Hot News

₹6.10 लाख में लॉन्च हुई Maruti Suzuki Baleno Facelift, ADAS के साथ मिला नया Z-Series इंजन

Maruti Suzuki ने अपनी पॉपुलर प्रीमियम हैचबैक Baleno का नया फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.10 लाख रुपये रखी गई है. इस अपडेट के साथ Baleno के लुक में कुछ छोटे बदलाव देखने को मिलते हैं, वहीं केबिन में नए फीचर्स और सेफ्टी को भी पहले से बेहतर किया गया है. लेकिन सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन में देखने को मिलेगा. नई Baleno में कंपनी ने 1.2-लीटर का 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया है. यही इंजन Maruti Suzuki Swift और Dzire में भी यूज किया जाता है.

Maruti Suzuki Baleno Facelift: एक्सटीरियर

फेसलिफ्टेड Baleno में पहले के मुकाबले ज्यादा स्लिम LED हेडलैंप दिए गए हैं, वहीं नई ग्रिल अब पहले से काफी बड़ी हो गई है. ग्रिल में ट्रिपल-स्लैट डिजाइन मिलता है, जो कार के फ्रंट लुक को पहले से ज्यादा स्टाइलिश बनाता है.

फ्रंट बंपर को भी नया और ज्यादा स्कल्प्टेड डिजाइन दिया गया है. हालांकि, साइड प्रोफाइल को पहले जैसा ही रखा गया है. यहां क्रोम फेंडर गार्निश और शार्क-फिन एंटीना देखने को मिलता है. पीछे की तरफ टेल लैंप और रियर बंपर के डिजाइन में मामूली बदलाव किए गए हैं. इसके अलावा, Baleno को नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स भी मिले हैं.

Maruti Suzuki Baleno Facelift: इंटीरियर और फीचर्स

2026 Maruti Suzuki Baleno के केबिन में डुअल-टोन थीम देखने को मिलती है, जहां ब्लू और ब्लैक कलर का कॉम्बिनेशन इसे फ्रेश लुक देता है. डैशबोर्ड का लेआउट काफी हद तक मौजूदा मॉडल जैसा ही रखा गया है. बीच में फ्लोटिंग डिजाइन वाला इंफोटेनमेंट स्क्रीन मिलता है, जबकि जरूरी कंट्रोल्स के लिए फिजिकल बटन दिए गए हैं. स्टीयरिंग व्हील का डिजाइन भी पुराने मॉडल जैसा ही है और इसमें म्यूजिक, कॉल समेत दूसरे फंक्शन्स को कंट्रोल करने के लिए माउंटेड कंट्रोल्स मिलते हैं.

इसमें अब बड़ा 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जबकि पुराने मॉडल में 9-इंच की स्क्रीन दी जाती थी. वहीं, इसके लोअर वेरिएंट्स में 7-इंच की छोटी स्क्रीन मिलती थी. नई स्क्रीन में Wireless Apple CarPlay और Android Auto का सपोर्ट दिया गया है. इसके साथ Clarion का प्रीमियम साउंड सिस्टम भी मिलता है.

फीचर्स की लिस्ट यहीं खत्म नहीं होती. नई Baleno में अब वायरलेस चार्जर, वेंटिलेटेड सीट्स और Level 2 ADAS जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं. खास बात यह है कि Level 2 ADAS के साथ आने वाली यह हिंदुस्तान की सबसे किफायती हैचबैक में से एक बन गई है.

प्री-फेसलिफ्ट मॉडल में मिलने वाले कई फीचर्स को नए मॉडल में भी बरकरार रखा गया है. इनमें Head-Up Display, 360-डिग्री कैमरा, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और USB चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं. सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स मिलते हैं, जबकि ABS के साथ EBS, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और हिल-होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.

Maruti Suzuki Baleno Facelift: इंजन और गियरबॉक्स 

फेसलिफ्ट के साथ कार के पावरट्रेन में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलता है. अब इसमें 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन (Z12E) दिया गया है. यही इंजन Maruti Suzuki Swift और Dzire जैसे मॉडल्स में भी यूज होता है. ट्रांसमिशन की बात करें तो इस इंजन के साथ दो ऑप्शन मिलते हैं. इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के अलावा AMT ऑटोमैटिक का ऑप्शन भी दिया गया है.

इसके अलावा, कार का CNG वर्जन भी आने की उम्मीद है. हालांकि, लॉन्च के दौरान Maruti की ओर से इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई. फिलहाल कंपनी ने सिर्फ शुरुआती कीमतों का खुलासा किया है. आने वाले समय में बाकी वेरिएंट्स और पावरट्रेन से जुड़ी जानकारी सामने आने की उम्मीद है, जिसमें CNG वर्जन भी शामिल हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Car Buying Guide: एक्स-शोरूम से लेकर ऑन-रोड प्राइस तक, कार बुक करने से पहले देखें पूरी चेकलिस्ट

The post ₹6.10 लाख में लॉन्च हुई Maruti Suzuki Baleno Facelift, ADAS के साथ मिला नया Z-Series इंजन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top