Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

E20 पेट्रोल विवाद पर आया नया मोड़, Sourav Joshi ने बदला बयान, Mercedes-Benz ने पहले ही दी थी सफाई

E20 पेट्रोल को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही थी. इसकी वजह बने पॉपुलर यूट्यूबर (Sourav Joshi), जिन्होंने पहले दावा किया था कि E20 पेट्रोल भरवाने के बाद उनकी Mercedes-Benz GLC का माइलेज काफी कम हो गया. लेकिन अब उन्होंने खुद इस मामले में नया अपडेट दिया है. यूट्यूबर का कहना है कि उनकी कार का माइलेज E20 पेट्रोल की वजह से नहीं, बल्कि इंजन में आई तकनीकी खराबी के कारण कम हुआ था. पहले क्या कहा था सौरव जोशी ने? सौरव जोशी ने अपने एक वीडियो में बताया था, कि उनकी Mercedes-Benz GLC पहले 16-17kmpl का माइलेज देती थी, लेकिन E20 पेट्रोल भरवाने के बाद माइलेज घटकर करीब 5kmpl रह गया. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और E20 पेट्रोल को लेकर लोगों के बीच बहस शुरू हो गई. Vlogger Saurabh Joshi “My car mileage has dropped from 17 to 9, today it further dropped to 5 All this is because of Ethanol, it’s so disheartening I spent so much money on this car and look at the condition,all becoz of Ethanol” The relaity is slowly hitting everyone !! pic.twitter.com/LPU0l2pomr — Nehr_who? (@Nher_who) July 12, 2026 “> अब क्या बोले सौरव जोशी? अब सौरव जोशी ने साफ किया है कि उनकी कार के माइलेज में आई गिरावट की वजह E20 पेट्रोल नहीं थी. उन्होंने बताया कि जांच के बाद पता चला कि कार के इंजन में तकनीकी खराबी थी, जिसकी वजह से माइलेज कम हो रहा था. We visited the Mercedes service center, and they found that there was an issue with the engine, which was causing the low mileage. I apologize for the misunderstanding regarding E20 petrol. My intention was never to spread incorrect information or hurt anyone’s sentiments. I have… — Sourav Joshi Vlogs (@souravjoshi_art) July 13, 2026 “> Mercedes-Benz ने क्या कहा था? वीडियो वायरल होने के बाद Mercedes-Benz India ने भी बयान जारी किया था. कंपनी ने कहा कि हिंदुस्तान में बिकने वाली उसकी सभी BS6 पेट्रोल कारें E20 पेट्रोल के साथ चलने के लिए तैयार हैं और उन्हें इसी हिसाब से मंजूरी भी मिली हुई है. कंपनी ने यह भी कहा कि अगर किसी ग्राहक को अपनी कार को लेकर कोई परेशानी है, तो वह सीधे Mercedes-Benz के अधिकृत सर्विस सेंटर से संपर्क कर सकता है. Customer Advisory pic.twitter.com/RxuTYl6Phz — Mercedes-Benz India (@MercedesBenzInd) July 12, 2026 “> फिर सोशल मीडिया पर सवाल क्यों उठे? Mercedes-Benz के बयान के बाद कई लोगों ने कहा कि उनकी कार के ओनर मैनुअल और फ्यूल कैप पर सिर्फ E10 पेट्रोल का जिक्र है. कई यूजर्स ने इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कीं और पूछा कि अगर पहले E10 लिखा था, तो अब E20 को सही कैसे बताया जा रहा है. Why fuel cap and your website mentions only upto E10 fuel? Are you under pressure from GOI and lying? pic.twitter.com/oKJxkstscp — Dr. SP (@sphavisha) July 13, 2026 “> अब कार मालिक क्या करें? अगर आपके पास Mercedes-Benz की BS6 पेट्रोल कार है, तो E20 पेट्रोल इस्तेमाल करने से पहले अपनी कार का ओनर मैनुअल जरूर देख लें या फिर नजदीकी Mercedes-Benz सर्विस सेंटर से जानकारी ले लें. फिलहाल सौरव जोशी ने साफ कर दिया है कि उनकी कार का माइलेज E20 पेट्रोल की वजह से नहीं, बल्कि इंजन में आई खराबी के कारण कम हुआ था. ऐसे में किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले अपनी कार की सही जांच कराना ही सबसे बेहतर तरीका है. यह भी पढ़ें: बिना पेट्रोल 100km दौड़ेगी Mercedes की नई कार, 3.8 सेकेंड में पकड़ती है 100kmph की रफ्तार The post E20 पेट्रोल विवाद पर आया नया मोड़, Sourav Joshi ने बदला बयान, Mercedes-Benz ने पहले ही दी थी सफाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

होर्मुज से सुरक्षित गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलने की तैयारी में अमेरिका, ईरान ने बहरीन और जॉर्डन पर दागीं मिसाइलें

US-Iran War : अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग और तेज हो गई है. अमेरिका ने मंगलवार सुबह ईरान पर हमले किए जिसके जवाब में ईरान ने बहरीन, जॉर्डन और संयुक्त अरब अमीरात से जुड़े दो टैंकर पर जवाबी कार्रवाई की. ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर हमला किया है. इस बीच जॉर्डन की सेना ने कहा कि उसने ईरान की ओर से दागी गई चार मिसाइलों को बीच में रोककर उन्हें नष्ट कर दिया गया है. ये जानकारी न्यूज एजेंसी पीटीआई ने दी है. ईरान ने जाॅर्डन पर दागी चार मिसाइलें जॉर्डन की प्रशासनी समाचार एजेंसी पेट्रा ने यह जानकारी दी है कि जॉर्डन की सेना ने ईरान की ओर से से दागी गईं चार मिसाइलों को बीच में रोका और उन्हें नष्ट कर दिया है. जॉर्डन में अमेरिकी बेस में अमेरिकी सैनिक मौजूद हैं और हाल के दिनों में ईरान ने उस पर हमले किए हैं. यह कार्रवाई अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की नाकाबंदी फिर से शुरू करने की घोषणा के कुछ घंटों बाद की गई.अमेरिका ने मंगलवार तड़के ईरान पर हवाई हमले किए हैं. होर्मुज से सुरक्षित गुजरने वालों से टैक्स वसूलने की तैयारी में अमेरिका ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित गुजरने वाले अन्य देशों के जहाजों से शुल्क वसूलेगा, जो समुद्री मार्गों पर निर्बाध और स्वतंत्र नौवहन का समर्थन करने वाली अमेरिका की सदियों पुरानी नीति से बिल्कुल अलग है. इस बीच, ईरान ने बहरीन और होर्मुज से गुजर रहे संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से जुड़े दो तेल टैंकरों पर हमले किए. इन हमलों में एक नाविक की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए. यूएई ने इन हमलों का जवाब देने की चेतावनी दी है. ये घटनाएं ऐसे समय में हुई हैं जब ईरान और अमेरिका दोनों ही होर्मुज स्ट्रेट पर प्रभाव स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके रास्ते दुनिया के लगभग पांचवें हिस्से का कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस का परिवहन होता है. अमेरिका ने मंगलवार तड़के ईरान पर हवाई हमले किए. यह कार्रवाई राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा होर्मुज की नाकाबंदी फिर से शुरू करने की घोषणा के कुछ घंटों बाद की गई. ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमेरिका होर्मुज से सुरक्षित गुजरने वाले अन्य देशों के जहाजों से शुल्क वसूलेगा, जो समुद्री मार्गों पर निर्बाध और स्वतंत्र नौवहन का समर्थन करने वाली अमेरिका की सदियों पुरानी नीति से बिल्कुल अलग है.उन्होंने कहा, हम दुनिया के एक अत्यंत समृद्ध और महत्वपूर्ण क्षेत्र की सुरक्षा कर रहे हैं. इस पर हमारा भारी खर्च हो रहा है, इसलिए अब हमें इस सुरक्षा के लिए भुगतान किया जाए. The post होर्मुज से सुरक्षित गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलने की तैयारी में अमेरिका, ईरान ने बहरीन और जॉर्डन पर दागीं मिसाइलें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ये किसी ड्रीम से कम नहीं… Tumbbad 2 में आलिया भट्ट की एंट्री, सोहम शाह संग दिखेगा हॉरर अवतार

Alia Bhatt Joins Tumbbad 2: अब ऑफिशियली कंफर्म हो गया है कि आलिया भट्ट ‘तुम्बाड 2’ का हिस्सा बनने जा रही हैं. सोहम शाह ने अपने इंस्टाग्राम पर आलिया के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की. इसमें दोनों ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए दिखाई दिए. वहीं कैप्शन में लिखा था, #Tumbbad2 में आपका स्वागत है, आलिया भट्ट.” What Alia Bhatt Said About Being Part Of Tumbbad 2: तुम्बाड 2 का हिस्सा बनने पर क्या बोली आलिया भट्ट आलिया ने भी ‘तुम्बाड 2’ का हिस्सा बनने पर अपनी एक्साइटमेंट शेयर की. उन्होंने कहा, “जब मैंने पहली बार ‘तुम्बाड’ देखी थी, तभी से ये फिल्म मेरे दिल और दिमाग में बस गई थी. ऐसी फिल्में बहुत कम होती हैं, जो अपनी अलग दुनिया इतनी दमदार तरीके से क्रिएट करें और रिलीज के इतने साल बाद भी लोगों के बीच उतनी ही चर्चा में बनी रहें. यही बात इसे मेरे लिए और भी खास बनाती है. View on Instagram Alia Bhatt Excited To Be Part Of Tumbbad 2: तुम्बाड 2 का हिस्सा बनकर एक्साइटेड हैं आलिया भट्ट आलिया ने आगे कहा, इस यूनिवर्स का हिस्सा बनना मेरे लिए किसी ड्रीम से कम नहीं है. सोहम और नवाज जैसे शानदार एक्टर्स के साथ काम करने का मौका मिलना बेहद एक्साइटिंग है, जिनके काम की मैं हमेशा से फैन रही हूं. साथ ही, इतनी रहस्यमयी, गहरी और यादगार कहानी का हिस्सा बनने और अपने किरदार को एक्सप्लोर करने का मैं बेसब्री से इंतजार कर रही हूं.” View on Instagram About Tumbbad 2: तुम्बाड 2 के बारे में ‘तुम्बाड 2’ को एक्टर और प्रोड्यूसर सोहम शाह अपनी प्रोडक्शन कंपनी सोहम शाह फिल्म्स के बैनर तले बना रहे हैं. इस फिल्म के लिए उनकी साझेदारी दिग्गज निर्माता डॉ. जयंतीलाल गड़ा के पेन स्टूडियोज के साथ हुई है. मूवी 3 दिसंबर 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, “पहली ‘तुम्बाड’ चार मॉनसून में शूट होने की वजह से चर्चा में रही थी, इस बार ‘तुम्बाड 2’ की टीम खुद मॉनसून के पीछे भाग रही है. मेकर्स हर सीन में असली बारिश कैद करना चाहते हैं. इसके लिए टीम लगातार मौसम पर नजर रख रही है और बारिश के अनुमान के हिसाब से शूटिंग का शेड्यूल बदल रही है.” ये भी पढ़ें: Tumbbad OTT: इस वीकेंड ओटीटी पर देखें हॉरर फिल्म तुम्बाड, धांसू क्लाइमैक्स करेगा एंटरटेन ये भी पढ़ें: Tumbbad की सफलता की सालों पहले शाहरुख खान ने कर दी थी भविष्यवाणी, कहा- सीमाओं को नहीं… The post ये किसी ड्रीम से कम नहीं… Tumbbad 2 में आलिया भट्ट की एंट्री, सोहम शाह संग दिखेगा हॉरर अवतार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बीरभूम में बदले सियासी समीकरण: अनुब्रत और काजल एक मंच पर, असमंजस में कार्यकर्ता

बीरभूम से मुकेश तिवारी की रिपोर्ट बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर बदलते नेतृत्वक समीकरणों ने कार्यकर्ताओं के बीच नई बहस छेड़ दी है.कभी एक-दूसरे के कट्टर नेतृत्वक प्रतिद्वंद्वी माने जाने वाले अनुब्रत मंडल (केष्ट) और काजल शेख अब एक ही खेमे में नजर आ रहे हैं. इस घटनाक्रम का सबसे अधिक असर 21 जुलाई को कोलकाता में होने वाली तृणमूल कांग्रेस की शहीद दिवस रैली की तैयारियों पर पड़ता दिख रहा है. दोनों नेता आये एक साथ जानकारी के अनुसार, बीरभूम में लंबे समय से अलग-अलग गुटों का नेतृत्व करने वाले अनुब्रत मंडल और काजल शेख के बीच अब नेतृत्वक दूरी कम होती दिखाई दे रही है. दोनों नेताओं के एक साथ आने के बाद पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच असमंजस की स्थिति बन गई है. जो कार्यकर्ता अब तक दोनों नेताओं के अलग-अलग गुटों से जुड़े थे, वे नए नेतृत्वक समीकरण को लेकर असहज महसूस कर रहे हैं. 21 जुलाई की रैली पर टिकी निगाहें तृणमूल कांग्रेस की 21 जुलाई की शहीद दिवस रैली को लेकर भी कार्यकर्ताओं में संशय बना हुआ है. एक वर्ग पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर रैली में शामिल होने की तैयारी कर रहा है, जबकि दूसरा वर्ग स्थानीय स्तर पर बदले नेतृत्वक हालात को लेकर स्पष्ट संकेत का इंतजार कर रहा है.इससे संगठन के भीतर भ्रम की स्थिति बनी हुई है. नेताओं का क्या कहना है अनुब्रत मंडल ने दावा किया है कि पार्टी के भीतर किसी तरह का मतभेद नहीं है और सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर 21 जुलाई की रैली में भाग लेंगे.वहीं काजल शेख ने भी संकेत दिया है कि संगठनात्मक एकता बनाए रखना प्राथमिकता है और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ा जाएगा. भाजपा ने साधा निशाना इस पूरे घटनाक्रम पर भाजपा ने तंज कसते हुए जिला भाजपा पार्टी अध्यक्ष उदय शंकर बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के भीतर लगातार बदल रहे समीकरण पार्टी की आंतरिक गुटबाजी को उजागर करते हैं. भाजपा का आरोप है कि सत्ता संतुलन बनाए रखने के लिए टीएमसी नेतृत्व बार-बार नेतृत्वक समझौते कर रहा है. पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें बदलते समीकरणों पर सबकी नजर बीरभूम की नेतृत्व में अनुब्रत और काजल शेख का एक साथ आना आने वाले दिनों में जिले की नेतृत्वक दिशा तय कर सकता है.फिलहाल 21 जुलाई की रैली को इस नई सियासी एकजुटता की पहली बड़ी परीक्षा माना जा रहा है, जिस पर नेतृत्वक दलों और कार्यकर्ताओं की नजरें टिकी हुई हैं. Also Read: तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर The post बीरभूम में बदले सियासी समीकरण: अनुब्रत और काजल एक मंच पर, असमंजस में कार्यकर्ता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IB ऑफिसर की हत्या या साजिश? परिवार बोला- हिंदू होने के कारण बनाया गया निशाना

सोमवार (13 जुलाई) को कड़कड़डूमा कोर्ट ने इस मामले में पूर्व आप पार्षद ताहिर हुसैन समेत पांच लोगों को दोषी करार दिया. इससे परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद जाग गई. अंकित पर भीड़ ने हमला किया था. बाद में उनका शव चांद बाग इलाके के एक नाले से बरामद हुआ था. भाई ने कहा- हिंदू होने की वजह से निशाना बनाया गया अंकित को फैसले से अंकित शर्मा के परिवार को राहत जरूर मिली, लेकिन इससे 2020 के दंगों की दर्दनाक यादें भी ताजा हो गईं. अंकित के भाई ने अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा कि देश और लोगों की सेवा करते हुए उनकी मौत हुई. उनके साथ जो हुआ, उसे शब्दों में बयां करना भी मुश्किल है. उन्होंने आरोप लगाया कि भीड़ ने उन्हें हिंदू होने की वजह से निशाना बनाया. अंकित देश की सेवा करते हुए अपनी जान गंवा बैठे और परिवार आज भी उस दर्द को नहीं भूल पाया है. ये भी पढ़ें: IB अधिकारी अंकित शर्मा मर्डर केस: पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन सहित 5 दोषी करार, कोर्ट ने 6 को किया बरी सीनियर ऑफिसर ने भेजा था अंकित को हालात का जायजा लेने के लिए अंकित शर्मा के भाई ने कहा कि मेरा भाई ड्यूटी पर था, तभी भीड़ ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. आईबी अधिकारी अपनी पहचान आमतौर पर उजागर नहीं करते, इसलिए उसने खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताया था. न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में अंकित शर्मा के भाई ने कहा कि उनके सीनियर ऑफिसर ने उन्हें हालात का जायजा लेने के लिए भेजा था. उनका क्या कसूर था? वह सिर्फ अपनी ड्यूटी निभा रहे थे. हमें लगता है कि उन्हें उनके धर्म की वजह से निशाना बनाया गया और यह दर्द आज भी हमारे साथ है. बेरहमी से हत्या की गई थी अंकित की अंकित शर्मा के भाई ने बताया कि शव के चेहरे और सीने समेत कई जगह एसिड के निशान थे. उन्होंने कहा कि शरीर पर कई जगह चाकू से वार किए गए थे. परिवार का कहना है कि बेहद बेरहमी से हत्या की गई थी. कोर्ट के फैसले पर अंकित के भाई ने कहा कि दोषियों को सजा मिलने से परिवार को न्याय की उम्मीद जरूर जगी है, लेकिन इस फैसले ने 2020 की उस दर्दनाक घटना की यादें भी फिर से ताजा कर दी हैं. परिवार आज भी उस सदमे से पूरी तरह उबर नहीं पाया है. The post IB ऑफिसर की हत्या या साजिश? परिवार बोला- हिंदू होने के कारण बनाया गया निशाना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बांकीपुर उपचुनाव: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने खुद संभाला मोर्चा, आज होगी बैठक, बनायेंगे जीत की रणनीति

Bankipur By Election: बांकीपुर उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग होगी. 13 जुलाई नॉमिनेशन का अंतिम दिन था. बीजेपी के कैंडिडेट नीरज सिन्हा ने आखिरी दिन पर्चा भरा था. इसके बाद शाम-शाम तक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पटना पहुंचे और अब उन्होंने खुद ही मोर्चा संभाल लिया है. पटना की बांकीपुर सीट पर एनडीए की जीत के लिए अब रणनीति बनाई जाएगी. आज बीजेपी ऑफिस में होगी बैठक जानकारी के मुताबिक, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी में मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में अहम बैठक होगी. बैठक में बांकीपुर उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा की जायेगी. साथ ही संयुक्त चुनाव अभियान पर भी चर्चा होगी. इस तरह से पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ उपचुनाव में जीत को लेकर पूरी प्लानिंग की जाएगी. सोमवार को भी नितिन नवीन ने की थी बैठक इससे पहले सोमवार की देर शाम पटना पहुंचते ही नितिन नवीन एक्शन मोड में दिखे थे. उन्होंने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर प्रदेश अध्यक्ष और अन्य नेताओं के साथ बैठक की थी. राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवास पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी पहुंचे थे. दोनों नेताओं ने कई मुद्दों पर चर्चा की. बैठक के दौरान उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे. जानकारी के मुताबिक, इस दौरान नितिन नवीन ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा की. अपने आवास पर बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी 10 मंडल अध्यक्षों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चुनाव प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक की और जीत को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए. ऐसे में आज जो बैठक बीजेपी ऑफिस में होगी, वह बेहद खास मानी जा रही है. जेडीयू ने भी की जीत की तैयारी बांकीपुर उपचुनाव को लेकर एनडीए के घटक दल भी तैयारियों में जुट गए हैं. सोमवार को जेडीयू ऑफिस में भी बैठक हुई थी. बैठक में एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को ऐतिहासिक वोटों से विजयी बनाने के लिए चुनावी रणनीति और संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई. इस बैठक में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत अन्य नेता मौजूद रहे. उमेश कुशवाहा ने क्या कहा? जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा था, बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र कृष्ण वल्लभ सहाय, महामाया प्रसाद सिन्हा, ठाकुर प्रसाद और नवीन कुमार सिन्हा जैसे दिग्गज नेताओं की कर्मभूमि रही है. वर्तमान में इसी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में संगठन का नेतृत्व कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस गौरवशाली विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किसी भी सूरत में अनुचित व्यक्ति के हाथों में नहीं जाना चाहिए. Also Read: बिहार की बागमती नदी में उफान, प्रशासन ने संभावित बाढ़ को देखते हुए की ये प्लानिंग The post बांकीपुर उपचुनाव: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने खुद संभाला मोर्चा, आज होगी बैठक, बनायेंगे जीत की रणनीति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

524 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी भी फिसला, जानें मार्केट क्यों हुआ लाल

Indian Stock Market: सुबह मार्केट खुलते ही गिरावट देखने को मिली. इसकी सबसे बड़ी वजह रही मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल. इन वैश्विक चिंताओं के कारण इन्वेस्टर्स ने सावधानी बरतते हुए बिकवाली शुरू कर दी.  मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार लाल निशान में खुला. BSE सेंसेक्स 524.12 अंक यानी 0.68% गिरकर 77,092.28 अंक पर पहुंच गया. वहीं, NSE निफ्टी 50 में 145.20 अंक यानी 0.60% की गिरावट आई और यह 24,065.80 अंक पर कारोबार करता दिखा.  मार्केट में गिरावट क्यों आई? शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव कई कारणों से आता है, लेकिन इस बार सबसे बड़ा असर अंतरराष्ट्रीय हालात का देखने को मिला. मिडिल ईस्ट में बढ़ता सैन्य तनाव, दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों का सख्त रुख और आने वाले महंगाई आंकड़ों को लेकर इन्वेस्टर्स में चिंता बढ़ गई है. मार्केट और बैंकिंग एक्सपर्ट अजय बग्गा के मुताबिक, इस समय ग्लोबल मार्केट्स में काफी उतार-चढ़ाव का माहौल बना हुआ है. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय घटनाओं ने घरेलू मार्केट की दिशा पर असर डाला है, जबकि अमेरिका में कंपनियों के तिमाही नतीजों का सीजन भी शुरू हो चुका है. उन्होंने यह भी बताया कि मिडिल ईस्ट तनाव, सख्त मौद्रिक नीति और महंगाई से जुड़े आंकड़ों ने मार्केट में ‘रिस्क से बचने’ वाला माहौल बना दिया है.  कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से क्यों बढ़ी चिंता? कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर सिर्फ पेट्रोल-डीजल तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इसका असर कंपनियों की लागत और महंगाई पर भी पड़ सकता है. यही वजह है कि जब क्रूड महंगा होता है तो शेयर मार्केट में चिंता बढ़ जाती है. मंगलवार को कमोडिटी बाजार में तेजी देखने को मिली. कमोडिटी कीमत ब्रेंट क्रूड 1.88% बढ़कर 84.86 डॉलर प्रति बैरल क्रूड ऑयल 2.24% बढ़कर 79.89 डॉलर प्रति बैरल सोना 0.34% बढ़कर 4,015.28 डॉलर प्रति औंस वहीं, सेफ इन्वेस्टमेंट माने जाने वाले सोने में भी तेजी देखने को मिली. क्या दुनिया के दूसरे मार्केट्स भी दबाव में हैं? इंडियन मार्केट खुलने से पहले ही एशियाई बाजारों से कमजोरी के संकेत मिल रहे थे. ज्यादातर बड़े मार्केट्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे.  इंडेक्स बदलाव ताइवान वेटेड 3.81% गिरा कोस्पी (दक्षिण कोरिया) 3.51% गिरा निक्केई 225 (जापान) गिरावट में हैंगसेंग (हांगकांग) कमजोरी में शंघाई कंपोजिट लाल निशान में हालांकि, इंडोनेशिया का जकार्ता कंपोजिट इस गिरावट के बीच 0.66% की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा. अमेरिकी बाजारों में भी दबाव देखने को मिला. डाउ जोंस फ्यूचर्स 167.87 अंक गिरकर 52,330.77 पर रहा. वहीं, S&P 500 और नैस्डैक में भी गिरावट दर्ज की गई.  इन्वेस्टर्स के लिए कौन-से स्तर जरूरी हैं? कोटक सिक्योरिटीज के हेड इक्विटी रिसर्च श्रीकांत चौहान के अनुसार, अभी बाजार के लिए कुछ स्तर बेहद अहम हैं.  निफ्टी के लिए 24,000 और सेंसेक्स के लिए 77,000 अंक मजबूत सपोर्ट जोन हैं. अगर मार्केट इन स्तरों के ऊपर बना रहता है तो बड़ी गिरावट का खतरा कम रहेगा. निफ्टी के लिए 24,275 और सेंसेक्स के लिए 77,800 अंक तत्काल रेजिस्टेंस स्तर हैं. इन स्तरों को पार करने पर निफ्टी 24,350-24,400 और सेंसेक्स 78,000-78,200 तक पहुंच सकता है. अगर निफ्टी 24,000 और सेंसेक्स 77,000 के नीचे जाता है, तो मार्केट में और कमजोरी देखने को मिल सकती है. फिलहाल शेयर मार्केट की चाल पर मिडिल ईस्ट तनाव, कच्चे तेल की कीमतें, वैश्विक बाजारों का रुख और आने वाले आर्थिक आंकड़ों का सबसे ज्यादा असर रहेगा. इन्वेस्टर्स की नजर अब इस बात पर है कि मार्केट इन अहम सपोर्ट स्तरों को संभाल पाता है या नहीं.  ये भी पढ़ें: सोना ₹1.43 लाख के करीब, चांदी ₹2.34 लाख, खरीदारी से पहले देखें 14 जुलाई के ताजा रेट The post 524 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी भी फिसला, जानें मार्केट क्यों हुआ लाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रांची: जगन्नाथपुर रथयात्रा को लेकर 16 से 25 जुलाई तक रूट डायवर्ट, जानें कहां करें पार्किंग

रांची: जगन्नाथपुर रथयात्रा और मेले को लेकर रांची ट्रैफिक पुलिस ने 16 से 25 जुलाई तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और सुगम यातायात को ध्यान में रखते हुए शहर के कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्ट, नो-एंट्री और पार्किंग की व्यवस्था की गयी है. रथयात्रा 16 जुलाई को निकलेगी, जबकि 25 जुलाई को रथ वापसी (घुरती मेला) के साथ इसका समापन हो जायेगा.  ट्रैफिक रूट में कैसे किया गया है बदलाव ट्रैफिक एसपी राकेश कुमार सिंह के अनुसार, बिरसा चौक से मेले में जानेवाले लोग अपने वाहन शहीद मैदान में पार्क करेंगे. तुपुदाना, हटिया और धुर्वा की ओर से आनेवाले वाहनों के लिए प्रभात तारा मैदान को पार्किंग स्थल बनाया गया है. रिंग रोड से मेला या शहर की ओर आनेवाले भारी व हल्के वाहन तिरिल मोड़, नॉर्थ गेट, प्रभात तारा मैदान और शालीमार बाजार होते हुए अपने गंतव्य तक जायेंगे. तिरिल मोड़ स्थित हेलिपैड में भी पार्किंग की व्यवस्था रहेगी. यातायात व्यवस्था के तहत तिरिल मोड़ से मौसीबाड़ी गोलचक्कर, शहीद मैदान से मौसीबाड़ी गोलचक्कर तथा प्रभात तारा मैदान के मुहान से जगन्नाथपुर बाजार तक कार, ऑटो, सवारी वाहन और बाइक का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. बिरसा चौक से रिंग रोड जानेवाले वाहनों को सिंह मोड़, चांदनी चौक, धुर्वा गोलचक्कर और वीर कुंवर सिंह चौक होकर भेजा जायेगा. एचइसी और विधानसभा की ओर से रिंग रोड जाने वाले वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किये गये हैं. इसी तरह रिंग रोड से शहर आने वाले वाहनों को धुर्वा गोलचक्कर, चांदनी चौक, सिंह मोड़ और बिरसा चौक होते हुए शहर की ओर भेजा जायेगा. ट्रैफिक पुलिस की अपील ट्रैफिक पुलिस ने श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें तथा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में अनावश्यक वाहन लेकर न जायें. आवश्यकता पड़ने पर अन्य मार्गों पर भी अस्थायी रूप से डायवर्जन और वाहनों को रोका जा सकता है. यह भी पढ़ें- स्कूल कैंपस में सर्पदंश मामले में मानवाधिकार आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान, मुख्य सचिव से मांगा जवाब यह भी पढ़ें- आईटीबीपी अधिकारी को झारखंड हाईकोर्ट से राहत, एसीआर विवाद में आदेश रद्द The post रांची: जगन्नाथपुर रथयात्रा को लेकर 16 से 25 जुलाई तक रूट डायवर्ट, जानें कहां करें पार्किंग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

7 महीने बिना पासपोर्ट भारत में रहा अमेरिकी, नेपाल भागने से पहले दबोचा गया

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने नेपाल सीमा पार करने की कोशिश कर रहे एक 36 साल के अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया है. उसके पास कोई वैध पासपोर्ट या यात्रा दस्तावेज नहीं था. पूछताछ में उसने अपना नाम जॉर्डन ब्राउन बताया और कहा कि वह अमेरिका के कैलिफोर्निया का रहने वाला है. फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं. रविवार (12 जुलाई) को एसएसबी की 22वीं बटालियन नियमित गश्त कर रही थी. इसी दौरान सोनौली थाना क्षेत्र के मैनिहवा इलाके में सीमा स्तंभ संख्या 516 के पास जॉर्डन ब्राउन नेपाल की ओर जाने की कोशिश कर रहा था. जवानों ने उसे रोककर पूछताछ की और वैध यात्रा दस्तावेज नहीं मिलने पर हिरासत में ले लिया. एसएसबी के जवानों को देख भागने लगा अमेरिकी नागरिक महराजगंज के एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस सिद्धार्थ ने बताया कि एसएसबी के जवानों ने जब उसे रोका तो वह भागने की कोशिश करने लगा. हालांकि, सीमा पर तैनात जवानों ने उसे तुरंत पकड़ लिया. गिरफ्तारी के समय उसके पास कोई वैध पासपोर्ट नहीं मिले. ब्राउन थाईलैंड से समुद्री रास्ते के जरिए श्रीलंका पहुंचा था. वहां से वह 2 नवंबर 2025 को समुद्र के रास्ते हिंदुस्तान आया. इसके बाद से वह गोवा में रह रहा था. पुलिस अब उसके हिंदुस्तान आने के पूरे रास्ते और दावों की जांच कर रही है. नेपाल भाग रहा था अमेरिकी नागरिक इसका मतलब है कि ब्राउन करीब सात महीने तक बिना पासपोर्ट के हिंदुस्तान में रहा. इस दौरान वह गोवा में रह रहा था. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसने इतने लंबे समय तक बिना वैध यात्रा दस्तावेजों के हिंदुस्तान में कैसे रहकर सफर किया. एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, ब्राउन गोवा से पहले बेंगलुरु पहुंचा और वहां से उत्तर प्रदेश के सोनौली बॉर्डर आया. उसका इरादा नेपाल में प्रवेश करने का था, लेकिन सीमा पर एसएसबी के जवानों ने उसे पकड़ लिया. The post 7 महीने बिना पासपोर्ट हिंदुस्तान में रहा अमेरिकी, नेपाल भागने से पहले दबोचा गया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सोना ₹1.43 लाख के करीब, चांदी ₹2.34 लाख, खरीदारी से पहले देखें 14 जुलाई के ताजा रेट

Gold Silver Price Today: आज सोना ₹10 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹100 प्रति किलो सस्ती हुई है. हालांकि आपको बता दें कि यहां दिए गए भाव पिछले क्लोजिंग सेशन और आज सुबह उपलब्ध अपडेट पर आधारित हैं.  आज सोने का क्या है भाव? अगर आप आज ज्वेलरी खरीदने या इनवेस्टमेंट करने की सोच रहे हैं, तो 24 कैरेट सोना ₹1,42,900 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट ₹1,30,990 और 18 कैरेट ₹1,07,170 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. तीनों कैटेगरी में कल के मुकाबले ₹10 की मामूली गिरावट आई है.  आज के सोने का रेट टेबल: कैरेट आज का रेट कल का रेट कितना घटा/बढ़ा 24 कैरेट (10 ग्राम) ₹1,42,900 ₹1,42,910 ₹10 घटा 22 कैरेट (10 ग्राम) ₹1,30,990 ₹1,31,000 ₹10 घटा 18 कैरेट (10 ग्राम) ₹1,07,170 ₹1,07,180 ₹10 घटा शहरवार सोने का रेट टेबल (24 कैरेट/10 ग्राम): शहर आज का रेट कल का रेट कितना घटा/बढ़ा पटना ₹1,42,950 ₹1,42,960 ₹10 घटा रांची ₹1,42,910 ₹1,42,920 ₹10 घटा लखनऊ ₹1,43,050 ₹1,43,060 ₹10 घटा दिल्ली ₹1,43,050 ₹1,43,060 ₹10 घटा मुंबई ₹1,42,900 ₹1,42,910 ₹10 घटा कोलकाता ₹1,42,900 ₹1,42,910 ₹10 घटा बेंगलुरु ₹1,42,900 ₹1,42,910 ₹10 घटा जुलाई में अब तक कितना बदला सोने का रेट? महीने की शुरुआत यानी 1 जुलाई को 24 कैरेट सोना ₹1,40,780 प्रति 10 ग्राम था, जो आज ₹1,42,900 पर पहुंच गया है. यानी जुलाई में अब तक करीब 1.51% की बढ़त दर्ज हुई है. इसी महीने 3 जुलाई को 24 कैरेट सोना ₹1,47,000 के रिकॉर्ड स्तर तक भी पहुंचा था.  आज चांदी कितनी सस्ती हुई? चांदी खरीदने वालों के लिए भी आज राहत की समाचार है. 1 किलो चांदी का भाव ₹2,34,900 है, जो कल के मुकाबले ₹100 कम है. वहीं 10 ग्राम चांदी का रेट ₹2,349 और 1 ग्राम का भाव ₹234.90 है. आज के चांदी का रेट टेबल: यूनिट आज का रेट कल का रेट कितना घटा/बढ़ा 1 ग्राम ₹234.90 ₹235.00 ₹0.10 घटा 10 ग्राम ₹2,349 ₹2,350 ₹1 घटा 1 किलो ₹2,34,900 ₹2,35,000 ₹100 घटा शहरवार चांदी का रेट टेबल (1 किलो): शहर आज का रेट कल का रेट कितना घटा/बढ़ा पटना ₹2,34,900 ₹2,35,000 ₹100 घटा रांची ₹2,34,000  ₹2,34,100 ₹100 घटा लखनऊ ₹2,34,900 ₹2,35,000 ₹100 घटा दिल्ली ₹2,34,900 ₹2,35,000 ₹100 घटा मुंबई ₹2,34,900 ₹2,35,000 ₹100 घटा कोलकाता ₹2,34,900 ₹2,35,000 ₹100 घटा बेंगलुरु ₹2,34,900 ₹2,35,000 ₹100 घटा जुलाई में चांदी का क्या रहा ट्रेंड? जुलाई की शुरुआत में 1 किलो चांदी ₹2,40,000 थी, जबकि आज यह ₹2,34,900 पर आ गई है. यानी इस महीने अब तक करीब 2.12% की गिरावट दर्ज की गई है. जुलाई में सबसे ऊंचा रेट ₹2,50,000 प्रति किलो (3 जुलाई) रहा, जबकि आज का भाव इस महीने का सबसे निचला स्तर है. ग्लोबल मार्केट का क्या हाल है? इंटरनेशनल मार्केट में आज सुबह यूएस कॉमेक्स पर सोना 0.46% बढ़कर 4,024.20 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा. वहीं चांदी भी 0.12% की बढ़त के साथ 58.04 डॉलर प्रति औंस पर रही. ग्लोबल बाजार की चाल का असर आने वाले दिनों में घरेलू सर्राफा बाजार के भाव पर भी देखने को मिल सकता है. ये भी पढ़ें: 1 महीने के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा कच्चा तेल, ब्रेंट क्रूड 85 डॉलर के पार The post सोना ₹1.43 लाख के करीब, चांदी ₹2.34 लाख, खरीदारी से पहले देखें 14 जुलाई के ताजा रेट appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top