Hot News

AI  के खतरे से वाकिफ हैं एंथ्रोपिक के सीईओ, कहा-सावधानी इसे जानलेवा बनने से रोक सकती है

डारियो अमोदेई ने अपने बयान में कहा है कि वे इस बात से कुछ हद तक सहमत हैं कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंसानों को मार सकता है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि अगर सही रास्ता अपनाया जाए, तो गलत होने की संभावना बहुत कम है. एंथ्रोपिक के CEO डारियो अमोदेई ने सुपरइंटेलिजेंट कंप्यूटर सिस्टम के जोखिमों को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फर्मों से इस शक्तिशाली टेक्नोलॉजी के डेवलपमेंट को धीमा करने को कहा. 

सुपरइंटेलिजेंट कंप्यूटर सिस्टम को धीमा करने की जरूरत

डारियो अमोदेई ने AI कंपनियों से कहा कि वे इस पावरफुल टेक्नोलॉजी के डेवलपमेंट को धीमा करें, क्योंकि सुपरइंटेलिजेंट कंप्यूटर सिस्टम के रिस्क को लेकर चिंता बढ़ रही है. इंटरव्यू में डारियो अमोदेई ने कहा कि वह एंथ्रोपिक के पूर्व रिसर्चर जैकब कॉक्सन की राय से असहमति से ज्यादा सहमति रखते हैं. उन्होंने कहा कि यह एक दिलचस्प इस्तीफा है क्योंकि जब उन्होंने छोड़ा, तो उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि एआई के क्षेत्र में एंथ्रोपिक सबसे जिम्मेदार कंपनी है. अमोदेई ने कहा कि चीजें खराब हो सकती हैं, यह संभव है, लेकिन हमें यह ध्यान रखना होगा कि चीजें गलत रास्ते पर ना जाएं.इस काम के लिए पूरे विश्व को साथ चलना होगा.

जैकब कॉक्सन की चेतावनी -एआई हम सबको मार सकता है

जैकब कॉक्सन ने AI के बारे में चेतावनी देते हुए यह कहा है कि यह हमारी जान ले सकता है. जैकब ने कहा है कि जो लोग एआई सिस्टम की ताकत को कम आंक रहे हैं वे गलती कर रहे हैं. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ये जल्द ही सुपरह्यूमन सिस्टम बन जाएंगी और किसी भी चीज को हैक कर पाएंगे. रातों-रात किसी भी फील्ड में क्रांति ला पाएंगे. उन्होंने यहां तक कहा कि ये सुपरइंटेलिजेंट AI सिस्टम कुछ ही सालों में इंसानियत को खत्म कर सकते हैं और इन्हें बनाने वाले लोग इस बात को जानते हैं. जैकब ने यह भी दावा किया है कि एंथ्रोपिक भी इस बारे में अच्छे से जानती है, लेकिन वह खुद को बेहतर AI सिस्टम बनाने वाली पहली कंपनी बनना चाहती है, इसलिए वह सभी चीजों को दरकिनार कर रही है.

ये भी पढ़ें: एंथ्रोपिक के रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, चेतावनी दी-AI इस दशक के अंत तक हमारी जान पर खतरा बन जाएगा !

The post AI  के खतरे से वाकिफ हैं एंथ्रोपिक के सीईओ, कहा-सावधानी इसे जानलेवा बनने से रोक सकती है appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top