Hot News

कृषि महाविद्यालय में एनसीसी बी परीक्षा में शामिल हुए नाै कॉलेज के 244 कैडेट्स

पूर्णिया. भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय में शनिवार को 35 बिहार बटालियन एनसीसी, पूर्णिया एवं कृषि महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में एनसीसी-बी सर्टिफीकेट की परीक्षा आयोजित की गयी. इस परीक्षा में कुल 244 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया जिसमें 115 गर्ल्स कैडेट्स शामिल हुईं. प्राचार्य डा. दिलीप कुमार महतो के मार्गदर्शन में कृषि महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स के समेत नौ महाविद्यालय पूर्णिया कॉलेज, केबी झा कॉलेज, कटिहार, डीएस कॉलेज, कटिहार, जीबी महाविद्यालय, नवगछिया, जीएलएम कॉलेज, बनमनखी, फॉरबिसगंज कॉलेज, एमजेएमएम, कटिहार, पॉलिटेक्निक कॉलेज, ठाकुरगंज के एन.सी.सी. कैडेट्स ने भाग लिया. एनसीसी के क्षेत्र में स्त्रीओं के योगदान पर चर्चा भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय में प्राचार्य डा. दिलीप कुमार महतो के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय स्त्री दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसके मुख्य अतिथि कर्नल दीपक कुमार, कर्नल अमित अहलावत, कर्नल पी के चटर्जी, कर्नल मनीष बर्मा रहे. कर्नल मनीष बर्मा ने सेना के विभिन्न अंगो एवं एनसीसी के क्षेत्र में स्त्रीओं के योगदान पर विस्तारपूर्वक चर्चा की. इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के वैज्ञानिक डा. मणिभूषण ठाकुर, एएनओ डा अनिल कुमार, डा मीनु मोहन , पूर्णिया स्त्री महाविद्यालय की एएनओ डा. नीतू कुमारी, भागलपुर के एएनओ कैप्टन राजेश नंदन, सूबेदार अनुज शर्मा, सूबेदार प्रेम सिंह, नायब सूबेदार मदन लाल, हवलदार प्रकाश, विनीत, ए के पाण्डे, कमल आदि मौजूद रहे. इस कार्यक्रम का संचालन प्रभारी एनसीसी डा. अनिल कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस प्रभारी डा. मीनु मोहन ने किया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post कृषि महाविद्यालय में एनसीसी बी परीक्षा में शामिल हुए नाै कॉलेज के 244 कैडेट्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top