Hot News

जमुई कांड: पीड़िता की फोटो CM के X हैंडल पर डालने के मामले में FIR, CMO के स्टेनोग्राफर पर आरोप

FIR on CMO Stenographer: जमुई की नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के मामले में सचिवालय थाने में FIR दर्ज की गई है. यह मामला सचिवालय थाने में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक सुमित्रा कुमारी की शिकायत पर दर्ज हुआ है. शिकायत में लिखा गया है कि पीड़िता और उसके परिवार की फोटो मुख्यमंत्री के X हैंडल पर शेयर की गई थी.

CMO के स्टेनोग्राफर का नाम FIR में

शिकायत में कहा गया है कि फोटो मुख्यमंत्री कार्यालय के स्टेनोग्राफर सागर प्रसाद द्वारा X पर अपलोड की गई. इसके बाद फोटो सोशल मीडिया पर शेयर और वायरल होने की बात सामने आई.

मामले में सागर प्रसाद समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. शिकायत में नाबालिग पीड़िता की पहचान सामने आने को गंभीर मामला बताया गया है.

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

सचिवालय थाने में दर्ज FIR में BNS की धारा 73 और POCSO एक्ट की धारा 23 लगाई गई है. इसके अलावा आईटी एक्ट की धारा 66E और 67 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस की शिकायत में कहा गया है कि नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की फोटो सोशल मीडिया पर डालने से उसकी पहचान सामने आने की स्थिति बनी.

रीपोस्ट करने वालों की भी होगी जांच

पुलिस अब फोटो अपलोड करने वाले आरोपी के साथ-साथ तस्वीर को रीपोस्ट और वायरल करने वाले अन्य सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं की भी भूमिका की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि साक्ष्य के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

पुलिस ने जांच शुरू की

शिकायत में मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच और कार्रवाई का अनुरोध किया गया है. FIR दर्ज होने के बाद अब पुलिस इस मामले से जुड़े लोगों और फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने की जांच करेगी.

जमुई की नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुलाकात की थी. इसके बाद मुख्यमंत्री के X हैंडल से परिवार के साथ फोटो शेयर की गई थी, जिसे बाद में हटा दिया गया. इस फोटो को लेकर पीड़िता की पहचान सामने आने के सवाल उठे थे.

इसे भी पढ़ें: सीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ केस दर्ज कराने थाने पहुंचीं मीसा हिंदुस्तानी, पुलिस ने किया इनकार, क्या है मामला

The post जमुई कांड: पीड़िता की फोटो CM के X हैंडल पर डालने के मामले में FIR, CMO के स्टेनोग्राफर पर आरोप appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top