पसराहा. थाना क्षेत्र के द्वादश ज्योतिर्लिंग शिव मंदिर सोनडीहा में आयोजित तीन दिवसीय शिवरात्रि मेला के प्रथम रात्रि स्थानीय अदाकारों द्वारा भाई हो तो ऐसा नाटक का मंचन किया गया. अदाकार निरंजन कुमार ने अपने बेहतरीन अदायगी से लोगों का दिल जीत लिया. कलाकारों ने जीवंत अभिनय कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. मनीषा म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने उदघोषक बागेश्वर कुमार और कैलाश बिहारी ने दर्शकों को खूब आनन्द दिया. नाटक का उद्घाटन श्रमवीर राकेश कुमार ने फीता काटकर किया. राकेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन की जरूरतों को पूरी करने के लिए हमे शहर में रहनी पड़ती है. पर हम गांव को नहीं भूल पाते हैं. शिवरात्रि में हम टाटा से अपने गांव जरूर आते हैं. हम तो साल में एक बार आकर मदद करते है पर यहां के लोगों ने जिस प्रकार से मेला का आयोजन कर लोगों के दिलों को जोड़ने का काम कर रही है यह अपने आप मे अद्वितीय है. इससे पहले मेला कमिटी के द्वारा मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर और अंग वस्त्र देकर सम्मनित किया गया. इस अवसर पर पूर्व मुखिया प्रदीप ठाकुर, उप मुखिया नीरज कुमार, पंचायत समिति सदस्य जय चंद्र कुमार, निर्देशक रामशेवक सिंह, रामवृक्ष सिंह, अमर सिंह, अम्बिका सिंह, मुनिलाल सिंह, अखिलेश कुमार, जोगी सिंह, डॉ0 लक्षमण कुमार, अमित कुमार आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post भाई हो तो ऐसा नाटक का किया गया मंचन appeared first on Naya Vichar.