Hot News

इस बार या तो ये आवारापन खत्म होगा या मैं… इमरान हाशमी की ‘Awarapan 2’ का पहला टीजर देख फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर

Awarapan 2 Teaser: साल 2007 में इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन’ रिलीज हुई थी, जिसमें उनका किरदार शिवम पंडित लोगों के दिलों में बस गया था. इस फिल्म की कहानी और गानों ने इसे एक कल्ट फिल्म बना दिया था. अब पूरे 19 साल बाद उसी कहानी का अगला हिस्सा ‘आवारापन 2’ वापस आ रहा है. आज, 29 जून को इसका पहला टीजर रिलीज किया गया है, जिसमें दर्शकों को भरपूर नॉस्टैल्जिया, इमोशन और एक्शन देखने को मिल रहा है.

Awarapan 2 Teaser Explained: टीजर में क्या-क्या दिखाया गया?

आवारापन 2 में इमरान हाशमी, फोटो- यूट्यूब

टीजर की शुरुआत इमरान हाशमी की वॉइसओवर से होती है. वह कहते हैं, “कुछ लोगों की कहानियां उनकी अपनी मर्जी से खत्म नहीं होतीं, बल्कि उनकी कहानी दूसरों के लिए लिखी जाती है.” इसी डायलॉग के चलते हुए स्क्रीन पर इमरान हाशमी की एंट्री दिखाई देती है, जहां वह बाइक पर आते हुए नजर आते हैं. माहौल पूरी तरह साइलेंट, डार्क और इमोशनल दिखाया गया है, जिससे उनके किरदार का दर्द साफ महसूस होता है. इसके बाद वह एक कब्र के पास पहुंचते हैं और वहां रुककर एक गुलाब का फूल रखते हैं. यह कब्र उनकी पुरानी प्रेमिका आलिया (श्रीया सरन) की है.

फिर आगे उनका एक इंटेंस और इमोशनल डायलॉग आता है, “मौत भी अजीब है, उसने मुझे छुआ लेकिन अपनाया नहीं. दर्द से मेरा पुराना रिश्ता है, इस बार या तो ये आवारापन खत्म होगा या मैं.”

टीजर के दौरान बैकग्राउंड में फिल्म ‘आवारापन’ का सुपरहिट गाना ‘तो फिर आओ’ भी लगातार सुनाई देता है. पुराने गाने का यह म्यूजिक पूरे वीडियो में नॉस्टैल्जिया का एहसास कराता है.

Awarapan 2 Cast: इस बार फिल्म में नए किरदारों की एंट्री

शबाना आजमी और दिशा पटानी, फोटो- यूट्यूब

इस बार इमरान हाशमी के साथ कई नए चेहरे भी कहानी का हिस्सा बने हैं. टीजर में शबाना आजमी की दमदार एंट्री दिखाई गई है, जो इस फिल्म में ‘नफीसा’ नाम की एक मजबूत विलेन का किरदार निभा रही हैं. इसके अलावा टीजर में दिशा पाटनी भी नजर आती हैं, जो बेहद शांत अंदाज में वायलिन बजाती हुई दिखती हैं, जिससे उनका किरदार रहस्यमय और अलग लगता है.

इन दोनों के साथ-साथ टीजर में इमरान हाशमी एक फाइटर के रूप में भी दिखाई देते हैं. वह बिना किसी हथियार के बड़े-बड़े गुंडों से भिड़ते नजर आते हैं, जिससे साफ पता चलता है कि इस बार फिल्म में पहले से ज्यादा दमदार एक्शन और इंटेंस सीक्वेंस देखने को मिलेंगे.

Fans Reaction: टीजर देख फैंस बोले- ‘ब्लॉकबस्टर’

Awarapan 2 Release Date: कब रिलीज होगी आवारापन 2?

यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

यह भी पढ़ें: Emraan Hashmi Rooh: 5 साल बाद हॉरर जॉनर में लौटे इमरान हाशमी, नई फिल्म ‘रूह’ के 52 सेकंड के फर्स्ट लुक वीडियो ने उड़ाए होश

यह भी पढ़ें: Awarapan 2 में विलेन का किरदार निभाएंगी ये दिग्गज अभिनेत्री, इमरान हाशमी संग होगा मुकाबला

The post इस बार या तो ये आवारापन खत्म होगा या मैं… इमरान हाशमी की ‘Awarapan 2’ का पहला टीजर देख फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top