Bigg Boss 20: सिंगल हैं या रिलेशनशिप में मनोज तिवारी की बेटी रीति? डेटिंग और शादी को लेकर किया खुलासा
Bigg Boss 20 Rhiti Tiwaria and Kanika Maan on Relationship: ‘बिग बॉस 20’ के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच सिर्फ गेम और रणनीति ही नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कई राज भी सामने आ रहे हैं. शो के तीसरे एपिसोड में मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की. कनिका मान के साथ बातचीत के दौरान रीति ने बताया कि वह फिलहाल सिंगल हैं और किसी को डेट नहीं कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने अपने सिंगल रहने की वजह भी बताई, जिसे सुनकर कनिका भी उनकी बात से सहमत नजर आईं. कनिका मान से रीति ने पूछा- आपका बॉयफ्रेंड है? बातचीत के दौरान रीति तिवारी ने सबसे पहले कनिका मान से उनकी लव लाइफ के बारे में पूछा. रीति ने सवाल किया कि क्या उनका कोई बॉयफ्रेंड है. इस पर कनिका ने साफ कहा कि वह सिंगल हैं. इसके बाद कनिका ने भी रीति से यही सवाल पूछ लिया कि क्या वह किसी को डेट कर रही हैं? #Livefeed #BiggBoss20#RhitiTiwari shares her take on relationships and marriage! pic.twitter.com/AEZqocEHzp — Livefeed Updates (@BBossLivefeed) September 9, 2026 “> रीति ने बिना किसी झिझक के जवाब दिया कि फिलहाल वह किसी रिलेशनशिप में नहीं हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें रिलेशनशिप ‘टाइम वेस्ट’ लगता है. रीति की यह बात सुनकर कनिका ने भी दोबारा पूछा कि क्या उन्हें सच में ऐसा लगता है कि रिलेशनशिप समय की बर्बादी है. ‘मुझे कोई कंट्रोल करे, ये पसंद नहीं’- रीति रीति ने अपने जवाब में बताया कि उनके लिए रिलेशनशिप से ज्यादा जरूरी इस समय उनका करियर है. उन्होंने कहा कि वह अपनी जिंदगी और फैसलों में किसी की दखलअंदाजी पसंद नहीं करतीं. रीति के मुताबिक, उनकी जिंदगी में जो भी लड़के आए, उन्होंने उन्हें कंट्रोल करने की कोशिश की, जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आया. रीति ने कहा कि वह ऐसी जिंदगी नहीं चाहतीं, जहां किसी दूसरे व्यक्ति को उनके फैसलों पर अधिकार हो. यही वजह है कि फिलहाल उन्होंने सिंगल रहना ही बेहतर समझा है. ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: काजी-आसिफ की लड़ाई से गरमाया बिग बॉस का घर, मैरी कॉम की चुगली ने लगाया तड़का, आम्रपाली का ‘जीजू’ कनेक्शन बना मजेदार ट्विस्ट ‘एक स्ट्रॉन्ग स्त्री को हर कोई नहीं संभाल सकता’ – रीति रीति ने कनिका के सामने अपनी सोच रखते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि एक स्ट्रॉन्ग स्त्री को हर कोई संभाल नहीं पाता. उनके मुताबिक, एक खास तरह का इंसान ही ऐसी स्त्री को समझ सकता है और उसकी जिंदगी का हिस्सा बन सकता है. कनिका मान और रीति, फोटो- इंस्टाग्राम उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी में जो भी लड़के आए, उन्होंने उन्हें किसी न किसी तरह से कंट्रोल करने की कोशिश की. रीति के लिए यह चीज स्वीकार करना मुश्किल है. वह अपने फैसले खुद लेना चाहती हैं और अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना पसंद करती हैं. करियर को लेकर रीति का फोकस साफ रीति ने आगे कनिका से कहा कि वह अभी अपने करियर में उस मुकाम पर नहीं पहुंची हैं, जहां वह किसी दूसरे व्यक्ति को अपनी जिंदगी में इतनी अहमियत या पावर दे सकें. उन्होंने कनिका की तरफ इशारा करते हुए कहा कि वह पहले से ही अपने करियर में एस्टब्लिश है और अच्छा कर रहीं हैं, लेकिन उनका सफर अभी जारी है. रीति के मुताबिक, जब तक वह खुद अपने करियर में पूरी तरह स्थापित नहीं हो जातीं, तब तक वह किसी रिलेशनशिप में जाने का फैसला नहीं करना चाहतीं. ये भी पढ़ें: कौन हैं Bigg Boss 20 कंटेस्टेंट और मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी? जानिए ‘कैप्टन कूल’ एमएस धोनी संग क्या है इनका कनेक्शन The post Bigg Boss 20: सिंगल हैं या रिलेशनशिप में मनोज तिवारी की बेटी रीति? डेटिंग और शादी को लेकर किया खुलासा appeared first on Naya Vichar.

