Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

CBSE 10th, 12th Result Date 2025: सीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द, सबसे पहले ऐसे देखें

CBSE 10th, 12th Result Date 2025 in Hindi: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. बोर्ड की ओर से अप्रैल के आखिरी सप्ताह में या फिर मई के पहले सप्ताह में रिजल्ट जारी किया जा सकता है. हालांकि इसको लेकर कोई ऑफिशियल नोटिस नहीं जारी किया गया है. रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं. सीबीएसई का रिजल्ट कब आएगा?(CBSE 10th, 12th Result 2025 Date and Time) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के पिछले रिलीज पैटर्न के आधार पर 2025 की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम 25 अप्रैल के बाद या मई के पहले सप्ताह में घोषित होने की उम्मीद है. 2024 में परिणाम 13 मई को और 2023 में 12 मई को घोषित किए गए थे. हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन मई के अंत में परिणाम घोषित होने की सबसे अधिक संभावना है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे मई के अंतिम सप्ताह के दौरान नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें. Also Read: UPSC Success Story: टीना और रिया डाबी के बाद…मिश्रा बहनों ने यूपीएससी में गाड़ा झंडा, एक साथ बनीं IAS CBSE 10th, 12th Result 2025: कैसे चेक करें? (Sarkari Result) कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं. पेज ओपन होने के बाद सीबीएसई कक्षा 10 या 12वीं के स्कोरकार्ड 2025 लिए लिंक पर क्लिक करें. अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें. अब अपनी मार्कशीट की पीडीएफ कॉपी डाउनलोड करें. रिजल्ट चेक करने के बाद भविष्य के लिए प्रिंट आउट लें. सीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कहां देखें? (CBSE 10th, 12th Result Date 2025) जब सीबीएसई कक्षा 10 और 12 का रिजल्ट (CBSE 10th, 12th Result 2025) घोषित हो जाएगा, तो आप अपना रिजल्ट इन आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकते हैं:results.cbse.nic.incbse.gov.inइसके अलावा आप DigiLocker या UMANG ऐप की मदद से अपनी डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट भी डाउनलोड कर सकते हैं. Also Read: UPSC Success Story: माॅडल नहीं, UPSC टाॅपर! खूबसूरती देख फटी रह जाएंगी आंखें The post CBSE 10th, 12th Result Date 2025: सीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द, सबसे पहले ऐसे देखें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jaat Box Office Collection Day 15: सनी देओल की ‘जाट’ 15वें दिन हिट हुई या फ्लॉप? कमाई ने खोले पत्ते

Jaat Box Office Collection Day 15: सनी देओल, रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह की नई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर झुकने का नाम ही नहीं ले रही है. धीमी रफ्तार के बावजूद फिल्म ने बीते दिनों सनी देओल की दूसरी ब्लॉकबस्टर ‘गदर’ के रिकॉर्ड को तोड़कर एक बड़ा माइलस्टोन हासिल किया है. फिल्म का निर्देशन साउथ डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी की ओर से किया गया है. अबतक इस फिल्म ने 78.15 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस बीच अब 15वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है. ऐसे में आइए जानते हैं डे 15 की कमाई. जाट ने 15वें दिन कितनी कमाई की? सनी देओल की इस फिल्म में उनके साथ रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, रेजिना कैसांद्रा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर, राम्या कृष्णन और जगपति बाबू जैसे कलाकार भी शामिल हैं. 9.5 करोड़ से ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म ने Sacnilk की शुरूआती कमाई के मुताबिक, डे 15 को 0.06 करोड़ रुपए कमाए हैं. इसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 79.49 करोड़ रुपए हो गया है. जाट का अबतक का कलेक्शन Jaat Box Office Collection Day 1- 9.5 करोड़ रुपयेJaat Box Office Collection Day 2- 7 करोड़ रुपयेJaat Box Office Collection Day 3- 9.75 करोड़ रुपयेJaat Box Office Collection Day 4- 14 करोड़ रुपयेJaat Box Office Collection Day 5- 7.50 करोड़ रुपयेJaat Box Office Collection Day 6- 6 करोड़ रुपयेJaat Box Office Collection Day 7- 4 करोड़ रुपयेJaat Box Office Collection Day 8- 4 करोड़ रुपयेJaat Box Office Collection Day 9- 4.25 करोड़ रुपयेJaat Box Office Collection Day 10- 3.75 करोड़ रुपयेJaat Box Office Collection Day 11- 5.65 करोड़ रुपयेJaat Box Office Collection Day 12- 2 करोड़ रुपयेJaat Box Office Collection Day 13- 1.88 करोड़ रुपयेJaat Box Office Collection Day 14- 1.3 करोड़ रुपयेJaat Box Office Collection Day 15- 0.06 करोड़ रुपये जाट की टोटल कमाई- 79.49 करोड़ रुपये यह भी पढ़े: Box Office Report: जाट, केसरी 2 या सिकंदर? छठे दिन की कमाई ने बता दिया असली बॉक्स ऑफिस किंग कौन है The post Jaat Box Office Collection Day 15: सनी देओल की ‘जाट’ 15वें दिन हिट हुई या फ्लॉप? कमाई ने खोले पत्ते appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Akshaya Tritiya 2025 पर बन रहे दुर्लभ राजयोग, इन राशियों को होगा लाभ

Akshaya Tritiya 2025: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का अत्यंत पावन और विशेष महत्व है. इसे अबूझ मुहूर्त कहा जाता है—यानि इस दिन कोई भी शुभ कार्य बिना पंचांग देखे किया जा सकता है और उसमें सफलता की पूरी संभावना रहती है. इस दिन मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की विशेष पूजा की जाती है. साथ ही, सोना-चांदी खरीदना भी शुभ और लाभदायक माना जाता है. किस दिन है अक्षय तृतीया इस वर्ष अक्षय तृतीया 30 अप्रैल 2025, बुधवार को पड़ रही है. इस बार यह तिथि और भी खास है क्योंकि वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन गजकेसरी योग, लक्ष्मी नारायण योग और मालव्य राजयोग जैसे कई शुभ राजयोगों का संयोग बन रहा है. अक्षय तृतीया 2025 कब, जानें सोना खरीदने के सबसे शुभ मुहूर्त इन दिव्य योगों के बनने से कुछ राशियों को विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है. मां लक्ष्मी की कृपा से इन राशियों के जातकों को न केवल आर्थिक लाभ होगा, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के द्वार खुल सकते हैं. आइए जानते हैं उन सौभाग्यशाली राशियों के बारे में, जिन पर अक्षय तृतीया के दिन विशेष कृपा बरस सकती है… वृषभ राशि: अक्षय तृतीया पर मिलेगा विशेष वरदान वृषभ राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया का दिन अत्यंत शुभ फलदायी हो सकता है. ग्रहों की अनुकूल चाल के चलते मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है. इस दिन कार्यक्षेत्र, व्यापार और पारिवारिक जीवन में बड़ी सफलता मिल सकती है. साथ ही, लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से मुक्ति के संकेत भी मिल रहे हैं. मिथुन राशि: व्यापार में लाभ और करियर में तरक्की मिथुन राशि वालों के लिए अक्षय तृतीया का दिन विशेष उपलब्धियां लेकर आ सकता है. व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ और नया ऑर्डर मिलने की संभावना है. वहीं, नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति या मान-सम्मान मिलने का योग है. जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें भी शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. मीन राशि: सौभाग्य और समृद्धि के बनेंगे योग मीन राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया का दिन अत्यंत शुभ रहेगा. इस दिन लग्न भाव में शुभ योगों का निर्माण हो रहा है, जिससे जीवन में खुशियों की बहार आ सकती है. करियर में प्रगति, नए वाहन या संपत्ति की प्राप्ति के संकेत हैं. साथ ही, अटका हुआ धन भी वापस मिलने की संभावना है. यह समय किसी नए आरंभ के लिए उत्तम है. The post Akshaya Tritiya 2025 पर बन रहे दुर्लभ राजयोग, इन राशियों को होगा लाभ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Pakistan Missile Test: भारत के एक्शन से घबराया पाकिस्तान, करने जा रहा मिसाइल टेस्ट, क्या है इरादा?

Pakistan Missile Test: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद हिंदुस्तान ताबड़तोड़ एक्शन ले रहा है. सिंधु जल समझौते को हिंदुस्तान ने रद्द कर दिया है, जिससे पड़ोसी देश पर जल संकट गहराने वाला है. हिंदुस्तान के इस फैसले से पाकिस्तान घबराया हुआ. इस बीच पाकिस्तान ने मिसाइल टेस्ट करने की का फैसला किया है. रक्षा सूत्रों के हवाले से समाचार है कि पाकिस्तान ने 24-25 अप्रैल को अपने विशेष आर्थिक क्षेत्र के भीतर कराची तट पर सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण करने के लिए अधिसूचना जारी की है. संबंधित हिंदुस्तानीय एजेंसियां ​​सभी घटनाक्रमों पर कड़ी नजर रख रही हैं. मिसाइल क रेंज 480 किलोमीटर पाकिस्तान जिस मिसाइल की टेस्टिंग करने की तैयारी कर रहा है, उसकी क्षमता 480 किलोमीटर बताई जा रही है. पाकिस्तान ने इसके लिए अरब सागर क्षेत्र को नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया है. पाकिस्तान 24 से 25 अप्रैल के बीच मिसाइल का टेस्ट कर सकता है. इसके लिए पड़ोसी देश ने लाइव फायर की चेतावनी दी है. नाविकों को भी इस क्षेत्र से दूर रहने का निर्देश दिया गया है. Pakistan has issued a notification to carry out a surface-to-surface missile test off its Karachi coast along its coastline within its Exclusive Economic Zone on April 24-25. Indian agencies concerned are keeping a close watch on all the developments: Defence sources — ANI (@ANI) April 24, 2025 हिंदुस्तान ने पाकिस्तान को दिया जोरदार झटका हिंदुस्तान ने पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर बुधवार को पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए सिंधु जल संधि का स्थगित कर दिया. इसके अलावा अटारी चौकी को भी बंद कर दिया गया. पहलगाम में नृशंस हमले में 26 लोगों की मौत के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक हुई, जिसमें इस कायरतापूर्ण हमले के प्रति हिंदुस्तान के जवाबी कदमों को अंतिम रूप दिया गया. हिंदुस्तान ने सुरक्षा बलों को उच्च सतर्कता बनाए रखने का निर्देश दिया गया. 1960 की सिंधु जल संधि तत्काल प्रभाव से स्थगित रहेगी, जब तक कि पाकिस्तान सीमापार आतंकवाद को अपना समर्थन विश्वसनीय रूप से बंद नहीं कर देता. हिंदुस्तान आए पाकिस्तान को छोड़ना होगा देश हिंदुस्तान के कड़े कदम के बाद जो लोग वैध प्रमाण-पत्र के साथ सीमा पार गए हैं, वे एक मई से पहले उस मार्ग से लौट सकते हैं. इसके अलावा हिंदुस्तान ने नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के रक्षा, सैन्य, नौसेना और वायु सलाहकार अवांछित व्यक्ति घोषित कर दिया है. उन्हें एक सप्ताह में हिंदुस्तान छोड़ना होगा. हिंदुस्तान ने इस्लामाबाद स्थति अपने उच्चायोग से रक्षा, नौसेना और वायु सलाहकारों को वापस बुला लिया है. इसके अलावा हिंदुस्तान प्रशासन ने फैसला लिया है कि पाकिस्तानी नागरिकों को सार्क वीजा छूट योजना के तहत हिंदुस्तान की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसे रद्द कर दिया गया है. जो पाकिस्तानी नागरिक हिंदुस्तान में हैं, उन्हें 48 घंटे के भीतर हिंदुस्तान छोड़ना होगा. The post Pakistan Missile Test: हिंदुस्तान के एक्शन से घबराया पाकिस्तान, करने जा रहा मिसाइल टेस्ट, क्या है इरादा? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शिव कृपा पाने का खास दिन, इस विधि से करें शुक्र प्रदोष व्रत की पूजा

Shukra Pradosh Vrat 2025: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व बताया गया है. यह व्रत भगवान शिव और मां पार्वती की आराधना के लिए समर्पित होता है. हर महीने दो बार आने वाले प्रदोष व्रत में एक शुक्ल पक्ष और दूसरा कृष्ण पक्ष में मनाया जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को श्रद्धा और नियम से करने पर भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है. कल है शुक्र प्रदोष व्रत इस बार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाएगा, जो कि 25 अप्रैल 2025, शुक्रवार को पड़ रहा है. शुक्रवार को जब यह व्रत आता है, तब इसे शुक्र प्रदोष व्रत कहा जाता है.  शुक्र प्रदोष व्रत के दिन इन आहारों से बचें, बढ़ेगा पुण्य फल शुक्र प्रदोष व्रत का महत्व शुक्र प्रदोष व्रत विशेष रूप से सौभाग्य, संतान सुख और दांपत्य जीवन की मधुरता के लिए फलदायी माना जाता है. स्त्रीएं इस दिन व्रत रखकर शिव-पार्वती से संतान प्राप्ति और सुखी जीवन की कामना करती हैं. इस शुभ दिन पर विधिवत व्रत और पूजन करने से घर में लक्ष्मी का वास होता है और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है. चलिए जानते हैं इस व्रत की शुभ तिथि, पूजा विधि और जरूरी नियम, जो इस दिन आपको अपनाने चाहिए. शुक्र प्रदोष व्रत 2025 पर शिव पूजन का शुभ मुहूर्त इस बार शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025 को पड़ रहे शुक्र प्रदोष व्रत के अवसर पर भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ समय बन रहा है. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, शाम 6 बजकर 53 मिनट से लेकर रात 9 बजकर 3 मिनट तक का समय महादेव की पूजा के लिए श्रेष्ठ माना गया है. शुक्र प्रदोष व्रत 2025 पूजा विधि प्रदोष तिथि पर भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व होता है. इस दिन भक्त ब्रह्म मुहूर्त में उठकर व्रत का संकल्प लेते हैं और पूरे दिन शिव भक्ति में लीन रहते हैं. शिवालय जाकर गंगाजल और बेलपत्र अर्पित करने के साथ ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जप करते हैं. शाम को सूर्यास्त के बाद षोडशोपचार विधि से भगवान शिव का पूजन किया जाता है. भक्त शिवलिंग का दूध, दही, शहद और गंगाजल से अभिषेक करते हैं. साथ ही चंदन, फल और बेलपत्र भी अर्पित किए जाते हैं. इस पावन अवसर पर प्रदोष व्रत कथा का श्रवण और पाठ करना बेहद शुभ माना जाता है. विशेष रूप से शुक्र प्रदोष व्रत के दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाना चाहिए. ऐसा करने से शिव के साथ-साथ लक्ष्मी जी की कृपा भी प्राप्त होती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है. The post शिव कृपा पाने का खास दिन, इस विधि से करें शुक्र प्रदोष व्रत की पूजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Naxal Encounter : छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर 10 हजार जवानों ने नक्सलियों को घेर, तीन ढेर

Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी. यहां तीन नक्सलियों को मार गिराया गया है. अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से लगे पड़ोसी राज्य तेलंगाना की सीमा पर नक्सली गतिविधि की सूचना मिली. इसके बाद सुरक्षाबल के ज्वाइंट टीम को नक्सल विरोधी अभियान के लिए भेजा गया. टीम जब दोनों राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित करेगुट्टा की पहाड़ी वाले इलाके में था तब सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए. अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से अभी तक तीन नक्सलियों के शव बरामद किये हैं. मुठभेड़ में अन्य नक्सलियों के भी मारे जाने की संभावना है. अभियान बस्तर क्षेत्र में शुरू की गई सबसे बड़ी नक्सल विरोधी कार्रवाई में से एक है. इस अभियान में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), बस्तर फाइटर्स, विशेष कार्य बल (एसटीएफ), राज्य पुलिस की सभी इकाइयों, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और इसकी विशिष्ट इकाई कोबरा सहित विभिन्न इकाइयों के लगभग 10 हजार जवान शामिल हैं. तेलंगाना पुलिस भी इस अभियान में सहायक भूमिका में है. माओवादियों की बटालियन नंबर एक का बेस एरिया है ये अधिकारियों ने बताया कि माओवादियों के सबसे मजबूत सैन्य संगठन बटालियन नंबर एक के वरिष्ठ कैडरों और माओवादियों की तेलंगाना राज्य समिति की मौजूदगी के बारे में मिली सूचना के आधार पर सोमवार को अभियान शुरू किया गया था. यह अभियान लगातार कुछ दिनों तक चलेगा. घने जंगलों और पहाड़ियों से घिरा यह इलाका माओवादियों की बटालियन नंबर एक का बेस एरिया बताया जाता है. The post Naxal Encounter : छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर 10 हजार जवानों ने नक्सलियों को घेर, तीन ढेर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mindfulness Benefits: हर दिन 10 मिनट, और बदल जाएगी जिंदगी, जानिए माइंडफुलनेस के कमाल

Mindfulness Benefits: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग इतने व्यस्त होते हैं हम अक्सर खुद को भुला बैठते हैं. काम की टेंशन, परिवार की जिम्मेदारियां और सामाजिक दबाव हमारी मानसिक स्थिति को प्रभावित करते हैं. ऐसे में माइंडफुलनेस एक ऐसी तकनीक है, जो हमारी मानसिक शांति को वापस लाने में बहुत मददगार है. सबसे खास बात यह है की इसके लिए हमें सिर्फ 10 मिनट रोज चाहिए. तो आइये जानते हैं माइंडफुलनेस के फायदे क्या हैं और आप इसे कैसे अपनी लाइफस्टाइल में ऐड कर सकते हैं. माइंडफुलनेस क्या है? माइंडफुलनेस, यानी सजगता, का मतलब है कि हम पूरी तरह से वर्तमान समय पर ध्यान केंद्रित करें और बिना किसी ध्यान भटकाए उस क्षण का अनुभव करें. इसमें हम अपने विचारों और भावनाओं को बिना किसी जजमेंट के स्वीकार करते हैं. इसका उद्देश्य अपने दिमाग को शांत और संतुलित रखना होता है. इस प्रक्रिया से हम मानसिक शांति और स्पष्टता प्राप्त कर सकते हैं. ये भी पढ़ें: Healthy Drinks For Morning: सुबह की शुरुआत करें इन 3 हेल्दी ड्रिंक्स के साथ, मिलेंगे जबरदस्त फायदे माइंडफुलनेस के फायदे तनाव कम करना: माइंडफुलनेस से हमारी मानसिक स्थिति शांत होती है और तनाव कम होता है. यह हमारे मन को शांत बनाता है. बेहतर मानसिक स्वास्थ्य: यह तकनीक मानसिक समस्याओं जैसे चिंता और डिप्रेशन से निपटने में मदद करती है. इससे हम अपने विचारों को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं और मानसिक शांति पा सकते हैं. बेहतर फोकस: माइंडफुलनेस से ध्यान केंद्रित करना आसान होता है. इससे हम अपने काम में ज्यादा प्रभावी बनते हैं और हमारी प्रोडक्टिविटी बढ़ती है. कैसे करें शुरुआत? अगर आप माइंडफुलनेस की शुरुआत करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको एक शांत जगह का चुनाव करें. इसके बाद, आप आराम से बैठकर अपनी श्वास पर ध्यान केंद्रित करें. जैसे ही आप श्वास को अंदर और बाहर लेते हैं, उसे महसूस करें. यदि आपके मन में कोई विचार आएं, तो उन्हें पहचानें, लेकिन उन पर ध्यान न दें और फिर से अपनी श्वास पर ध्यान वापस लाएं. शुरुआत में इसे केवल 10 मिनट के लिए करें और जैसे-जैसे आदत बने, आप इसे और बढ़ा सकते हैं. ये भी पढ़ें: Moringa Water Benefits: रोज सुबह पिएं सहजन का पानी, फायदे जानकर रह जाएंगे दंग ये भी पढ़ें: Life Tips: सुबह उठते ही ये 5 काम करें, और देखें कैसे बदलती है आपकी जिंदगी Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Mindfulness Benefits: हर दिन 10 मिनट, और बदल जाएगी जिंदगी, जानिए माइंडफुलनेस के कमाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gopalganj Blast: बिहार के गोपालगंज में बड़ा हादसा, स्कूटी में ब्लास्ट से बाप और बेटी झुलसे

Gopalganj Blast: पटना. बिहार के गोपालगंज में स्कूटी में ब्लास्ट से बाप और बेटी झुलस गए हैं. दोनों की हालत गंभीर है जिन्हें इलाज से अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना में दो झोपड़ियां भी जल गईं. स्कूटी में ब्लास्ट के बाद हाईवेपर जाम लग गया. बताया जा रहा है कि स्कूटी की डिक्की में बारूद रखा हुआ था. ब्लास्ट से स्कूटी के चिथड़े उड़ गए. फायर ब्रिगेड की मदद से स्कूटी और घरों मेंआग पर काबू पाया जा सका है. घटना थावे थान के वृन्दावन के पास एनएच 531 की है. डिक्की में बारूद होने का संदेह घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिचालन ठप होने के सड़क पर गाड़ियों की कतार लग गई. घायलों की पहचान मीरगंज सब्जी मंडी निवासी मिथुन विश्वनाथ और उनकी डेढ़ साल की बेटी के रूप में की गयी है. दोनों स्कूटी से घर की ओर जा रहे थे. रास्ते में डिक्की रखे बारूद में विस्फोट हो गया. स्कूटी में आग लग गई. ब्लास्ट से उड़ी चिंगारी आस पास को दो घरों पर पड़ गई, जो जलकर राख हो गए. स्थानीय लोगों ने सड़क पर तड़प रहे बाप और बेटी को गोपालगंज सदर अस्पताल भेजा, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया. Also Read: Road in Bihar: बिहार को मिला एक और एक्सप्रेसवे, 4000 करोड़ की लागत से बनेगा नारायणी-गंगा कॉरिडोर The post Gopalganj Blast: बिहार के गोपालगंज में बड़ा हादसा, स्कूटी में ब्लास्ट से बाप और बेटी झुलसे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: मजदूरों के बच्चों को भी मिलेगा स्कूल में एडमिशन, शिक्षा विभाग ने DM को दिया सख्त निर्देश

Bihar: बिहार में ईंट-भट्ठों पर पसीना बहाने वाले कामगारों के बच्चों को अब किताबों और स्कूल की घंटी से जोड़ा जाएगा. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ के आदेश पर समस्तीपुर जिला प्रशासन ने सभी प्रखंडों में विशेष अभियान चलाने का फैसला किया है. इसका मकसद है – भट्ठों और निर्माण स्थलों पर काम करने वाले मजदूरों के बच्चों को 6 से 14 वर्ष की उम्र में स्कूलों में नामांकित कराना. भट्ठों से स्कूल तक: अब कोई बच्चा छूटे नहीं ईंट-भट्ठों पर काम करने वाले कई मजदूर अपने बच्चों को साथ लाते हैं, जो पढ़ाई से पूरी तरह वंचित हो जाते हैं. इन्हें स्कूल तक पहुंचाने के लिए अब प्रखंड स्तरीय टीम बनाई गई है, जिसमें बीडीओ, बीईओ, कल्याण पदाधिकारी, खनिज पदाधिकारी और श्रम पदाधिकारी शामिल हैं. ये टीमें सर्वे कर यह पता लगाएंगी कि कहां-कहां मजदूरों के शिशु शिक्षा से कटे हुए हैं. स्थानीय स्कूल में होगा त्वरित नामांकन सर्वे में जिन बच्चों की पहचान होगी, उनका नामांकन पास के पोषक क्षेत्र के प्रशासनी विद्यालयों में तुरंत किया जाएगा. ज़िला प्रशासन ने साफ निर्देश दिया है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षा स्वयंसेवक, विकास मित्र और जरूरत पड़ने पर अन्य शिक्षकों की मदद से बच्चों को स्कूल से जोड़ा जाए. RTE को जमीन पर उतारने की कोशिश शिक्षा का अधिकार कानून (RTE) के तहत 6 से 14 वर्ष की उम्र के हर शिशु को निशुल्क और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना प्रशासन की ज़िम्मेदारी है. लेकिन अब तक मजदूरों के ये शिशु इस अधिकार से वंचित रहे हैं. समस्तीपुर में शुरू हो रही यह पहल न सिर्फ एक संवेदनशील कदम है, बल्कि समाज के सबसे हाशिए पर खड़े बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने का एक ठोस प्रयास भी है. ये भी पढ़े: लोको पायलट बनकर ट्रेन में करता था चोरी, मिथिला एक्सप्रेस में मुजफ्फरपुर पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा  समस्तीपुर मॉडल बन सकता है पूरे बिहार के लिए उदाहरण अगर यह अभियान सही तरीके से जमीन पर उतरा, तो समस्तीपुर मॉडल पूरे बिहार में लागू किया जा सकता है. शिक्षा विभाग और ज़िला प्रशासन का यह संयुक्त प्रयास आने वाले समय में हजारों बच्चों की ज़िंदगी बदल सकता है भट्ठे से सीधे स्कूल की ओर. The post Bihar: मजदूरों के बच्चों को भी मिलेगा स्कूल में एडमिशन, शिक्षा विभाग ने DM को दिया सख्त निर्देश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Beauty Tips: ब्यूटी रूटीन में इन नई चीजों को करें शामिल और पाएं ग्लोइंग स्किन

Beauty Tips: हर किसी की चाहत होती है कि उसकी स्किन साफ, और चमकदार हो. लेकिन सिर्फ महंगे प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से स्किन ग्लोइंग नहीं होती. जब तक आप अपनी ब्यूटी रूटीन में सही बदलाव नहीं करते, तब तक बाहरी देखभाल अधूरी रहती है. इसके लिए आपको अपनी स्किनकेयर में कुछ ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए, जो नेचुरल हों, असरदार हों और लंबे समय तक रिजल्ट दें. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि वे कौन-सी चीजें हैं जिन्हें आप अपनी ब्यूटी रूटीन में शामिल करके अपनी स्किन को निखार सकते हैं. विटामिन सी सीरम विटामिन C स्किन को रेजूविनेट करता है और स्किन में निखार लाता है. साथ ही, यह आपकी स्किन को सूरज की हानिकारक युवी किरणों से बचाता है और डार्क स्पॉट्स और पिगमेंटेशन को कम करता है. विटामिन सी सीरम को अपनी सुबह की स्किनकेयर रूटीन में शामिल करें ताकि आपकी त्वचा हर दिन ताजगी से भरी रहे. गुलाब जल का टोनर गुलाब जल को स्किन के लिए एक नेचुरल टोनर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. यह न केवल त्वचा को हाइड्रेट करता है, बल्कि यह स्किन को सॉफ्ट और स्मूद भी बनाता है. गुलाब जल त्वचा के पोर्स को क्लोज करता है और उसे ताजगी से भरपूर रखता है. आप इसे फेस वॉश के बाद अप्लाई कर सकते हैं. ये भी पढ़ें: Skincare Tips: गर्मी में धुप से वापस आते ही चहेरे पर करें ये काम, कभी नहीं होगी टैनिंग ये भी पढ़ें: Multani Mitti Face Packs: गर्मी में मुल्तानी मिट्टी से पाएं ग्लोइंग और ठंडी त्वचा, ये फेस पैक हैं बेस्ट नींबू और शहद का फेस मास्क नींबू में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण होते हैं और शहद त्वचा को मुलायम बनाता है. इस मास्क को हफ्ते में दो से तीन बार अपने चेहरे पर लगाएं. यह न केवल आपकी त्वचा को ग्लोइंग बनाएगा, बल्कि डार्क स्पॉट्स को भी हल्का करेगा. हाइड्रेटिंग फेस मास्क अच्छी त्वचा के लिए हाइड्रेशन बेहद जरूरी है. हाइड्रेटिंग फेस मास्क स्किन को नमी प्रदान करता है, जिससे आपकी त्वचा हेल्दी और ग्लोइंग दिखने लगती है. इसे आप सप्ताह में एक या दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं. ये भी पढ़ें: Facial AT Home: घर बैठे पाएं पार्लर जैसी ग्लोइंग स्किन, सिर्फ 5 आसान स्टेप्स में चेहरे की मांसपेशियों को मसाज करें स्किनकेयर रूटीन में सिर्फ प्रोडक्ट्स का ही नहीं, बल्कि चेहरे की मसाज का भी अहम स्थान है. हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करने से ब्लड फ्लो बढ़ता है और त्वचा में निखार आता है. सही आहार और पानी का सेवन चमकदार त्वचा के लिए केवल बाहरी देखभाल नहीं, बल्कि सही आहार और पानी का सेवन भी जरूरी है. अपनी डाइट में विटामिन E, ओमेगा 3 फैटी एसिड, और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे फल, सब्जियां और नट्स शामिल करें. साथ ही, दिनभर पर्याप्त पानी पीने से आपकी त्वचा हाइड्रेटेड रहती है और चमकदार नजर आती है. ये भी पढ़ें: Tan Removal Face Packs: तेज धुप से टैनिंग हो गई है तो ट्राई करें ये 3 फेस पैक, दो दिनों में ही टैनिंग गायब ये भी पढ़ें: Skin Care: चेहरे पर इस तरीके से कीजिये आलू का इस्तेमाल, दाग-धब्बे हटकर मिलेगी चमकदार स्किन ये भी पढ़ें: Makeup Mistakes: मेकअप लगाते समय कभी न करें ये गलतियां, बिगड़ सकती है आपकी खूबसूरती Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Beauty Tips: ब्यूटी रूटीन में इन नई चीजों को करें शामिल और पाएं ग्लोइंग स्किन appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top