Hot News

IMD Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव, 4 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर बना निम्न दबाव क्षेत्र अब धीरे-धीरे प्रभावी हो रहा है. इसके असर से अगले कुछ दिनों में पूर्वी और मध्य हिंदुस्तान के कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 22 से 24 सितंबर के दौरान उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, 22 से 25 सितंबर तक दक्षिणी ओडिशा, 23 से 25 सितंबर तक छत्तीसगढ़ और तेलंगाना तथा 24-25 सितंबर को विदर्भ में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

झारखंड-बिहार में भी बारिश का दौर

IMD के अनुसार 22 से 26 सितंबर के दौरान झारखंड, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. बिहार में 24 से 26 सितंबर के दौरान काफी व्यापक से व्यापक बारिश की संभावना जताई गई है.

झारखंड में 21 से 26 सितंबर तक काफी व्यापक से व्यापक बारिश का अनुमान है. राज्य में 23 से 25 सितंबर के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है.

बिहार में 24 से 26 सितंबर के दौरान भारी बारिश की संभावना है. वहीं 22 से 26 सितंबर के दौरान गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है.

23-24 सितंबर को आंधी और तेज हवाओं का भी अलर्ट

ओडिशा में 23 और 24 सितंबर को तेज हवाओं के साथ आंधी की संभावना है. हवा की रफ्तार 50-60 किमी प्रति घंटा और झोंकों के साथ 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

तेलंगाना में भी 23 से 25 सितंबर के दौरान 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और झोंकों के साथ इसकी गति 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है.

राज्य/क्षेत्र तारीख बारिश का अनुमान
दक्षिणी ओडिशा 22-25 सितंबर भारी से बहुत भारी बारिश
उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश 22-24 सितंबर भारी से बहुत भारी बारिश
छत्तीसगढ़ 23-25 सितंबर भारी से बहुत भारी बारिश
तेलंगाना 23-25 सितंबर भारी से बहुत भारी बारिश
विदर्भ 24-25 सितंबर भारी से बहुत भारी बारिश
दक्षिणी ओडिशा 23-24 सितंबर कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश
उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश 23-24 सितंबर कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश
दक्षिणी छत्तीसगढ़ 24 सितंबर कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश

बंगाल की खाड़ी में समुद्र रहेगा खराब

निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से बंगाल की खाड़ी में भी समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब हो सकती है. IMD के अनुसार 22 सितंबर को मध्य बंगाल की खाड़ी, जबकि इसके बाद पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब रहने की संभावना है.

23-24 सितंबर को दक्षिणी ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश के तटों के पास 55-65 किमी प्रति घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं.

मछुआरों के लिए खास चेतावनी

IMD ने मछुआरों को बंगाल की खाड़ी और संबंधित तटीय क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी है. 22 से 24 सितंबर के दौरान पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तथा आंध्र प्रदेश-ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों के पास समुद्र में जाने से बचने की सलाह है.

The post IMD Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव, 4 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top