Hot News

BRICS सम्मेलन में धमाके की धमकी से हड़कंप, देवघर पहुंची गुजरात पुलिस; युवक गिरफ्तार

देवघर: दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन में धमाके और गुजरात के गांधीनगर स्थित सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी के मामले की जांच अब देवघर तक पहुंच गयी है. गुजरात पुलिस की टीम जांच के सिलसिले में देवघर पहुंची और नगर थाना क्षेत्र से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है.

युवक से पूछताछ की जा रही है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गुजरात से पहुंची पुलिस टीम और देवघर पुलिस के अधिकारी फिलहाल जांच से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा करने से बच रहे हैं.

ई-मेल के जरिये दी गयी थी धमकी

सूत्रों के अनुसार, ब्रिक्स सम्मेलन और गांधीनगर सचिवालय को लेकर धमकी ई-मेल के माध्यम से दी गयी थी. मामले में गुजरात के गांधीनगर थाने में 10 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.

इसके बाद गुजरात पुलिस ने मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की. पूछताछ के दौरान सामने आये सुरागों के आधार पर गुजरात पुलिस की टीम देवघर पहुंची.

सुराग के आधार पर देवघर में जांच तेज

गुजरात पुलिस ने देवघर के नगर थाना क्षेत्र से एक युवक को हिरासत में लिया है. उससे पूछताछ के साथ-साथ धमकी से जुड़े तकनीकी और अन्य सुरागों की जांच की जा रही है.

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी भेजने के मामले में हिरासत में लिये गये युवक की क्या भूमिका है और उसका इस प्रकरण से कोई सीधा संबंध है या नहीं.

देवघर पुलिस ने साधी चुप्पी

मामला गुजरात और राष्ट्रीय स्तर से जुड़ा होने के कारण देवघर में भी पुलिस की गतिविधियां बढ़ गयी हैं. हालांकि, जांच पूरी होने से पहले पुलिस अधिकारी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी देने से परहेज कर रहे हैं.

फिलहाल पुलिस की पूछताछ और जांच जारी है. युवक की भूमिका और धमकी के पूरे नेटवर्क को लेकर जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

जांच के बाद सामने आएगी पूरी तस्वीर

गुजरात पुलिस द्वारा देवघर पहुंचकर की जा रही कार्रवाई से मामले की जांच का दायरा बढ़ गया है. पुलिस ई-मेल, तकनीकी सुराग और पूछताछ के आधार पर पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.

फिलहाल आधिकारिक पुष्टि के अभाव में युवक की भूमिका को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी.

The post BRICS सम्मेलन में धमाके की धमकी से हड़कंप, देवघर पहुंची गुजरात पुलिस; युवक गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top