Hot News

बिहार जैसी घटना अब UP में: बदायूं के जंगल में प्रेमी युगल से लूटपाट, फिर बनाया अश्लील वीडियो

Badaun Crime News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक बेहद शर्मनाक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. उघैती थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध सिद्ध बरोलिया मंदिर के पास जंगल में एक प्रेमी युगल को बंधक बनाकर दबंगों ने न केवल मारपीट और लूटपाट की, बल्कि युवती का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई की और तीन मुख्य आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है.

युवती का वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप

ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपियों ने युवती का अश्लील वीडियो बनाया और उसकी तस्वीरें भी खींचीं. इसके बाद वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल करने की बात भी सामने आई है. बताया गया कि घटना के कई दिन बाद आरोपियों में से किसी युवक ने वीडियो कुछ ग्रामीणों को दिखाया, जिसके बाद मामला चर्चा में आया और पुलिस तक पहुंचा. पुलिस ने एक आरोपी को पकड़कर पूछताछ की और उसके मोबाइल से वीडियो डिलीट कराया.

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

मामले की जानकारी पुलिस के उच्चाधिकारियों तक पहुंचने के बाद शुक्रवार को एसएसपी अंकिता शर्मा ने एसपी देहात डॉ. हृदेश कठेरिया समेत अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अन्य युवकों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है.

तीन आरोपी गिरफ्तार, गंभीर धाराओं में मुकदमा

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुगेन्द्र कुमार यादव पुत्र सरनाम सिंह निवासी ग्राम स्वरूपपुर, बेचैन जाटव पुत्र नत्थूलाल निवासी ग्राम सराय बरोलिया और छोटे जाटव पुत्र देवराज निवासी ग्राम सराय बरोलिया के रूप में हुई है. मामले में धारा 61(2), 75, 76, 309(4), 115(2), 352 और 351(3) के साथ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और प्रकरण में अन्य संलिप्त युवकों की तलाश जारी है.

Must Read- यूपी के दंपती ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, पर्चे में ‘पुत्र योग’ के दावे की खुली पोल, 4th बेटी के जन्म के बाद मचा बवाल

The post बिहार जैसी घटना अब UP में: बदायूं के जंगल में प्रेमी युगल से लूटपाट, फिर बनाया अश्लील वीडियो appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top