Hot News

ईस्ट जोन ने तीसरी बार जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब, 13 साल बाद ईशान की कप्तानी में बना चैंपियन

Duleep Trophy Final: दलीप ट्रॉफी 2026 में ईस्ट जोन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया. चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में स्पोर्ट्से गए फाइनल में ईशान किशन की कप्तानी वाली टीम ने 13 साल का इंतजार खत्म किया. ईस्ट जोन ने आखिरी बार 2012-13 में दलीप ट्रॉफी जीती थी. इससे पहले टीम ने 2011-12 में भी खिताब अपने नाम किया था. इस जीत के साथ ईस्ट जोन के नाम अब दलीप ट्रॉफी के तीन खिताब हो गए हैं.

ईशान किशन ने स्पोर्ट्सी 270 रन की कप्तानी पारी

ईशान किशन ने जड़ा दोहरा शतक (फोटो- सोशल मीडिया)

दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम ने पहली पारी में 708 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. कप्तान ईशान किशन ने बल्ले से टीम की जीत की नींव रखी और 334 गेंदों पर 270 रन की शानदार पारी स्पोर्ट्सी. उनकी पारी में 30 चौके और 7 छक्के शामिल रहे.

ईशान के अलावा कुमार कुशाग्र ने 101 रन बनाए. शिखर मोहन ने 85, अभिमन्यु ईश्वरन ने 72, अनुकूल रॉय ने 45, वैभव सूर्यवंशी ने 44 और कुनैन कुरैशी ने 40 रन का योगदान दिया. साउथ जोन के लिए त्रिपुराना विजय ने 4 विकेट लिए, जबकि चामा मिलिंद और श्रेयस गोपाल को 2-2 विकेट मिले.

336 रन पर सिमट गया साउथ जोन

708 रन के जवाब में साउथ जोन की पहली पारी 336 रन पर खत्म हो गई. कप्तान तिलक वर्मा 99 रन बनाकर शतक से चूक गए. देवदत्त पडिक्कल ने 62 और चामा मिलिंद ने 43 रन बनाए. नारायण जगदीशन ने 32, शेख रशीद ने 27, स्मरण रविचंद्रन ने 23 और श्रेयस गोपाल ने 26 रन जोड़े. ईस्ट जोन की ओर से मुकेश कुमार ने 3 विकेट लिए. मोहम्मद शमी, कुनैन कुरैशी और शिखर मोहन को 2-2 विकेट मिले. पहली पारी के आधार पर ईस्ट जोन को 372 रन की बड़ी बढ़त मिली.

ये भी पढ़ें: झारखंड के कुशाग्र को दलीप ट्रॉफी में शतक लगाने का मिला इनाम, अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मचाएंगे धमाल

दूसरी पारी में भी ईस्ट जोन का दबदबा

दूसरी पारी में ईस्ट जोन की शुरुआत अच्छी नहीं रही. वैभव सूर्यवंशी 8 और अभिमन्यु ईश्वरन सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद शिखर मोहन ने 52 रन की पारी स्पोर्ट्सी. कप्तान ईशान किशन ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी की और 98 गेंदों पर 80 रन बनाए. कुमार कुशाग्र ने 46 रन का योगदान दिया.

वहीं कुनैन कुरैशी ने नाबाद 116 और अनुकूल रॉय ने 64 रन बनाए. ईस्ट जोन ने अपनी दूसरी पारी मजबूत स्थिति में घोषित की और साउथ जोन के सामने विशाल लक्ष्य रखा. ईशान किशन ने फाइनल में बल्ले से कमाल किया. उन्होंने दोनों पारियों में कुल 350 रन बनाए. पहली पारी में 270 और दूसरी पारी में 80 रन की उनकी पारियां ईस्ट जोन की खिताबी जीत में सबसे बड़ा कारण बनीं.

13 साल बाद फिर चैंपियन बना ईस्ट जोन

ईस्ट जोन के लिए यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि टीम को दलीप ट्रॉफी जीतने के लिए 13 साल इंतजार करना पड़ा. 2011-12 और 2012-13 में लगातार दो खिताब जीतने के बाद टीम पहली बार 2026 में चैंपियन बनी. ईशान किशन की कप्तानी में मिली इस जीत के साथ ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी के इतिहास में अपना तीसरा खिताब दर्ज कर लिया.

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान सीरीज और एशियन गेम्स के लिए यश ठाकुर की टीम इंडिया में एंट्री, हर्षित राणा की जगह मिला मौका

The post ईस्ट जोन ने तीसरी बार जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब, 13 साल बाद ईशान की कप्तानी में बना चैंपियन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top