Hot News

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पटना से लखनऊ तक प्रदर्शन, चंडीगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का इस्तेमाल

Punjab Congress Protest: पंजाब कांग्रेस ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया. पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग की. प्रदर्शनकारी सेक्टर-17 से निर्वाचन आयोग कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें बैरिकेड लगाकर रोक दिया. बैरिकेड पार करने की कोशिश के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें कीं. इसके बाद कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया.

लखनऊ और पटना में भी कांग्रेस का प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश और बिहार में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हुई. वहीं पटना में कांग्रेस कार्यकर्ता आर ब्लॉक से चुनाव आयोग कार्यालय की ओर मार्च करने निकले. पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने चुनाव आयोग पर समझौता करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाए वोट चोरी बंद करो के नारे

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी बंद करो के नारे लगाए. राजा वडिंग ने आरोप लगाया कि देश की चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी हो रही है और मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं. उन्होंने मांग की कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाया जाए, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए और उन्हें गिरफ्तार किया जाए. उन्होंने पंजाब में चल रही मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को भी रोकने की मांग की.

SIR प्रक्रिया रोकने की मांग

वडिंग ने कहा कि पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव मौजूदा मतदाता सूची के आधार पर कराए जाने चाहिए और SIR की प्रक्रिया चुनाव के बाद की जानी चाहिए. उनका दावा है कि मौजूदा प्रक्रिया के कारण पात्र मतदाताओं के नाम सूची से बाहर होने का खतरा है. उन्होंने नए मतदाताओं के लिए इस्तेमाल होने वाले फॉर्म-6 की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए हैं.

इस देश में वोट चोरी हो रही है. भाजपा वोट चोरी के जरिए प्रशासनें बना रही है. एसआईआर प्रक्रिया को रोका जाना चाहिए- पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग

कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदर्शन में हुए शामिल

इस प्रदर्शन में सुखजिंदर सिंह रंधावा, परगट सिंह, बलबीर सिंह सिद्धू और राणा केपी समेत पंजाब कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए. रंधावा ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का अधिकार सबसे अहम है और इसे प्रभावित नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने भी मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने और गिरफ्तार करने की मांग की.

लोकतंत्र हमें मतदान का अधिकार देता है, लेकिन वह भी छीना जा रहा है. हम मुख्य निर्वाचन आयुक्त को तत्काल हटाने और गिरफ्तार करने की मांग करते हैं- सुखजिंदर सिंह रंधावा

दो चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों की रिपोर्ट के बाद बढ़ा विवाद

यह प्रदर्शन ऐसे समय हुआ है जब एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले करीब 10 महीनों में मतदाता सूची, नए मतदाताओं के पंजीकरण, नाम हटाने और वोटर डेटा से जुड़े विभिन्न फैसलों पर कम से कम 14 बार रिकॉर्ड पर आपत्ति दर्ज की. रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ आपत्तियां फैसले या आदेश उनकी जानकारी अथवा मंजूरी के बिना जारी किए जाने को लेकर थीं. (इनपुट भाषा)

The post ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पटना से लखनऊ तक प्रदर्शन, चंडीगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का इस्तेमाल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top