Hot News

Creta-Seltos को टक्कर देने आ रही नई Honda Elevate, 21 हजार रुपये में बुकिंग शुरू, टीजर में दिखा बदला हुआ लुक

Honda Elevate कंपनी की एक खास SUV है. इसका मुकाबला हिंदुस्तान में बिकने वाली Creta, Seltos और Grand Vitara जैसी गाड़ियों से होता है. कुछ महीने पहले नई Elevate को टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर देखा गया था. अब Honda ने ऑफिशियली इसकी लॉन्च डेट पर मुहर लगा दी है. कंपनी ने नई Elevate का पहला टीजर भी जारी कर दिया है, जिसमें गाड़ी में होने वाले कुछ बदलावों की झलक देखने को मिलती है. तो चलिए जानते हैं नई Honda Elevate में क्या कुछ खास मिलने वाला है.

Honda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू

Honda Car India ने अपनी नई Elevate facelift की बुकिंग शुरू कर दी है. कस्टमर्स इसे कंपनी की डीलरशिप के जरिए 21,000 रुपये की शुरुआती रकम देकर बुक कर सकते हैं. अब सवाल है कि नई Elevate facelift में क्या खास देखने को मिलेगा? इसका जवाब हमें कंपनी के जारी किए गए टीजर से मिलता है. आइए, जानते हैं टीजर में क्या-क्या नजर आया.

टीजर में क्या-क्या नजर आया?

टीजर में SUV के फ्रंट लुक की कुछ झलक देखने को मिली है, जिससे कई अपडेट्स का अंदाजा लगाया जा सकता है. सबसे पहले नजर इसके अपडेटेड फ्रंट फेसिया पर जाती है. नई Elevate में पहले के मुकाबले ज्यादा अग्रेसिव ग्लॉस-ब्लैक ग्रिल मिलेगी, जिस पर हनीकॉम्ब पैटर्न दिया गया है. इसके साथ एक कनेक्टेड लाइट बार भी देखने को मिलेगा. एक दिलचस्प बदलाव Honda लोगो को लेकर भी है. कंपनी ने लोगो को ग्रिल के बीच में रखने के बजाय उसके ऊपर शिफ्ट कर दिया है.

View on Instagram

हालांकि, हेडलाइट्स के डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं किया जाएगा. मौजूदा बाय-प्रोजेक्टर LED हेडलैंप्स के साथ मिलने वाले आइब्रो जैसे LED DRLs पहले की तरह ही जारी रहेंगे. वहीं, नीचे के हिस्से में बंपर को भी हल्का अपडेट मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा सिल्वर स्किड प्लेट SUV के फ्रंट लुक को थोड़ा और दमदार बनाने का काम करेगी.

ये भी पढ़ें: 624km रेंज, 781 लीटर स्टोरेज, 260kmph टॉप-स्पीड और 2 वेरिएंट… देश में आ गई नई इलेक्ट्रिक कार, डिलीवरी शुरू

इसके अलावा SUV में कनेक्टेड LED टेललैंप सेटअप भी देखने को मिल सकता है. इसके बीच का हिस्सा भी रोशनी के साथ नजर आएगा, जिससे पीछे का लुक और ज्यादा प्रीमियम लगेगा. हालांकि, फिलहाल टेस्टिंग मॉडल में लगा यह सेंटर स्ट्रिप सिर्फ डमी यूनिट है.

कब होगी लॉन्च और किससे होगा मुकाबला?

कंपनी इस SUV को 6 अक्टूबर को बाजार में उतारने की तैयारी में है. लॉन्च के बाद इसका सीधा मुकाबला मिड-साइज SUV सेगमेंट की कई पॉपुलर गाड़ियों से होगा. इनमें Hyundai Creta, Kia Seltos, Citroen Aircross, Maruti Grand Vitara, Maruti Victoris, Toyota Hyryder, Volkswagen Taigun, Skoda Kushaq, Tata Sierra, Nissan Tekton, MG Astor और Renault Duster जैसी SUVs शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Skoda Slavia Facelift से लेकर Hyundai Bayon तक… अक्टूबर में ये 5 नई ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाली कारें होंगी लॉन्च

The post Creta-Seltos को टक्कर देने आ रही नई Honda Elevate, 21 हजार रुपये में बुकिंग शुरू, टीजर में दिखा बदला हुआ लुक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top