DUSU Election Results : दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी (ABVP) ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के पद पर जीत दर्ज की है. निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन को उपाध्यक्ष पद पर जीत मिली है. शुरुआत में एनएसयूआई के विजय शंकर मीणा अध्यक्ष पद के वोटों की गिनती में आगे चल रहे थे. अध्यक्ष पद के चुनाव में दोनों उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर हुई. यश डबास ने एनएसयूआई के विजय शंकर मीणा को 2,053 मतों के अंतर से हराया है.
यह हर उस स्टूडेंट्स की जीत है,जो हमारे साथ खड़ा था : यश डबास
अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने वाले ABVP के प्रत्याशी यश डबास ने पीटीआई न्यूज एजेंसी से बात करते कहा कि यह स्टूडेंट्स की जीत है. यह सद्भाव की जीत है, संघ की जीत है और देशभक्तों की जीत है. यह हर उस स्टूडेंट की जीत है जो इस संघर्ष में हमारे साथ खड़ा रहा, पिछले कई सालों से हमारे सभी कामों में हमारे साथ हाथ मिलाया और हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे. यश डबास ने कहा कि हम चाहते हैं कि राहुल गांधी स्टूडेंट पॉलिटिक्स में और भी ज्यादा शामिल हों, क्योंकि वह जितना ज्यादा शामिल होंगे, NSUI उतना ही कमजोर होता जाएगा. एजेंडे पर बात करते हुए यश डबास ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता हॉस्टल और PG का सेफ्टी ऑडिट करना है, क्योंकि हम नहीं चाहते कि सत्य निकेतन जैसी कोई और घटना दोबारा हो. मैं सभी स्टूडेंट्स को मुझ पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं और मैं वादा करता हूं कि मैं आपके बीच रहूंगा और आपके सामने आने वाले हर एक मुद्दे के लिए लड़ूंगा.
मैं यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स की आवाज बनूंगा : दीपांशु शौकीन
उपाध्यक्ष का चुनाव जीतने वाले निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत के बाद कहा कि यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स के लिए मैंने जो यह लड़ाई शुरू की है, वह इसी तरह जारी रहेगी. मैं उनकी आवाज बनूंगा और उनके हक के लिए लड़ूंगा. जहां भी उनके साथ कुछ गलत होगा, मैं सबसे पहले खड़ा होकर उनके लिए लड़ूंगा.
मेरी प्राथमिकता स्त्रीओं की सुरक्षा : रिया छावड़ी
DUSU के चुनाव में सेक्रेटरी के पद पर जीत करने वाली ABVP की रिया छावड़ी ने कहा कि मेरी प्राथमिकता स्त्रीओं की सुरक्षा है. एक स्त्री उम्मीदवार के तौर पर, मैं यह पक्का करूंगी कि दिल्ली यूनिवर्सिटी की हर लड़की सुरक्षित महसूस करे. हमने अपने मैनिफेस्टो में जो चीजें शामिल की हैं, वे हमारे कमिटमेंट हैं और हम उन्हें पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे. रिया छावड़ी ने कहा कि जब किसी ने पहले पूछा कि NSUI 4-0 से जीत का दावा कर रहा है, तो मैंने कहा कि यह सच में 4-0 है, लेकिन उन्हें जीरो मिला है.
ये भी पढ़ें: छात्र की मौत के बाद IIT बंबई के खिलाफ दर्ज हुई FIR, एग्जाम के दौरान मोबाइल पर ChatGPTके इस्तेमाल का है आरोप
के इस्तेमाल का है आरोप
The post DUSU Election Results : एबीवीपी ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के पद पर किया कब्जा, निर्दलीय दीपांशु शौकीन बने उपाध्यक्ष; NSUI-0 appeared first on Naya Vichar.

