये भी पढ़ें: JSSC CGL रद्द होने से एक झटके में गई 1975 की नौकरी, भारी बारिश में सचिवालय गेट पर बैठे प्रभावित कर्मचारी

(Note: ये जानकारी नया विचार न्यूजपेपर में प्रकाशित समाचार पर आधारित हैं)

The post झारखंड CM के ऐलान के बाद रद्द होंगी ये प्रमुख भर्ती परीक्षाएं, देखें TDPL एजेंसी से जुड़ी 8 परीक्षाओं की लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top