दिल्ली प्रशासन (GNCTD) की एंटी-करप्शन ब्रांच (ACB) ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
- सत्येंद्र कुमार जैन, GNCTD के पूर्व जल मंत्री
- उदित प्रकाश राय (IAS), दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व CEO
- अंकित श्रीवास्तव, दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व कॉन्ट्रैक्टुअल कंसल्टेंट
- नागेंद्र यादव, M/s AN एंटरप्राइजेज के मालिक
- राजा कुमार कुर्रा, M/s यूरोटेक एनवायरनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के मालिक
- पंकज वर्मा, M/s सृजनहार के मालिक (निजी व्यक्ति).
इन धाराओं के तहत हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई FIR नंबर 10/2024 (तारीख 11.05.2024) के सिलसिले में की गई है. यह FIR, GNCTD की एंटी-करप्शन ब्रांच पुलिस स्टेशन में ‘प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट, 1988’ (2018 में संशोधित) की धाराओं 7/7A/9/13 और IPC की धाराओं 420/409/418/120-B के तहत दर्ज की गई थी.
क्या है आरोप?
यह मामला GNCTD के डायरेक्टरेट ऑफ विजिलेंस की शिकायत पर दर्ज किया गया था. शिकायत दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स (STPs) को बेहतर बनाने/अपग्रेड करने की टेंडर प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं, टेंडर की शर्तों में हेरफेर और आपराधिक साजिश से जुड़ी थी.
The post दिल्ली के पूर्व मंत्री AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB ने की कार्रवाई appeared first on Naya Vichar.

