Hot News

मौसम : इन राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया वेदर अपडेट

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 6 मई को उत्तर हिंदुस्तान के कई इलाकों में मौसम बिगड़ा हुआ रहेगा. जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश या कुछ जगहों पर बर्फबारी हो सकती है. इसके साथ गरज-चमक और 30–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी.

वहीं उत्तराखंड में 6 से 8 मई तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6 और 7 मई को बारिश और आंधी के आसार हैं. पश्चिमी राजस्थान में 5 मई को और पूर्वी राजस्थान में 9 मई तक गरज-चमक, बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में होगी बारिश

6 से 9 मई के दौरान मध्य प्रदेश में मौसम बदला हुआ रहेगा. वहीं 05 मई को विदर्भ और 6 से 9 मई के बीच छत्तीसगढ़ में भी असर देखने को मिलेगा. इन इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. साथ ही कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है.

यह भी पढ़ें : राजस्थान में तेज हवा के साथ भारी बारिश, 9 मई तक के लिए अलर्ट जारी

दक्षिण हिंदुस्तान में होगी बारिश

6 से 9 मई के दौरान दक्षिण हिंदुस्तान के कई इलाकों में मौसम बदला हुआ रहेगा. तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में कहीं-कहीं हल्की से लेकर छिटपुट बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक, आंधी और 30–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं. इसके अलावा उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 7 और 8 मई को ऐसा ही मौसम रहेगा.

पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान में आई गिरावट

उत्तर प्रदेश में मंगलवार (5 मई) को हुई बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटों में राज्य भर में अलग-अलग स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. लखनऊ और आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. यहां का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 31 और 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है

The post मौसम : इन राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया वेदर अपडेट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top