Hot News

Oscars 2027: महज 90 लाख कमाने वाली ‘गोंधल’ ने मारी बाजी, 33 फिल्मों को पीछे छोड़ बनी भारत की ऑफिशियल एंट्री

Oscars 2027: हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, गुजराती और नागामीज समेत 33 फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए मराठी थ्रिलर ‘गोंधळ’ ऑस्कर 2027 के लिए हिंदुस्तान की ऑफिशियल एंट्री बन गई है. 18 सितंबर को फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) ने संतोष डावखर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के नाम पर मुहर लगा दी. अब यह फिल्म दुनिया के सबसे बड़े सिनेमाई मंच पर ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ कैटिगरी में हिंदुस्तान का प्रतिनिधित्व करेगी. कम बजट में बनी इस सस्पेंस से भरी फिल्म में ऐसा क्या खास है, जिसने जूरी का दिल जीत लिया, आइए आसान शब्दों में समझते हैं.

ऑस्कर में जाने वाली चौथी मराठी फिल्म बनी ‘गोंधल’

मराठी सिनेमा के लिए यह बेहद गर्व का पल है, क्योंकि ‘गोंधळ’ ऑस्कर की रेस में पहुंचने वाली चौथी मराठी फिल्म बन गई है. इससे पहले 2005 में ‘श्वास’, 2009 में ‘हरिश्चंद्राची फैक्ट्री’ और 2015 में ‘कोर्ट’ को हिंदुस्तान की तरफ से भेजा गया था. अब पूरे 11 साल बाद किसी मराठी फिल्म को यह बड़ा मुकाम हासिल हुआ है.

हालांकि, हिंदुस्तान की ऑफिशियल एंट्री बनना ही फाइनल ऑस्कर नहीं है. अब फिल्म को अकेडमी की शॉर्टलिस्ट प्रक्रिया और वोटिंग राउंड से गुजरना होगा, जिसके बाद तय होगा कि यह फाइनल नॉमिनेशन में जगह बना पाती है या नहीं.

क्या है ‘गोंधल’ की कहानी?

‘गोंधळ’ की कहानी महाराष्ट्र की पारंपरिक गोंधल रस्म की पृष्ठभूमि पर बुनी गई एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है. गोंधल एक प्राचीन लोक परंपरा है, जिसमें रात भर पूजा, संगीत और नृत्य के जरिए देवी-देवताओं का आह्वान किया जाता है.

फिल्म की कहानी एक नवविवाहित जोड़े और पूजा की उसी एक रात के इर्द-गिर्द घूमती है, जो धीरे-धीरे भयानक सस्पेंस और तनाव में बदल जाती है. कहानी में सुमन नाम की एक नई दुल्हन है, जो अपनी शादी से घुटन महसूस कर रही है. वह अपने प्रेमी सर्जेराव के पागलपन का इस्तेमाल गोंधल की रस्म के दौरान करती है. इसके बाद एक पवित्र धार्मिक परंपरा देखते ही देखते एक जानलेवा स्पोर्ट्स का रूप ले लेती है.

‘गोंधळ’ में कौन-कौन है?

फिल्म में ईशिता देशमुख, किशोर कदम, योगेश सोहोनी, सुरेश विश्वकर्मा, निशाद भोईर और अनुज प्रभु जैसे कलाकार नजर आए हैं.

‘गोंधळ’ को संतोष डावखर ने लिखा और डायरेक्ट किया है. यह उनके फीचर फिल्म डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू का हिस्सा भी है. फिल्म को पहले ही फिल्म फेस्टिवल सर्किट में पहचान मिल चुकी है. आईएफएफआई 2025 में संतोष डावखर को सिल्वर पीकॉक से सम्मानित किया गया था.

बॉक्स ऑफिस पर धीमी, लेकिन IMDb पर सुपरहिट

गोंधल बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, फोटो- Sacnilk

फिल्म 14 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. कम स्क्रीन्स और छोटे स्तर पर रिलीज होने के कारण टिकट खिड़की पर इसका बिजनेस धीमा रहा. Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने हिंदुस्तान में करीब 84 लाख रुपये नेट और 90 लाख रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था.

कमाई भले ही सीमित रही हो, लेकिन कंटेंट के मामले में फिल्म ने बाजी मारी. इसका सबूत है कि IMDb पर 4.2 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इसे 10 में से 8.9 की जबरदस्त रेटिंग दी है. अब ऑस्कर का टिकट मिलने के बाद यह फिल्म पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई है.

The post Oscars 2027: महज 90 लाख कमाने वाली ‘गोंधल’ ने मारी बाजी, 33 फिल्मों को पीछे छोड़ बनी हिंदुस्तान की ऑफिशियल एंट्री appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top