Hot News

KIIT की झोली में 4621 जॉब ऑफर्स, Microsoft में मिला 51 लाख का प्लेसमेंट

KIIT यानी कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी का प्लेसमेंट रिकॉर्ड सामने आया है. इस कॉलेज में Microsoft जैसी कंपनियां प्लेसमेंट सेशन में हिस्सा ले चुकी हैं. आइए कॉलेज के प्लेसमेंट रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं.

KIIT में 92.5% प्लेसमेंट

KIIT के सभी स्कूलों को मिलाकर प्लेसमेंट कन्वर्जन करीब 92.50 फीसदी रहा. यानी हर 100 में से 92 से ज्यादा बच्चों की बात बन गई. KIIT स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी में 451 कंपनियों ने 3800 से ज्यादा ऑफर दिए.

KIIT में औसत पैकेज 8.50 लाख रहा, जबकि सबसे बड़ा ऑफर 51 लाख का रहा, जो Microsoft ने दिया. 739 से ज्यादा स्टूडेंट्स को एक से ज्यादा ऑफर मिले, यानी इन्हें सोचना पड़ा कि किसे हां कहें और किसे मना करें. करीब 1500 ऑफर “ड्रीम ऑफर” रहे और 1209 पेड इंटर्नशिप भी मिलीं.

KIIT Placement: कंपनी वाइज प्लेसमेंट ऑफर

कंपनी ऑफर
TCS 543
Wipro 342
LTIMindtree 242
Capgemini 217
Accenture 201
HighRadius 151

ये भी पढ़ें: BTech Computer Science को मिला 59 LPA, Google में प्लेसमेंट देकर छा गया ये कॉलेज

बाकी स्कूल भी पीछे नहीं

MBA वालों के लिए 161 कंपनियाँ आईं और करीब 401 ऑफर निकले. सबसे बड़ा पैकेज 20 लाख का रहा, जो Quinbay Technology ने दिया. स्कूल ऑफ रूरल मैनेजमेंट ने फिर 100 फीसदी प्लेसमेंट का अपना रिकॉर्ड बरकरार रखा और वहाँ सबसे बड़ा पैकेज 20.71 लाख का रहा. बायोटेक में 85 फीसदी प्लेसमेंट हुआ, हालांकि काफी बच्चों ने आगे की पढ़ाई चुनी. लॉ स्कूल में 52 फर्मों और कंपनियों ने हिस्सा लिया और सबसे बड़ा पैकेज 9.60 लाख का रहा.

2019 से 2025 तक का रिपोर्ट कार्ड

2019 में सिर्फ 220 कंपनियाँ आई थीं, जबकि 2025 में 757 से ज्यादा पहुंचीं. यानी कंपनियों की संख्या तीन गुना से भी ज्यादा हो गई. सबसे बड़ा पैकेज 2019 के 39 लाख से बढ़कर 2023 में 63 लाख तक गया, और 2024 में सबसे ज्यादा 5585 से ज्यादा ऑफर मिले. 2025 में ऑफर और टॉप पैकेज 2024 से थोड़े कम रहे, पर कंपनियों की संख्या रिकॉर्ड पर पहुंच गई.

ये भी पढ़ें: MNNIT के 816 स्टूडेंट्स को मिली जॉब, 96 लाख का हाईएस्ट प्लेसमेंट

The post KIIT की झोली में 4621 जॉब ऑफर्स, Microsoft में मिला 51 लाख का प्लेसमेंट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top