Hot News

DL vs CSK: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, दो बदलाव के साथ उतरी चेन्नई; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

DL vs CSK: दिल्ली कैपटिल्स ने इस मुकाबले में बड़ा बदलाव किया है. लुंगी एनगिडी को प्लेइंग-11 में शामिल किया है. काइल जेमीसन की जगह लुंगी एनगिडी को शामिल किया गया है. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मुकाबले के लिए दो बदलाव किए हैं. अकील हुसैन और गुरजपनीत सिंह की वापसी हुई है.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, लुंगी एनगिडी, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन.

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्ता+न), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह.

टॉस जीतने के बाद अक्षर पटेल ने क्या कहा?

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टॉस जीतने के बाद पटेल ने कहा कि पिच अच्छी लग रही है और दूसरी पारी में थोड़ी धीमी हो सकती है. इसी वजह से हम पहले बैटिंग करेंगे. मैं अपने गेंदबाजों को एडवांटेज देना चाहता हूं. यह एक अहम मैच है लेकिन आप प्वाइंट्स के बारे में नहीं सोच सकते हैं. इससे आपके ऊपर अनावश्यक दबाव आ जाता है. बस बेसिक सही कीजिए और रिजल्ट के बारे में ना सोचिए. मुझे लगता है कि हमने अच्छी बैटिंग और बॉलिंग की है. फील्डिंग में हम थोड़ा बेहतर कर सकते थे.

The post DL vs CSK: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, दो बदलाव के साथ उतरी चेन्नई; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11 appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top