Hot News

बिहार में 19 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला, मुख्यालय से लेकर जिलों तक बदली प्रशासनिक व्यवस्था

पटना से सविता की रिपोर्ट
Bihar Transfer News:
डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग ने बिहार मत्स्य सेवा के बड़े अधिकारियों का व्यापक स्तर पर तबादला किया है. इस संबंध में विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी गई है. इसके तहत संयुक्त मत्स्य निदेशक, उप मत्स्य निदेशक और जिला मत्स्य पदाधिकारियों सहित कुल 19 अधिकारियों को स्थानांतरित कर नए स्थानों पर पदस्थापित किया गया है. मुख्यालय और प्रमंडलीय स्तर पर प्रमुख बदलाव किया गया है.

इन अधिकारियों का किया गया तबादला

जानकारी के मुताबिक, गौरी शंकर (संयुक्त मत्स्य निदेशक, प्रशिक्षण एवं प्रसार, मीठापुर, पटना) को अब मत्स्य निदेशालय, पटना में संयुक्त मत्स्य निदेशक (मुख्यालय) के अत्यंत महत्वपूर्ण पद पर तैनात किया गया है. देवेन्द्र नायक (संयुक्त मत्स्य निदेशक, अनुसंधान, मीठापुर, पटना) को स्थानांतरित करते हुए मत्स्य निदेशालय, पटना में संयुक्त मत्स्य निदेशक बनाया गया है.

सुमन कुमार (उप मत्स्य निदेशक, सारण परिक्षेत्र, छपरा) को अब प्रभारी संयुक्त मत्स्य निदेशक (अनुसंधान), मीठापुर, पटना की कमान सौंपी गई है. शैलेन्द्र कुमार (उप मत्स्य निदेशक, मुंगेर परिक्षेत्र, मुंगेर) का तबादला उप मत्स्य निदेशक, पटना परिक्षेत्र, पटना के पद पर किया गया है.

सभी अधिकारियों को दिया गया ये आदेश

अधिसूचना के अनुसार, सभी स्थानांतरित पदाधिकारियों को स्पष्ट आदेश दिया गया है कि वे ट्रांजिट पीरियड का उपभोग किए बिना अपने नवपदस्थापित पद का प्रभार ग्रहण सुनिश्चित करेंगे. जिन जगहों पर नए पदाधिकारियों की तात्कालिक वैकल्पिक व्यवस्था या प्रतिस्थानी का पदस्थापन नहीं हो सका है, वहां के वर्तमान पदाधिकारी अपने नियंत्री पदाधिकारियों के आदेशानुसार स्थानीय वैकल्पिक व्यवस्था के तहत प्रभार सौंपकर तुरंत नए स्थान के लिए रवाना होंगे. इस व्यवस्था के तहत आच्छादित सभी स्थानांतरित अधिकारियों का जुलाई महीने का वेतन उनके नए पदस्थापन स्थान से ही जारी होगा.

अधिकारियों के लिए अल्टीमेटम

इस फेरबदल के कारण प्रभावित होने वाले ऐसे अधिकारी जिनका इस लिस्ट में कहीं भी स्थानांतरण या पदस्थापन नहीं हुआ है, उन्हें बिना देरी डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग (मुख्यालय) में अपनी उपस्थिति और योगदान दर्ज कराने का आदेश दिया गया है.

Also Read: सांसद नीतीश कुमार अचानक बॉडीगार्ड्स के साथ पहुंचे JDU ऑफिस, जानिए पूरा मामला

The post बिहार में 19 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला, मुख्यालय से लेकर जिलों तक बदली प्रशासनिक व्यवस्था appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top