जमशेदपुर : साकची गोलचक्कर पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब किन्नर समुदाय के कुछ सदस्यों और ट्रैफिक पुलिस के बीच ऑटो हटाने को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते कहासुनी ने हाथापाई का रूप ले लिया. सड़क पर हुये हंगामे के कारण गोलचक्कर के आसपास कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा.
बल प्रयोग करने का आरोप
किन्नरों ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान पुलिस ने बल प्रयोग किया. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इसके बाद किन्नर समुदाय के लोगों ने सड़क पर विरोध जताया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गयी. हंगामे के कारण साकची गोलचक्कर से गुजरने वाले वाहनों की आवाजाही भी कुछ समय प्रभावित रही. घटना की शुरुआत किस परिस्थिति में हुई और विवाद के दौरान वास्तव में क्या हुआ, इसकी पूरी तस्वीर पुलिस के आधिकारिक पक्ष के सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगी. हालांकि, समाचार लिखे जाने तक किन्नरों को पुलिस साकची थाना लेकर आई है.
The post साकची गोलचक्कर पर बवाल, किन्नरों और ट्रैफिक पुलिस में भिड़ंत, ऑटो हटाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने लिया विवाद का रूप appeared first on Naya Vichar.