Hot News

सरकार के तय रूट पर निर्माण से उजड़ जाएंगे तीन गांव : ग्रामीण

गिद्धौर. प्रखंड अंतर्गत सेवा पंचायत के केतरु नवादा गांव स्थित काली मंदिर के प्रांगण में ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक पूर्व प्रखंड प्रमुख श्रवण कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में केतरु नवादा गांव से होकर गुजरने वाले प्रस्तावित एनएच 333 बायपास निर्माण पर ग्रामीणों ने बैठक में आपसी विचार विमर्श किया. उक्त बायपास निर्माण के लिए प्रस्तावित रूट में कई घरों को तोड़ा जाना है, जिसे लेकर ग्रामीणों में रोष है. पूर्व प्रखंड प्रमुख श्रवण कुमार यादव ने कहा कि निर्माण के लिए प्रस्तावित फोर लेन सड़क निर्माण के लिए प्रशासन ने पांच किलोमीटर से अधिक लंबाई में बाईपास सड़क की स्वीकृति देकर राजमणि महाविद्यालय के समीप मुख्य सड़क से जोड़ा जा रहा है, ऐसे में केतरु नवादा गांव में बड़ी आबादी को इसका खामियाजा भुगतान पड़ेगा. उनके घर कार्य स्थल आदि तोड़ने पड़ेंगे, प्रस्तावित रूट पर गंगरा पंचायत का वार्ड नंबर दो का तारडीह गांव, सेवा पंचायत का वार्ड नंबर 11, वार्ड नंबर 12 और वार्ड नंबर 13 का केतरु नवादा गांव और सेवा पंचायत का वार्ड नंबर 14 का आधा भाग संसारपुर तुरी टोला के निवासी इस फोरलेन निर्माण कार्य से प्रभावित होंगे, उन्होंने प्रशासन एवं जिला प्रशासन से इस होने वाले बाईपास निर्माण कार्य को लगभग डेढ़ किलोमीटर और आगे नागी नहर के किनारे संसारपुर गुमटी गांव से बाहर के रास्ते में कर दिया जाने की अपील की है, ताकि तीन गांवों की सघन आबादी को बेघर होने से बचाया जा सके. इसे लेकर ग्रामीणों के बीच कई प्रस्ताव पारित किया गया है. इन्हीं कार्य को चरणबद्ध तरीके से अंजाम देने के लिए संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं मर्यादा का ख्याल रखते हुए विधिवत कार्य किये जाएंगे, इसमें सर्व प्रथम प्रखंड कार्यालय गिद्धौर में धरना के माध्यम से प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा. दूसरे दिन जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा. तीसरा राज्य प्रशासन के पथ निर्माण मंत्री एवं मुख्यमंत्री को भी मामले से जुड़ा ज्ञापन सौंपा जाएगा, चौथा केन्द्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री को भी मामले से संबंधित ज्ञापन सौंपा जाएगा. वहीं जरूरत पड़ने पर सामाजिक स्तर पर न्याय हेतु न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाये जाने की बात कही. इस मौके पर बैठक में पवन मोदी, इजहार अली, अरुण मालाकार, रवि राज, विनोद यादव, सुभाष राम, गुलशन कुमार, रोहित कुमार, विक्की कुमार, अभिषेक कुमार, अरविंद कुमार सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post प्रशासन के तय रूट पर निर्माण से उजड़ जाएंगे तीन गांव : ग्रामीण appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top