UP Sarkari Naukri 2026: यूपी में जूनियर इंजीनियर एग्रीकल्चर भर्ती में आवेदन योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट- upsssc.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 अक्टूबर 2026 तय की गई है. ऐसे में उम्मीदवारों को आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना फॉर्म भर देना चाहिए.
UP Sarkari Naukri 2026: जूनियर इंजीनियर की भर्ती
UPSSSC की इस भर्ती के तहत जूनियर इंजीनियर एग्रीकल्चर के कुल 134 पद भरे जाएंगे. आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास UPSSSC PET 2025 का स्कोर कार्ड होना जरूरी है. इसके अलावा शैक्षणिक योग्यता भी पूरी करनी होगी.
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए. साथ ही किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से 3 साल का एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना जरूरी है.
ऐसे करें UPSSSC JE Agriculture के लिए आवेदन
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
- वहां Junior Engineer Agriculture Main Examination 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद PET 2025 से जुड़ी जरूरी जानकारी भरकर लॉगिन करें.
- अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें.
- इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और 25 रुपये आवेदन फीस जमा करें.
- फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें.
- इसके बाद आवेदन फॉर्म का फाइनल सबमिशन करें और उसकी कॉपी डाउनलोड करके अपने पास जरूर रख लें.
UPSSSC JE Recruitment 2026 Notification Check Here
कौन कर सकता है अप्लाई?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 40 साल निर्धारित की गई है. उम्र की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी.
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को प्रशासनी नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी. इसलिए आवेदन करने से पहले अपनी कैटेगरी के हिसाब से आयु सीमा जरूर देख लें.
भत्तों के साथ 45 हजार से ज्यादा सैलरी
जूनियर इंजीनियर एग्रीकल्चर पद के लिए पे लेवल-6 वेतनमान लागू है. पुराने वेतनमान के अनुसार इस पद के लिए पे बैंड 9,300 से 34,800 रुपये और ग्रेड पे 4,200 रुपये बताया गया है. 7वें वेतन आयोग के पे लेवल-6 के हिसाब से शुरुआती बेसिक पे 35,400 रुपये होता है.
इसके अलावा कर्मचारी को नियमानुसार DA, HRA समेत दूसरे भत्ते भी मिलते हैं. इन भत्तों को जोड़ने पर ग्रॉस सैलरी 45 हजार रुपये से ज्यादा हो सकती है. हालांकि वास्तविक इन-हैंड सैलरी पोस्टिंग की जगह और लागू भत्तों के आधार पर अलग हो सकती है.
ये भी पढ़ें: BEd वाले बाहर, नहीं भर सकते UP PRT टीचर का फॉर्म, 12000 से ज्यादा वैकेंसी
एप्लीकेशन फीस सिर्फ 25 रुपये
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क काफी कम रखा गया है. सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 25 रुपये शुल्क देना होगा. SC और ST वर्ग के लिए भी आवेदन शुल्क 25 रुपये है. दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए भी शुल्क 25 रुपये निर्धारित है.
फीस का भुगतान UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है. ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 7 अक्टूबर 2026 है, जबकि फॉर्म में सुधार करने की आखिरी तारीख 14 अक्टूबर 2026 है.
ये भी पढ़ें: UPSC इंजीनियरिंग सर्विस के लिए आवेदन शुरू, पिछले साल से डबल हो गई वैकेंसी
The post यूपी में कृषि निदेशालय में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 45000 से ज्यादा appeared first on Naya Vichar.