Hot News

Ather Rizta S vs TVS iQube: डेली अप-डाउन के लिए कौन बेहतर? जानें प्राइस, रेंज और फीचर्स

हिंदुस्तानीय बाजारों में टू-व्हीलर्स इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिमांड तेजी से बढ़ती जा रही है. ऐसे में कंपनियां लगातार एक से बढ़कर एक धांसू रेंज वाले स्कूटरों को लॉन्च कर रही हैं. इस आर्टिकल में हम दो दमदार ई-स्कूटर एथर रिज्टा और टीवीएस आईक्यूब के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो इस समय सड़कों पर धूम मचा रही हैं. इन दोनों स्कूटरों का क्रेज ग्राहकों के बीच है. यदि आपका भी कोई इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने प्लान बन रहा है, इन दोनों में से कोई एक बेस्ट चॉइस हो सकता है. आइए हम आपको दोनों की कीमत, रेंज और फीचर्स के बारे में जानकारी देते है, जिससे आपका काम आसान हो सकता है. 

Ather Rizta S vs TVS IQube: बैटरी और रेंज 

2026 एथर रिज्टा एस में 2.7 लिथियम आयन फास्फोट (LFP) बैटरी मिलेगी, जो पहले से छोटी हो गई है. नई अपडेट में कंपनी ने बैटरी में बदलाव किए हैं. पहले इस वेरिएंट में 2.9 kWH बैटरी आती थी. हालांकि, इसमें फासटेस्ट 900 वाट चार्जर मिलेगा, जिससे सिर्फ 3 घंटे 12 मिनट में 0 से 80 पर्सेंट तक बैटरी चार्ज की जा सकती है. एक बार चार्ज करने पर यह बैटरी 123 किलोमीटर रेंज दे सकता है. 

टीवीएस आईक्यूब में 2.2 kWh लिथियम आयन बैटरी पैक का ऑप्शन मिलता है, जो 140 nm टॉर्क जेनरेट करता है. 2 घंटे 45 मिनट में 0 से 80 पर्सेंट चार्ज किया जा सकता है. सिर्फ 4.2 सेकंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है. इसकी टॉप स्पीड 75 kmph है. इतना ही नहीं इस बैटरी पैक के साथ आईक्यूब 94 किलोमीटर तक रेंज देता है. 

Ather Rizta S vs TVS IQube: फीचर्स और कम्फर्ट 

2026 एथर रिज्टा एस में 34 लीटर अंडर सीट बूट स्पेस, फुल फेस हेलमेट, 22 लीटर फ्रंट फ्रंक, इमरजेंसी स्टॉप सिगनल (ESS), फॉलसेफ, 7 इंच डीपव्यू एलसीडी स्क्रीन, स्किड कंट्रोल, मैजिक ट्विस्ट, 900 mm परोवाइडिंग एंपल और फुटरेस्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे.

TVS IQube में अलेक्सा स्किलसेट फॉर टीवीएस आईक्यूब, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, डिस्टेंस टू एम्पटी, रिमोट चार्ज स्टेटस, IP67 वाटर एंड डस्ट रेसिस्टेंस, AIS 156, क्रैश, फॉल एंड एंटी थ्रेश अलर्ट, डिस्क ब्रेक, 1 हेलमेट, यूएसबी चार्जर पोर्ट और रिवर्स/फॉरवर्ड पार्किंग असिस्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे. 

Ather Rizta S vs TVS IQube: प्राइस 

2026 एथर रिज्टा एस की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.12 लाख रुपए है. 

टीवीएस आईक्यूब की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.15 लाख रुपए है.

Ather Rizta S vs TVS IQube: कौन है बेहतर?

यदि आपको तेज चार्जिंग के साथ ज्यादा नेटवर्क और फीचर्स देखना है, तो टीवीएस आईक्यूब आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. वहीं, डेली अप-डाउन के लिए ज्यादा स्पेस और अधिक रेंज देखते हैं, तो एथर रिज्टा एस बेस्ट साबित हो सकता है. 

ये भी पढ़ें: Honda Dio 125 के सबसे सस्ते STD वेरिएंट में क्या है खास? जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक

The post Ather Rizta S vs TVS iQube: डेली अप-डाउन के लिए कौन बेहतर? जानें प्राइस, रेंज और फीचर्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top