Hot News

Bihar Teacher Transfer Schedule: बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर की तारीख बदली, 4 से 10 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

Bihar Teacher Transfer Schedule: बिहार में बाढ़ के कारण शिक्षा विभाग ने ट्रांसफर आवेदन की तारीख आगे बढ़ा दी है. अब शिक्षक 4 से 10 अक्टूबर तक ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. पहले आवेदन 17 सितंबर से शुरू होना था.

शिक्षा विभाग पहले एक अक्टूबर को स्कूलों में खाली पदों की नई सूची जारी करेगा. इसमें बताया जाएगा कि किस स्कूल में शिक्षक के लिए कितनी जगह खाली है. इसके बाद शिक्षक इस सूची को देखकर अपने पसंद के स्कूल चुन सकेंगे.

4 से 10 अक्टूबर तक भरना होगा फॉर्म

शिक्षक 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे. फॉर्म भरते समय शिक्षक अपनी पसंद के स्कूलों का नाम क्रम से चुन सकेंगे. यानी जिस स्कूल में जाना चाहते हैं, उसे अपनी पसंद के हिसाब से ऊपर रख सकेंगे.

पहले 17 सितंबर से होना था आवेदन

शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए पहले 17 सितंबर से आवेदन शुरू होने थे. लेकिन बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए शिक्षा विभाग ने यह तारीख बदल दी. विभाग ने रविवार को नए कार्यक्रम की जानकारी दी है.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

नवंबर तक पूरी होगी ट्रांसफर की प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन खत्म होने के बाद शिक्षकों के ट्रांसफर की सूची जारी की जाएगी. अगर किसी शिक्षक को ट्रांसफर की सूची से कोई परेशानी होगी, तो वह अपनी शिकायत दे सकेगा. इसके बाद शिकायतों को भी देखा जाएगा. यह पूरी प्रक्रिया 12 अक्टूबर से 18 नवंबर के बीच पूरी की जाएगी.

शिक्षा विभाग ने बताया कि बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति और प्राकृतिक आपदा को देखते हुए ट्रांसफर का कार्यक्रम बदला गया है. अब शिक्षकों को नए कार्यक्रम के अनुसार ही आवेदन करना होगा.

इसे भी पढ़ें : Bihar Ka Mausam: बिहार में 30-40 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 26 सितंबर तक बदलेगा मौसम, 3 दिन सभी 38 जिलों में येलो अलर्ट

The post Bihar Teacher Transfer Schedule: बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर की तारीख बदली, 4 से 10 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top