Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कस्तुरीपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 40 बीघा फसल जलकर खाक

ओबरा. प्रखंड के खुदवां पंचायत के कस्तूरीपुर गांव में हाइटेंशन तार से शॉर्ट सर्किट के बाद निकली चिंगारी ने तबाही मचायी. 40 बीघा का फसल जलकर खाक हो गया. हालांकि, घटना की सूचना पर दमकल की टीम पहुंची और करीब पांच घंटे की कड़ी में मशकत के बाद आग पर काबू पायी. ग्रामीणों ने बताया कि एकाएक बुधवार की दोपहर बधार से धुएं का गुब्बार उठने लगा. गांव के लोग बदहवास हालत में वहां पहुंचे तो देखा कि गेहूं के फसल में आग लग गयी है. आग बुझाने का हर संभव प्रयास किया गया, लेकिन तेज हवा की वजह से काबू नहीं पाया जा सका. देखते-देखते सारे फसल को आग ने आगोश में ले लिया. पता चला कि किसान विजेंद्र शर्मा का 17 बीघा, राम विजय शर्मा का छह बीघा, राजेश्वर पांडेय का चार बीघा, रामनिवास शर्मा का चार बीघा, योगेंद्र सिंह का सात बीघा गेहूं का फसल जल कर राख हो गया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही दलबल के साथ थानाध्यक्ष सुशील कुमार पहुंचे और दमकल को बुलाकर आग बुझाने में भूमिका निभायी. सीओ हरिहरनाथ पाठक ने बताया कि अगलगी की सूचना प्राप्त हुई है. जांच पड़ताल के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कस्तुरीपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 40 बीघा फसल जलकर खाक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

hajipur news. पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या मामले में पांच वर्षों से फरार आरोपित गिरफ्तार

हाजीपुर. महुआ थाना की पुलिस ने छापेमारी कर पांच वर्षों से फरार नक्सली अविनाश राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. कुख्यात के विरुद्ध पैक्स अध्यक्ष की गोली मार कर हत्या मामले में 2022 में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. घटना के बाद से वह पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था. कोर्ट के आदेश पर पुलिस उसके घर कुर्की की कार्रवाई भी कर चुकी थी. पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान एवं मानवीय सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह जानकारी एसपी ने प्रेस बयान जारी कर दी. बताया गया कि महुआ थाना क्षेत्र के कुतुबपुर शहमाल में 2020 में पैक्स अध्यक्ष मनीष सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में मृतक के परिजन के बयान पर पुलिस ने अविनाश राय के विरुद्ध हत्या एवं आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी़ कई बार कोर्ट से नोटिस देने के बाद भी बदमाश के सरेंडर नहीं करने पर न्यायालय ने आरोपित के घर कुर्की की कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. कुर्की की कार्रवाई भी किया लेकिन उसके बाद भी अविनाश ने कोर्ट में सरेंडर नहीं किया था, जिसके बाद पुलिस ने 2024 में 23 जनवरी को एक और प्राथमिकी दर्ज की थी. बताया गया कि पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. इसी दौरान पुलिस को बीते मंगलवार को मानवीय सूचना मिली थी कि कुख्यात अविनाश अपने गांव आया हुआ है. सूचना मिलते ही महुआ एसडीपीओ कुमारी दुर्गा शक्ति के नेतृत्व में एक टीम बना कर अविनाश राय को गिरफ्तार कर लिया गया. अविनाश का रहा है आपराधिक इतिहास बताया गया कि गिरफ्तार बदमाश के विरुद्ध नक्सली गतिविधि मामले में भी प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी मिली है. उसके विरुद्ध मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना में भी विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज है. महुआ थाना की पुलिस उसकी तलाश काफी समय से कर रही थी. अविनाश की गिरफ्तारी से कई थाना की पुलिस ने राहत की सांस ली है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post hajipur news. पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या मामले में पांच वर्षों से फरार आरोपित गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jamshedpur news. गुदड़ी बाजार को तोड़ने की भी प्रक्रिया जल्द शुरू करेगी रेलवे

Jamshedpur news. टाटानगर रेलवे स्टेशन के री-डेवलपमेंट प्लान को अमलीजामा पहनाने के लिए कदम उठाये जा रहे हैं. इसके तहत सभी अतिक्रमण और निर्माण कार्य को हटाया जायेगा. कई और जगहों से अतिक्रमण हटाने की तैयारी की गयी है. अभी पहले चरण में कई अतिक्रमण हटाये गये हैं. पहले छोटे अतिक्रमण हटाने के बाद बड़े अतिक्रमण पर रेलवे हाथ लगायेगी. इसके तहत बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी, रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी, इंजीनियरिंग कॉलोनी, स्टेशन टीओपी के आसपास, बागबेड़ा गुदड़ी बाजार, जुगसलाई स्टेशन रोड व लोको कॉलोनी में 100 से ज्यादा रेलवे क्वार्टर के अलावा ग्वाला बस्ती, संजय नगर ओर गोलपहाड़ी रोड से अतिक्रमण हटाया जायेगा. इसके लिए नोटिस दी जा चुकी है. गुदड़ी बाजार को तोड़ने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी. लगभग 40 से 50 दुकान ओर गोदामों को तोड़ा जायेगा. इसके अलावा कई घर भी उसके आसपास के जद में आने वाले हैं. अतिक्रमण को हटाने को लेकर रेलवे का पूरा प्लान तैयार है. स्थानीय जिला प्रशासन और पुलिस को जानकारी दे दी गयी है. यहां तक की अतिक्रमण हटाने और रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण को लेकर रेलवे की ओर से अधिकारिक तौर पर सांसद के साथ भी बातचीत की गयी है और इसमें सहयोग की अपील की गयी है, ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करते हुए अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन को बनाया जा सके. नये टाटानगर रेलवे स्टेशन का मॉडल तैयार हो चुका है. करीब 400 करोड़ रुपये इस पर खर्च होना है, जिसका टेंडर फाइनल हो चुका है. जमीन को चिह्नित कर खाली कराने के बाद शिफ्टिंग शुरू होगी और फिर रेलवे स्टेशन को बनाने का काम शुरू हो जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jamshedpur news. गुदड़ी बाजार को तोड़ने की भी प्रक्रिया जल्द शुरू करेगी रेलवे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नंदनिया में कनकई नदी पर पुल निर्माण की मांग

बैसा. प्रखंड के नंदनिया पंचायत के नंदनिया कब्रिस्तान घाट स्थित कनकई नदी लोग नाव के सहारे पार करते हैं. कनकई नदी की इस धारा से रोजाना करीब 15 हजार की आबादी का आना-जाना होता है. इस घाट होकर प्रखंड के 7-8 पंचायतों की दिनचर्या जुड़ी है. कनकई नदी के पूरब पार लाखों की आबादी चिकित्सा, शिक्षा, बाजार प्रखंड मुख्यालय स्थित रौटा बाजार के भरोसे है. यहां के लोगों की जीविका का भी मात्र एक साधन रौटा बाजार ही है. मुखिया प्रतिनिधि अबु अमामा ने बताया कि नाव के सहारे इलाके के कई पंचायत हैं जिनकी पूरी दिनचर्या रौटा बाजार पर निर्भर है. इनमें नंदनिया, मंझोक, मुंगराप्याजी, बलुआ गोस्तरा, धूसमल, सिरसी, कंफलिया और अन्य कई गांव शामिल हैं. आवागमन के साधन नहीं होने के कारण यहां के लोगों को कई प्रकार की समस्याओं को झेलना पड़ रहा है. पुल नहीं होने का नतीजा यह है कि आवश्यक सुविधाएं भी लोगों को सहजता से नहीं मिल पा रही है. लोगों ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए एक अदद पुल की मांग की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नंदनिया में कनकई नदी पर पुल निर्माण की मांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वही कथा सार्थक है, जिसे सुनने के बाद मन में हो सुख-शांति की अनुभूति : भक्ति किरण

भोरे. ‘भक्तिमताम् भागवते प्रवेशः’ जिनकी मति भक्ति की होती है, उनका श्रीमद्भागवत में सहज प्रवेश हो जाता है. ज्ञान एवं वैराग्य, भक्ति के ही पुत्र हैं. यदि भक्ति नहीं, तो ज्ञान-वैराग्य की भी कल्पना व्यर्थ है. भक्ति चाहे ईश्वर के प्रति हो, गुरु के प्रति या माता-पिता के प्रति, जीवन में सच्चा फल भक्ति से ही मिलता है. ये विचार भोरे में चल रही सात दिवसीय भागवत कथा के दूसरे दिन प्रवचन में भक्ति किरण शास्त्री ने दिये. उन्होंने कहा कि भागवत एक भक्ति प्रधान ग्रंथ है. इसे सही ढंग से समझने के लिए महाहिंदुस्तान का ज्ञान आवश्यक है, क्योंकि महाहिंदुस्तान की अंतिम रात्रि के साथ ही भागवत का सूर्योदय हुआ था. जहां महाहिंदुस्तान समाप्त होती है, वहीं से भागवत प्रारंभ होता है. प्रवचन में उन्होंने भीष्म पितामह के उस प्रसंग का उल्लेख किया, जब द्रौपदी की अखंड सौभाग्यवती रहने की कथा सुनकर पितामह ने कहा, “हे माधव! जिसे स्वयं परमात्मा बचाना चाहता हो, उसे भला कौन मार सकता है?” इस कथानक ने श्रद्धालु श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया. भक्ति किरण शास्त्री ने बताया कि वही कथा सार्थक है, जिसे सुनने के पश्चात मन में सुख- शांति की अनुभूति हो और जो मन को भगवत भक्ति की ओर प्रेरित करे. विपरीत रूप से, यदि कथा सुनकर केवल ग्लानि या खिन्नता हो, तो वह व्यथा है, न कि कथा. भागवत कथा व्यथा से मुक्ति का मार्ग है. इससे पहले कथा की शुरुआत मुख्य यजमान शंभूशरण द्विवेदी द्वारा व्यासपीठ पूजा से हुई. मंच पर किरण देवी, रंजू देवी व गीता देवी ने व्यास पूजन कर भक्ति किरण शास्त्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया. कथा का पारायण सुविख्यात संत विश्वंभर दास जी महाराज द्वारा किया जा रहा है. इस अवसर पर केशव मिश्र, नरसिंह मिश्र, बबुआ जी, द्वारिका मिश्र, दीपू मिश्र, संतोष मिश्र, मनकेश्वर दत्त राय, परेश सिंह, छेदी प्रसाद, गोपाल प्रसाद, विवेक दुबे, अवधेश दुबे, सुभाष शुक्ल, ललन तिवारी, राघवनाथ पांडेय, प्रेम सागर पांडेय, शंभू ओझा, हरेंद्र तिवारी, बृज बिहारी पांडेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post वही कथा सार्थक है, जिसे सुनने के बाद मन में हो सुख-शांति की अनुभूति : भक्ति किरण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अगलगी में चार घर जले, लाखों की संपत्ति जली

ग्वालपाड़ा . बीती रात बभनगामा महेश वार्ड नंबर तीन में आग लग गयी, जिससे चार घर जल गये. घटना में सोनी देवी, लालमैन देवी, शक्ति देवी व अमरेश यादव का घर जल गया. इससे लाखों की क्षति हुई. अमरेश यादव ने बेटी की शादी के लिए 50 हजार रुपया रखा था. वह भी जल गया. सोनी देवी का छह लाख की क्षति, शक्ति देवी का लगभग सात लाख, लालमैन देवी का चार लाख व अमरेश यादव का लगभग पांच लाख से अधिक की क्षति हुई. घटना की जानकारी मिलते ही प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुमार, मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना देते हुए प्रशासनी सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया. घटना की जानकारी मिलते ही सीओ देवकृष्ण कामत के आदेश पर राजस्व कर्मचारी विजय कुमार चौधरी घटनास्थल पर पहुंचकर घटना में हुई क्षति की जानकारी ली. प्रमुख सरिता कुमारी ने प्रत्येक पीड़ित परिवार को तत्काल अनाज, कपड़ा, बर्तन, पॉलीथिन की सहायता दी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अगलगी में चार घर जले, लाखों की संपत्ति जली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Khunti News : बच्चों को संकट से बचायें, 1098 पर कॉल कर बतायें

मुरहू में मिशन वात्सल्य योजना को लेकर जागरूकता कार्यक्रम प्रतिनिधि, खूंटी मिशन वात्सल्य योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को मुरहू प्रखंड सभागार में जिला बाल संरक्षण इकाई और बाल कल्याण संघ की ओर से जागरूकता कार्यक्रम किया गया. इस अवसर पर प्रमुख एलिस ओडेया, उप प्रमुख अरुण कुमार साबु, बीडीओ रणजीत कुमार सिन्हा और जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अल्ताफ खान ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस अवसर पर बीडीओ रणजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि बच्चों के प्रति समाज की नैतिक जिम्मेदारी ही बाल हिंसा व दुर्व्यवहार को रोक सकती है. यदि हम सभी जवाबदेह हो जायें तो बाल संरक्षण समिति की जरूरत नहीं पड़ेगी. उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा गठित ग्राम बाल संरक्षण समितियां जमीन पर सक्रिय नहीं हो पा रही हैं, जबकि बाल कल्याण संघ की ओर पायलट रूप में गोंडाटोली और बिचना पंचायतों में समिति की नियमित बैठक करायी जा रही है. बाल संरक्षण पदाधिकारी अल्ताफ खान ने कहा कि मिशन वात्सल्य योजना सभी जाति-धर्म के जरूरतमंद बच्चों के लिए है और इसमें गंभीर बीमारियों से ग्रसित, एकल अभिभावक वाले, अनाथ, परित्यक्त अथवा बाल मजदूरी बाल विवाह से जुड़े बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना के अंतर्गत प्रति माह 4000 रुपये की सहायता दी जाती है. उन्होंने कहा कि यदि कोई बच्चा संकट में है तो 1098 में कॉल कर जानकारी दें. मौके पर बाल कल्याण संघ के ओम प्रकाश तिवारी, अंजनेय रॉय सहित अन्य उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Khunti News : बच्चों को संकट से बचायें, 1098 पर कॉल कर बतायें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ramdhari Singh Dinkar Poems: सौभाग्य न सब दिन सोता है…रश्मिरथी के अलावा ‘राष्ट्रकवि’ दिनकर की कविताएं कौन सी हैं?

Ramdhari Singh Dinkar Poems in Hindi: रामधारी सिंह ‘दिनकर’ हिंदी के बहुत प्रसिद्ध कवि थे. उनकी कविताओं में देश के प्रति प्यार, बहादुरी और समाज को जगाने वाले विचार होते थे. उन्हें “राष्ट्रकवि” इसलिए कहा जाता है क्योंकि उन्होंने अपनी कविताओं से लोगों में आजादी की भावना और आत्मविश्वास भरा. उनकी प्रसिद्ध रचना रश्मिरथी है. रामधारी सिंह दिनकर का जन्म 23 सितंबर 1908 को बिहार के सिमरिया गांव में हुआ था और उन्होंने निधन 24 अप्रैल 1974 को हुआ था. उनकी पुण्यतिथि के अवसर आप रामधारी सिंह दिनकर की प्रसिद्ध कविताएं (Ramdhari Singh Dinkar Poems) पढ़ सकते हैं जो आज भी बच्चों, छात्रों और युवाओं को प्रेरित करती हैं. ‘राष्ट्रकवि’ दिनकर की कविताएं कौन सी हैं? (Ramdhari Singh Dinkar Poems) छात्रों के लिए ‘राष्ट्रकवि’ दिनकर की कविताएं (Ramdhari Singh Dinkar Poems in Hindi) यहां दी जा रही हैं- कविता का नाम जानकारी रश्मिरथी यह कविता महाहिंदुस्तान के कर्ण के जीवन पर आधारित है, जिसमें संघर्ष, सम्मान और वीरता की झलक मिलती है. परशुराम की प्रतीक्षा इसमें परशुराम के माध्यम से न्याय और नैतिकता की ज़रूरत पर ज़ोर दिया गया है. कुरुक्षेत्र महाहिंदुस्तान के युद्ध के माध्यम से शांति और धर्म की गहराई से चर्चा की गई है. सिंहासन खाली करो यह कविता जनता की ताकत और लोकतंत्र की भावना को दर्शाती है. समर शेष है इस कविता में युद्ध, साहस और अधूरे कार्यों को पूरा करने की प्रेरणा दी गई है. हारे को हरिनाम यह कविता हारने के बाद भी उम्मीद और विश्वास बनाए रखने की बात करती है. उर्वशी यह एक प्रेम और दर्शन पर आधारित कविता है, जिसमें भावनाओं की सुंदर प्रस्तुति है. संवेदना इसमें आम लोगों की भावनाओं, दुखों और संघर्षों की अभिव्यक्ति मिलती है. विजय की प्यास इसमें बदलाव और जीत की तीव्र इच्छा का चित्रण किया गया है. नीलकुसुम यह कविता सुंदरता और कोमलता की भावना को दर्शाती है, जो मन को छू जाती है. यह भी पढ़ें- Ramdhari Singh Dinkar Books in Hindi: राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की किताबें कौन सी हैं? देखें लिस्ट रामधारी सिंह दिनकर के बारे में (Ramdhari Singh Dinkar in Hindi) रामधारी सिंह ‘दिनकर’ हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध कवि और लेखक थे. उन्हें उनकी जोशीली और देशभक्ति से भरी कविताओं के लिए “राष्ट्रकवि” कहा जाता है. उनका जन्म 23 सितंबर 1908 को बिहार के बेगूसराय जिले के सिमरिया गांव में हुआ था. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से इतिहास में स्नातक की पढ़ाई की थी. दिनकर की कविताओं में वीर रस होता था. उन्होंने आज़ादी की लड़ाई में अपनी कविताओं से लोगों को प्रेरित किया. उनकी प्रसिद्ध रचनाओं में “रश्मिरथी”, “कुरुक्षेत्र”, और “परशुराम की प्रतीक्षा” शामिल हैं. यह भी पढ़ें- Essay on Ramdhari Singh Dinkar: ‘राष्ट्रकवि’ रामधारी सिंह दिनकर पर निबंध ऐसे लिखें छात्र The post Ramdhari Singh Dinkar Poems: सौभाग्य न सब दिन सोता है…रश्मिरथी के अलावा ‘राष्ट्रकवि’ दिनकर की कविताएं कौन सी हैं? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार के लाल ने स्कॉटलैंड में रचा इतिहास, हिंदुफोबिया के खिलाफ संसद से मिली बड़ी जीत 

बिहार के चंपारण में जन्मे ध्रुव कुमार पूरे स्कॉटलैंड में देश का नाम रौशन कर रहे. बिहार से निकलकर स्कॉटलैंड की संसद तक का सफर तय करने वाले प्रोफेसर ध्रुव कुमार ने एक ऐसा काम कर दिखाया है, जो पहले कभी नहीं हुआ था. उन्होंने वहां हिंदू विरोधी सोच यानी हिंदूफोबिया के खिलाफ एक ऐतिहासिक प्रस्ताव पास करवाकर नया इतिहास रचा है. चंपारण से स्कॉटलैंड तक का सफर प्रो. ध्रुव कुमार एक टीचर, ट्रेड यूनियन लीडर और स्कॉटलैंड में एल्बा पार्टी के नेता हैं. स्कॉटलैंड में वह सामाजिक न्याय, मजदूरों के अधिकार, धार्मिक समानता और खासकर हिंदूफोबिया के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने वहां के संसद में ऐसा प्रस्ताव पास करवाया है, जिसमें हिंदूफोबिया की ऑफिसियल तरीके से निंदा की गई है.  संसद में पेश हुआ ऐतिहासिक प्रस्ताव 8 अप्रैल 2025 को स्कॉटिश सांसद आश रेगन ने स्कॉटिश संसद में एक प्रस्ताव पेश किया था जिसमे हिन्दुफोबिया को खत्म करने का जिक्र था. इस प्रस्ताव को स्कॉटलैंड की संसद के द्वारा 21 अप्रैल को पास किया गया. यह प्रस्ताव कुमार के देख-रेख में ही तैयार हुआ था. इस प्रस्ताव को पारित कर स्कॉटलैंड ने साबित कर दिया कि अब यहां माइनॉरिटीज की आवाज भी सुनी जाएगी. ऐसा करने वाला स्कॉटलैंड यूके का पहला देश बन गया है. रिपोर्ट ने खोली सच्चाई ध्रुव कुमार ने ‘हिंदूफोबिया इन स्कॉटलैंड’ नाम से एक 19 पेज की रिपोर्ट तैयार की जिसमें उन्होंने मंदिरों पर हमले, स्कूलों में भेदभाव और हिंदू समाज के योगदान को नजरअंदाज करने जैसे मामलों को हाईलाइट किया. यह रिपोर्ट उन्होंने अनुरंजन झा, सुखी बैंस और नील लाल के साथ मिलकर लिखी थी. गांधीवादी सोच को करते हैं फॉलो ध्रुव कुमार ने मीडिया को बताया कि गांधी जी की आइडियोलॉजी को फॉलो करते हुए उन्होंने स्कॉटलैंड के कानूनों में बदलाव, स्कूलों के सिलेबस में धार्मिक भेदभाव की जानकारी और समाज में जागरूकता फैलाने की जरूरत पर जोर दिया.  बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें कुमार का फोकस अब अपराधों में हिन्दुफोबिया को जोड़ना है अब जब प्रस्ताव पास हो गया है, तो कुमार चाहते हैं कि इस पर काम भी जल्दी ही शुरू हो. उनका फोकस अब नफरत के अपराधों में हिंदूफोबिया को भी जोड़ना है, धर्मों के बीच भेदभाव को खत्म किया जाए और प्रशासनी अधिकारियों के लिए डाइवर्सिटी पर ट्रेनिंग अनिवार्य होना चाहिए. ध्रुव कुमार का यह काम न सिर्फ स्कॉटलैंड के हिंदू समाज के लिए, बल्कि दुनियाभर में माइनॉरिटीज के लिए एक बड़ी प्रेरणा है. उन्होंने साबित किया कि बदलाव सिर्फ विरोध से नहीं, सही सोच से आता है. (यह समाचार इंटर्न श्रीति सागर ने लिखी है) इसे भी पढ़ें: बिहार की धरती से आतंकियों को कड़ा संदेश देंगे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर PMO ने जारी किया सख्त निर्देश The post बिहार के लाल ने स्कॉटलैंड में रचा इतिहास, हिंदुफोबिया के खिलाफ संसद से मिली बड़ी जीत  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पहलगाम अटैक: दुल्हन की हाथों की नहीं छूटी थी मेंहदी, अर्थी सज गई… कानपुर के शुभम द्विवेदी की हर तस्वीर अब पत्नी के लिए बनी सपना

पहलगाम के दर्दनाक हादसे में कानपुर के शुभम की भी मौत हो गई. जिनके शादी की तस्वीर अभी भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं लाल लहंगे में प्यारी दुल्हन, सर पर सेहरा बांधे हंसता हुआ शुभम, फूलों से सजा खूबसूरत मंडप, दूल्हे दुल्हन की मुस्कुराती तस्वीर अब ऐशान्या और शुभम के परिवार के लिए असहनीय हो चुकी हैं जो एल्बम की तस्वीर शुभम और ऐशान्या के शादी की यादगार पल बनाने वाली थी वह अब हकीकत में ऐशान्या के लिए हमेशा के लिए यादगार रह जाएगी.शुभम और ऐशान्या का विवाह 2025 फरवरी महीने में हुआ था.घोड़ी पर सवार शुभम और लाल लहंगे में मुस्कुराते हुए दुल्हन, इकदूसरे का थामे हाथ हंसते हुए नज़र आ रहे थे. लेकिन उनको क्या पता था कि यह सफ़र सिर्फ चंद दिनों के लिए है और हंसता स्पोर्ट्सता यह शादी का नया जोड़ा हमेशा के लिए एक दूसरे से विदा हो जाएगा.शुभम पहलगाम में अपनी पत्नी के साथ घुड़सवारी करने गए थे तभी अचानक से आए 2-3 लोग शुभम से जाति पूछे और शुभम के हिन्दू धर्म बताने पर शुभम के सीधे सर पर गोली चला दिया जिससे शुभम की मौके पर ही मौत हो गई. कानपुर के रहने वाले शुभम द्विवेदी के चचेरे भाई ने यह बताया कि भाभी ने फोन कर यह सूचना दी कि घुड़सवारी के लिए ही हम लोग जा रहे थे तभी शुभम ने मैगी खाने के लिए वही पास में एक दुकान पर रुके जहां कुछ लोग आए और पूछे क्या तुम मुसलमान हो और बोला अगर मुस्लिम हो तो कलमा पढ़कर सुनाओ , लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनकी हत्या कर दी गई. हिंदुस्तान प्रशासन को इस दर्दनाक घटना का मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए और हम सब को वहां मारे गए लोगों की हत्या का इंसाफ चाहिए. ताकि फिर कभी कोई ऐसे किसी हिंदुस्तानी पर गोली चलाने से पहले सौ बार सोचे. The post पहलगाम अटैक: दुल्हन की हाथों की नहीं छूटी थी मेंहदी, अर्थी सज गई… कानपुर के शुभम द्विवेदी की हर तस्वीर अब पत्नी के लिए बनी सपना appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top