Hot News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: तारीखों का ऐलान, जानिए कब पड़ेंगे वोट और किस दिन आएंगे नतीजे

Rajasthan Nikay Chunav 2026 Date: राज्य चुनाव आयुक्त ने बताया, राजस्थान निकाय चुनाव दो चरणों में होगा. 9 और 11 सितंबर को मतदान कराया जाएगा, जबकि 14 सितंबर को परिणाम आएंगे. इस चुनाव में 309 निकायों में 14403853 मतदाता वोटिंग में हिस्सा लेंगे. जयपुर नगर निगम में सबसे अधिक 242083 मतदाता हैं, जबकि नगरपालिका इंद्रगढ़ में सबसे कम 4744 मतदाता हैं.

निकाय चुनाव का देखें पूरा कार्यक्रम

मतदान का पहला चरण: 9 सितंबर 2026 मतदान का दूसरा चरण: 11 सितंबर 2026 नतीजों की घोषणा: 14 सितंबर 2026

आदर्श आचार संहिता लागू

निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गया.

मतदान का समय

चुनाव आयोग ने बताया, मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक वोट डाले जाएंगे.

EVM से होगी वोटिंग

चुनाव आयोग ने निकाय चुनाव EVM के माध्यम से कराने का फैसला लिया है. चुनाव आयोग ने बताया, एक नगरपालिका में एक ही मॉडल की मशीनों का उपयोग होगा.

वार्ड और मतदान केंद्रों की संख्या

चुनाव आयोग के अनुसार निकाय चुनाव के लिए 7500 वार्डों में मतदान कराए जाएंगे. मतदान के लिए 16465 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

ये भी पढ़ें: खड़गपुर-भद्रक रेल प्रोजेक्ट को कैबिनेट की मंजूरी, 173 किमी लंबी लाइन पर खर्च होंगे 3,352 करोड़ रुपये

The post राजस्थान निकाय चुनाव 2026: तारीखों का ऐलान, जानिए कब पड़ेंगे वोट और किस दिन आएंगे नतीजे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top