Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

10 लाख के इनामी नक्सली साहेब राम मांझी का शव ले गये परिजन, 6 शवों को अब भी अपनों का इंतजार

Bokaro Encounter News| बोकारो, रंजीत कुमार : बोकारो जिले के ललपनिया थाना क्षेत्र के लुगु पहाड़ी में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ में मारे गये 10 लाख रुपए के इनामी नक्सली साहेबराम मांझी (पिता पांडु मांझी, गिरिडीह जिला के पीरटांड थाना स्थित करंदो गांव निवासी) का शव बुधवार को उसके भाई माउराम मांझी ले गये. पढ़े-लिखे नहीं होने के कारण माउराम मांझी ने सभी जगह पर अंगूठा लगाया. उसके साथ आये परिवार के अन्य सदस्यों ने शव लेने की कागजी कार्रवाई पूरी की. एहतियात के तौर पर साहेब राम मांझी के शव का डीएनए भाई माउराम मांझी के डीएनए से मैच कराया गया. गिरिडीह जिले के करंदो गांव से आये थे साहेब राम के परिजन एसपी मनोज स्वर्गियारी के निर्देश के बाद स्थानीय पुलिस ने सभी औपचारिकताएं पूरी की. इसके बाद भाई परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपराह्न साढ़े तीन बजे चास अनुमंडल स्थित मोर्चरी हाउस पहुंचे. सभी दस्तावेजों के सत्यापन के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया. परिजन गिरिडीह जिले के करंदो गांव से आये थे. परिजनों ने मीडिया से कोई बात नहीं की. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 6 नक्सलियों के शवों को अब भी है अपनों का इंतजार फिलहाल बोकारो जेनरल अस्पताल और चास अनुमंडल अस्पताल में 6 मृत नक्सलियों के शव रखे हैं. परिजनों का इंतजार किया जा रहा है कि वे आकर इनके शव ले जायें. मोर्चरी में एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रयाग मांझी उर्फ विवेक उर्फ फुचना उर्फ नागो मांझी उर्फ करण दा उर्फ लेतरा (पिता स्व चरकु मुर्मू, धनबाद जिला के टुंडी थाना स्थित दलुबुढा गांव), एसजेडसीएम का सक्रिय माओवादी गंगा राम उर्फ पवन लंगरा (पिता सीताराम मांझी, गिरिडीह जिला के खुखरा थाना स्थित खुखरा गांव), एसजेडसीएम का सक्रिय माओवादी तालो दी (नक्सली बिनोद की बहन, पिता का नाम सोनाराम हांसदा, गिरिडीह जिला के निमियाघाट थाना स्थित बंदखारो गांव), एसजेडसीएम का सक्रिय माओवादी महेश (बरियारपुर निवासी), एसजेडसीएम का सक्रिय माओवादी महेश मांझी उर्फ मोटा उर्फ डोरा (गिरिडीह जिला के पीरटांड थाना स्थित गारंडो गांव), एसजेडसीएम का सक्रिय माओवादी रंजू मांझी उर्फ संथाली (पति पवन मांझी, गिरिडीह जिला के डुमरी थाना स्थित मंझलाडीह) का शव पोस्टमार्टम के बाद मोर्चरी में रखा है. इसे भी पढ़ें नक्सलियों की यूनिवर्सिटी का मजबूत स्तंभ था प्रयाग मांझी, सारंडा तक था असर प्रशांत बोस की गिरफ्तारी के बाद प्रयाग मांझी ने पारसनाथ में संभाली थी नक्सलवाद की कमान झारखंड : अब तक 806 नक्सली ढेर, 551 पुलिसकर्मी शहीद, 7 जिलों के 18 थाना क्षेत्रों में नक्सलियों का प्रभाव ऐसे झारखंड-बिहार का खूंखार नक्सली बन गया अरविंद यादव, दर्ज हैं 85 केस The post 10 लाख के इनामी नक्सली साहेब राम मांझी का शव ले गये परिजन, 6 शवों को अब भी अपनों का इंतजार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अमर शहीद तेलंगा खड़िया शहादत दिवस पर किए गए याद, समाज को एकजुट कर अंग्रेजों के खिलाफ किया था विद्रोह

Telanga Kharia Martyrdom Day: बानो (सिमडेगा), धर्मवीर-सिमडेगा जिले के कोलेबिरा प्रखंड क्षेत्र के लचरागढ़ प्रिंस चौक पर तेलंगा खड़िया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका शहादत दिवस मनाया गया. इस दौरान काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. उनकी शहादत गाथा के जरिए शहादत दिवस पर उन्हें याद किया गया. तेलंगा खड़िया की स्मृति में आज सुबह 8 बजे पारंपरिक खड़िया विधि-विधान से खड़िया पाहन किशन पाहन, पालतू पुजार एवं हुकूम पाहन द्वारा पूजा की गयी. इसके बाद माल्यार्पण क्लेमेंट टेटे, जोसेफ सोरेन, संजय पॉल, क्रिकेटर एंथोनी बागवार, पुनीत कुल्लू, फभियान कुल्लू, फुलकारिया डांग, लक्ष्मण केरकेट्टा, कल्याण टेटे, सुनील बघवार, विजय बघवार, संजय टेटे के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे. ब्रिटिश हुकूमत का किया डटकर मुकाबला तेलंगा खड़िया का जन्म 9 फरवरी 1806 को झारखंड के गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र के मुर्गू गांव में एक खड़िया आदिवासी कृषक परिवार में हुआ था. स्वतंत्रता सेनानी तेलंगा खड़िया ने ब्रिटिश हुकूमत का डटकर मुकाबला किया था. उन्होंने संगठन बनाकर अपने समर्थकों को लाठी, तलवार, तीर, धनुष एवं गदा चलाना सिखाया. इनकी संख्या करीब 1500 से अधिक थी. इनके पिता ठुइया खड़िया, माता पेतो खड़िया, पत्नी रतनी खड़िया और पुत्र जोगिया खड़िया थे. खड़िया भाषा में वीर, साहसी और अधिक बोलने वाले को तेबलंगा कहते हैं. इसी से इनका नाम तेलंगा पड़ा. इनके दादा सिरू खड़िया और दादी बुच्ची खड़िया थीं. ये भी पढ़ें: ACB Trap: पलामू एसीबी की गढ़वा में बड़ी कार्रवाई, रोजगार सेवक गुलजार अंसारी 5000 रिश्वत लेते अरेस्ट तेलंगा को सभा करने के दौरान अंग्रेजों ने पकड़ लिया तेलंगा खड़िया ने अंग्रेजों, जमींदारों और अन्य अत्याचारियों से लड़ने के लिए संगठन बनाया और खड़िया समाज को संगठित कर अंग्रेजों के विरुद्ध 1849-50 में विद्रोह किया. इससे अंग्रेज डर गए और सतर्क हो गए. एक दिन जब तेलंगा खड़िया बसिया थाना के कुम्हारी गांव में सभा कर रहे थे तो अंग्रेजों ने उन्हें पकड़ लिया और कोलकाता भेज दिया. वहां वह कई वर्षों तक जेल में रहे. 1859 में उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया. बोधन सिंह ने मार दी थी गोली 23 अप्रैल 1880 में सिसई अखाड़े में सुबह जब उन्होंने प्रशिक्षण शुरू करने से पहले प्रार्थना के लिए सिर झुकाया तो निकट की झाड़ी में छिपे बोधन सिंह ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी. तेलंगा खड़िया के शिष्यों ने उनके शव को कोयल नदी पार कर गुमला के शोषण नेम टोली के एक टांड़ में दफना दिया था. आज यह स्थल तेलंगा तोपा टांड़ के नाम से जाना जाता है. ये भी पढ़ें: Video: देवघर के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्रा की मौत पर बवाल, वार्डन पर गंभीर आरोप The post अमर शहीद तेलंगा खड़िया शहादत दिवस पर किए गए याद, समाज को एकजुट कर अंग्रेजों के खिलाफ किया था विद्रोह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

क्या आप जानते हैं रांची से गुजरती है ‘कर्क रेखा’? कई बार इस जगह पर गये होंगे आप

Tropic of Cancer in Jharkhand : स्कूल और कॉलेज में आपने कर्क रेखा के बारे में जरूर पढ़ा होगा. हम उसी कर्क रेखा की बात कर रहें है जो हिंदुस्तान देश के केवल 8 राज्यों से होकर गुजरती है. अगर आप ये बात ना जानते हों, तो शायद आपको ये जानकर हैरानी होगी कि कर्क रेखा झारखंड की राजधानी रांची से भी गुजरती है. अगर आपने रांची से रामगढ़ की यात्रा की है तो आप इस कर्क रेखा से भी जरूर गुजरे होंगे. रांची के ओरमांझी से गुजरती है कर्क रेखा राजधानी रांची से महज 22.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ओरमांझी के उकरीद गांव से कर्क रेखा गुजरती है. उकरीद गांव में जिस जगह से कर्क रेखा गुजरती है, वहां पर सड़क के किनारे एक बोर्ड भी लगा हुआ है. इस बोर्ड पर लिखा है, “मुस्कुराइये, आप कर्क रेखा से गुजर रहें हैं”. ओरमांझी के उकरीद गांव में कर्क रेखा राष्ट्रीय राजमार्ग -33 से ही गुजरती है, तो अगर अब कभी आप इस जगह से गुजरें तो मुस्कुराने का मौका बिल्कुल न छोड़ें. झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें झारखंड में इन जगहों से गुजरती है कर्क रेखा झारखंड की तत्कालीन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और सांसद रामटहल चौधरी ने 21 जून 2017 को कर्क रेखा पट्टी वाले स्मारक का अनावरण किया था. झारखंड में कर्क रेखा पश्चिम की ओर से नेतरहाट से प्रवेश करती है. यहां से मांडर होते हुए आगे ओरमांझी और सोनडिमरा को छूती हुई कर्क रेखा बंगाल की ओर गुजर जाती है. राज्य में जिन जगहों से कर्क रेखा गुजरती है, वहां पर “मुस्कुराइये, आप कर्क रेखा से गुजर रहें हैं” वाली बोर्ड लगी हुई है. हिंदुस्तान के आठ राज्यों से होकर गुजरती है कर्क रेखा कर्क रेखा हिंदुस्तान के आठ राज्यों से होकर गुजरती है, जिनमें गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम शामिल हैं. कर्क रेखा एक काल्पनिक रेखा है. इस कारण इसे देखा नहीं जा सकता है. कर्क रेखा हिंदुस्तान को दो बराबर भागों में विभाजित करती है, और यह हिंदुस्तान के मध्य से होकर गुजरती है. इसे भी पढ़ें UPSC Toppers From Jharkhand: कोई किसान का बेटा तो कोई अखबार बांटने वाले का…झारखंड के इतने छात्रों ने यूपीएससी में लहराया परचम रांची नगर निगम में हुआ रिकॉर्ड तोड़ टैक्स कलेक्शन, इन क्षेत्र के लोगों ने दिया सबसे अधिक टैक्स मंईयां सम्मान योजना पर आया बड़ा अपडेट, इन लोगों को जल्द मिलेगा पैसा The post क्या आप जानते हैं रांची से गुजरती है ‘कर्क रेखा’? कई बार इस जगह पर गये होंगे आप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

धरती का स्वर्ग नर्क में बदल रहा है… पहलगाम आतंकी हमले पर छलका सलमान खान का दर्द

22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए. इस हमले से पूरा देश हिल गया है. कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी इसमें मारे गए लोगों पर दुख जताया. सलमान खान भी लिस्ट में शामिल हो गए हैं. उन्होंने इस जघन्य कृत्य में निर्दोष लोगों को निशाना बनाए जाने की निंदा की. पहलगाम आतंकी हमले पर क्या बोले सलमान खान सलमान खान ने पहलगाम हमले की निंदा की. उन्होंने एक्स पर लिखा, “धरती का स्वर्ग माना जाने वाला कश्मीर नर्क में तब्दील हो रहा है. निर्दोष लोगों को निशाना बनाया जा रहा है. मेरी संवेदना उनके परिवारों के साथ है. एक भी निर्दोष को मारना पूरी कायनात को मारने के बराबर है.” Kashmir,heaven on planet earth turning into hell. Innocent people being targeted, my heart goes out to their families . Ek bhi innocent ko marna puri kainath ko marne ke barabar hai — Salman Khan (@BeingSalmanKhan) April 23, 2025 शाहरुख खान ने भी जताया दुख इससे पहले शाहरुख खान ने भी कश्मीर के पहलगाम में हुए घातक आतंकी हमले पर दुख और गुस्सा जाहिर किया. उन्होंने लिखा, “पहलगाम में हुए विश्वासघात और हिंसा के अमानवीय कृत्य पर दुख और गुस्से को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. ऐसे समय में, हम केवल भगवान की ओर मुड़ सकते हैं और पीड़ित परिवारों के लिए प्रार्थना कर सकते हैं और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त कर सकते हैं. हम एक राष्ट्र के रूप में एकजुट होकर मजबूत बनें और इस जघन्य कृत्य के खिलाफ न्याय पाएं.” इन सेलेब्स ने भी जताया दुख सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोनू सूद, अनुपम खेर, कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और अल्लू अर्जुन समेत कई अन्य हस्तियों ने भी आतंकवादी हमले पर दुख और गुस्सा जताया है. लश्कर से जुड़े आतंकवादियों ने मंगलवार दोपहर पहलगाम में पर्यटकों के एक समूह पर गोलीबारी की. इस घटना में करीब 26 लोग मारे गए. प्रत्यक्षदर्शियों ने सुरक्षा बलों को बताया कि दो से तीन लोग सैन्य वर्दी पहने हुए आए और उन पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जो घोड़े पर सवार होकर पहलगाम के बैसरन मीडोज का आनंद ले रहे थे. लश्कर की शाखा द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली. यह भी पढ़ें- Jaat ने गदर-एक प्रेम कथा के रिकॉर्ड को तोड़ा, बनी दूसरी सनी देओल की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म The post धरती का स्वर्ग नर्क में बदल रहा है… पहलगाम आतंकी हमले पर छलका सलमान खान का दर्द appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Best lipstick Colors For Summer: अगर आप भी दिखना चाहती हैं ग्लैमरस, तो इन लिपस्टिक शेड्स को जरूर करें ट्राय

Best lipstick Colors For Summer: गर्मियों में लिपस्टिक के सही शेड्स का इस्तेमाल काफी चैलेंजिंग हाे जाता है.गर्मियाें में हमें लिपस्टिक के वो शेड्स चाहिए होते हैं जो हमें ग्लैमरस और ट्रेंडी लुक दें.अगर आप भी चाहती हैं कि आपका लुक हर किसी का ध्यान आकर्षित करे तो इन हॉट और ट्रेंडी लिपस्टिक शेड्स को जरूर ट्राय करें. यह शेड्स न सिर्फ गर्मियों के मौसम के लिए परफेक्ट हैं बल्कि हर स्किन टोन पर भी शानदार लगते हैं. कोरल शेड्स : कोरल लिपस्टिक गर्मियों के लिए एक क्लासिक चॉइस है. यह शेड्स न सिर्फ आपकी स्किन को सुंदर दिखाते हैं बल्कि यह एक ट्रेंडी और फ्रेश लुक भी देते हैं. कोरल रंग हर स्किन टोन पर खूबसूरत लगता है चाहे आप हल्की स्किन टोन की हों या गहरे रंग की. ब्राइट पिंक : ब्राइट पिंक लिपस्टिक गर्मियों के लिए एक बेहतरीन चॉइस है. फूशिया या हॉट पिंक जैसे शेड्स हर स्किन टोन पर शानदार दिखते हैं और आपको एक स्टाइलिश और एनर्जेटिक लुक देते हैं. आप इसे कैजुअल आउटिंग या इवनिंग पार्टी में भी पहन सकती हैं. पीच न्यूड : अगर आपको एक हल्का और नैचुरल लुक चाहिए तो पीच न्यूड लिपस्टिक को ट्राय करें. यह शेड्स हर स्किन टोन पर अच्छे लगते हैं और गर्मियों के दौरान एक बेहद फ्रेस और सॉफ्ट लुक देता है. यह लिपस्टिक ऑफिस के लिए भी परफेक्ट है क्योंकि यह बहुत ओवर नहीं दिखता लेकिन फिर भी आपके लुक को निखारता है. मैट लिपस्टिक : गर्मियों में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली लिपस्टिक की फिनिश मैट होती है. मैट लिपस्टिक न सिर्फ लंबे समय तक टिकती है बल्कि यह किसी भी लुक को बेहद परफेक्ट बनाती है. मैट लिपस्टिक शेड्स गर्मियों के लिए बिल्कुल सही होते हैं क्योंकि ये कम समय में धुंधले नहीं होते और लुक को लंबे समय तक बनाए रखते हैं. Also Read : Latest Bichiya Design: लेटेस्ट बिछिया डिजाइन जो बनेगी हर दुल्हन की पसंद Also Read : Red Bangles Styling Tips: साजन जी को करना है इम्प्रेस तो पहनें लाल रंग की चूड़ियां,फिर देंखे कमाल Also Read : Glass Bangles Trend: इन खूबसूरत कांच की चूड़ियों से बनाएं अपने हर लुक को खास, दिखें और भी आकर्षक The post Best lipstick Colors For Summer: अगर आप भी दिखना चाहती हैं ग्लैमरस, तो इन लिपस्टिक शेड्स को जरूर करें ट्राय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद कराची का बाजार लहूलुहान, भारत के डर से भगदड़

Stock Market KSE 100: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को पाकिस्तानी आतंकी संगठन टीआरएफ (The Resistance Front) की ओर से आतंकी हमले के बाद बुधवार को कराची स्टॉक एक्सचेंज (KSE 100) पूरी तरह से लहूलुहान हो गया. इस आतंकी हमले के बाद हिंदुस्तान की ओर से संभावित जवाबी कार्रवाई के डर से कराची के शेयर बाजार में भगदड़ मची रही है. कारोबार के आखिर में यह सूचकांक 1.02% या फिर 1,204.21 अंक गिरकर 117,226.15 अंक पर पहुंच गया. पाकिस्तान में तनाव और खौफ का माहौल 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान में तनाव और खौफ का माहौल साफ देखा जा रहा है. इसका सीधा असर पाकिस्तान के शेयर बाजार खासकर, कराची स्टॉक एक्सचेंज (KSE 100) पर पड़ा है, जो बुधवार को 1000 से ज्यादा अंकों की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा. कराची के बाजार में गिरावट के कारण पहलगाम आतंकी हमला: इसमें पाकिस्तानी आतंकियों की संलिप्तता सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकियों को कराची से निर्देश दिए गए थे. हिंदुस्तान की संभावित सैन्य कार्रवाई का डर: पाकिस्तान को इस बात का डर सता रहा है कि इस आतंकी हमले का हिंदुस्तान जवाबी सैन्य कार्रवाई कर सकता है. आईएमएफ का निगेटिव आउटलुक: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने पाकिस्तान की GDP ग्रोथ का अनुमान 3% से घटाकर 2.6% कर दिया है. इसे भी पढ़ें: लग्जरी आइटम्स की खरीदारी पर नया टैक्स! 10 लाख से ज्यादा खर्च किए तो देना होगा TCS हिंदुस्तानीय शेयर बाजार में सातवें दिन तेजी शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार सातवें दिन तेजी जारी रही और प्रमुख शेयर सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 520 अंक उछलकर चार महीने में पहली बार 80,000 से ऊपर बंद हुआ. बाजार में तेजी की कमान आईटी और वाहन शेयरों ने संभाली. इस दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 520.90 अंक यानी 0.65 प्रतिशत बढ़कर 80,116.49 पर बंद हुआ. यह 18 दिसंबर के बाद इसका उच्चतम बंद स्तर है. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 658.96 अंक यानी 0.82 प्रतिशत बढ़कर 80,254.55 पर पहुंच गया था. एनएसई निफ्टी 161.70 अंक यानी 0.67 प्रतिशत बढ़कर 24,328.95 पर पहुंच गया. इसे भी पढ़ें: श्रीनगर के लिए बढ़ेंगी फ्लाइटों की उड़ानें, पहलगाम अटैक के बाद डीजीसीए का निर्देश The post पहलगाम में आतंकी हमले के बाद कराची का बाजार लहूलुहान, हिंदुस्तान के डर से भगदड़ appeared first on Naya Vichar.

बिहार, समस्तीपुर

RAIL NEWS- समस्तीपुर मंडल में पहली बार लाल गाड़ी से किया गया टिकट चेकिंग

नया विचार समस्तीपुर– समस्तीपुर मंडल में पहली बार विशेष टिकट चेकिंग अभियान हेतु लाल गाड़ी का उपयोग किया गया| विदित हो कि बिना टिकट/उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्रियों को निरूत्साहित एवं टिकट लेकर यात्रा करने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा विशेष टिकट जाँच अभियान चलती रहती है। इस उद्देश्य से एक विशेष गाड़ी तैयार की गयी है जिसे लाल गाड़ी का नाम दिया गया है। विशेष टिकट जाँच अभियान के दौरान टिकट जाँच कर्मचारियों एवं आरपीएफ की टीम को इस विशेष गाड़ी में प्रतिनियुक्त किया गया है जो मंडल के किसी भी रेल खंड के छोटे-छोटे स्टेशनों पर जाकर उस रेल खंड से गुजरने वाले मेल एक्सप्रेस/ सवारी गाड़ियों में बिना टिकट/बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करते पाए गये व्यक्तियों से नियमानुसार प्रभार की वसूली सुनिश्चित करते हैं।इसी क्रम में आज बुधवार को मंडल के दरभंगा – जयनगर रेल खंड के काकरघट्टी स्टेशन पर लाल गाड़ी के प्रयोग से विशेष टिकट जाँच अभियान चलाया गया। इस दौरान उस रेलखंड से गुजरने वाले मेल/एक्सपेस एवं सवारी गाड़ी में बिना टिकट/बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करते पाए गये व्यक्तियों से निर्धारित प्रभार की वसूली की गयी। इसके परिणामस्वरूप कुल बिना टिकट/बिना उचित प्राधिकार 209 मामले प्रभारित किये गये जिनसे ₹42025/- रेल राजस्व के रूप में अर्जित हुये ।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

BPSC: बीपीएससी की मुख्य परीक्षा पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

BPSC: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार लोकसेवा आयोग (बीपीएससी) की मुख्य परीक्षा पर रोक लगाने की मांग की मांग को अस्वीकार कर दिया. याचिकाकर्ताओं ने 25 अप्रैल को होने वाली मुख्य परीक्षा को पेपर लीक होने के कारण रद्द करने की मांग की थी. न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायाधीश मनमोहन की खंडपीठ ने 70वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा को पेपर लीक मामले के कारण रद्द करने को लेकर दायर याचिका को खारिज कर दिया. याचिकाकर्ताओं की ओर पेश वरिष्ठ वकील अंजना प्रकाश और कोलिन गोंजालवेज ने कहा कि प्रारंभिक परीक्षा के दौरान पेपर लीक होने के कई वाट्सएप चैट मौजूद हैं. ऐसे कई वीडियो सबूत भी है, जिससे पता चलता है कि कई केंद्रों पर परीक्षा के दौरान लाउडस्पीकर से प्रश्न पत्र का जवाब दिया गया. इसपर पीठ ने कहा कि क्या डिजिटल साक्ष्य काे सबूत के तौर पर स्वीकार किया जा सकता है. सुनवाई के दौरान पीठ ने वीडियो क्लिप को भी देखा और कहा कि सिर्फ एक परीक्षा केंद्र को लेकर पेपर लीक की बात कही जा रही है. मामला सामने आने के बाद इस केंद्र पर दोबारा परीक्षा का आयोजन किया गया. न्यायाधीश मनमोहन ने कहा कि याचिकाकर्ता का मानना है कि परीक्षा केंद्र में जाने के बाद एक केंद्र पर पेपर लीक हुआ. इसपर याचिकाकर्ता की ओर से पेश अंजना प्रकाश ने कहा कि जब परीक्षा को लेकर संदेह हो तो दोबारा परीक्षा होनी चाहिए. दोबारा परीक्षा की मांग निराधार बिहार प्रशासन और बीपीएससी की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि परीक्षा के लिए चार सेट में प्रश्न पत्र बनाए जाते हैं. ऐसे में पेपर लीक का सवाल ही नहीं उठता है. अगर किसी केंद्र पर गड़बड़ी हुई तो उससे पूरी परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल नहीं उठाया जा सकता है. वहीं याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील ने कहा कि बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में 24 प्रश्न कोचिंग सेंटर द्वारा मुहैया कराए गए प्रश्न पत्र के समान थे. इसपर पीठ ने कहा कि ऐसा होना कोई असामान्य बात नहीं हैं. कोचिंग सेंटर के मॉक टेस्ट में पूछे गए कई सवाल परीक्षा में पूछे गए सवाल के समान हो सकते हैं. तुषार मेहता ने कहा कि 150 प्रश्नों में से केवल दो प्रश्न कोचिंग सेंटर के मॉक टेस्ट में पूछे गए सवाल से मिलते जुलते थे. पीठ ने कहा कि हर परीक्षा को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं. कुछ लोग परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की असुरक्षा का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं. दलीलों पर गौर करने के बाद पीठ ने मुख्य परीक्षा पर रोक लगाने की मांग को खारिज कर दिया. The post BPSC: बीपीएससी की मुख्य परीक्षा पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

School Holidays: इस राज्य में अगले 5 दिनों में 43 से 45 डिग्री पहुंच जाएगा पारा, स्कूलों ने कर दिया छुट्टी का ऐलान

School Holidays: देश के अधिकांश राज्यों में भीषण गर्मी पड़नी शुरु हो गई है. कई इलाकों में गर्मी का पारा 40 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया है. उत्तर हिंदुस्तान, मध्य हिंदुस्तान, पश्चिम हिंदुस्तान समेत देश के कई और हिस्सों में भीषण गर्मी और धूप के कारण घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है. आईएमडी ने हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ समेत देश के अधिकांश राज्यों में गर्मी का कहर है. कई राज्यों में गर्मी के कारण स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों की घोषणा कर दी है. 25 अप्रैल से गर्मी की छुट्टी छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी पड़नी शुरु हो गई है. मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य के कई हिस्सों में इस समय अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक है. आने वाले कुछ दिनों में तापमान बढ़कर 43 से 45 डिग्री सेल्सियस हो सकता है. भीषण गर्मी को देखते हुए प्रदेश प्रशासन ने स्कूलों में गर्मी की छुट्टी समय से पहले ही शुरू करने का फैसला किया है. अधिकारियों ने बताया कि राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने 25 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की है. प्रशासनी आदेश के मुताबिक स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के प्रशासनी, अनुदान प्राप्त और गैर अनुदान प्राप्त विद्यालयों में एक मई 2025 से 15 जून 2025 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया था लेकिन भीषण गर्मी और लू के कारण घोषित ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि बदलकर 25 अप्रैल 2025 से 15 जून 2025 तक कर दी है. शिक्षकों का आना होगा स्कूल अधिकारियों के मुताबिक यह आदेश शिक्षकों के लिए लागू नहीं होगा. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य शासन के इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा है कि शिशु घर में रहकर रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लें. साय ने कहा है “प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए सभी प्रशासनी एवं गैर प्रशासनी स्कूलों में 25 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की गई है. सभी बच्चों से आग्रह है कि तेज धूप से बचें, भरपूर पानी पिएं, घर पर रहकर रचनात्मक गतिविधियों में भाग लें एवं छुट्टियों का आनंद लें.” भीषण गर्मी पड़ने की संभावना छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के कई हिस्सों में इस समय अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक है. मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने मंगलवार को अगले तीन दिनों तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना जताई है. मौसम केंद्र ने कहा है पिछले 24 घंटों के दौरान गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में लू चली है. अगले पांच दिनों तक बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान 43-45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. The post School Holidays: इस राज्य में अगले 5 दिनों में 43 से 45 डिग्री पहुंच जाएगा पारा, स्कूलों ने कर दिया छुट्टी का ऐलान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Crime: भूजा दुकानदार की चाकू मारकर हत्या, 4 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया 

Bihar Crime: मोतिहारी, सुजीत पाठक : जिले के चकिया थाना के बलोचक गांव में आपसी विवाद में भूजा दुकानदार की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. जबकि मृतक का भाई बृजमोहन साह जख्मी हो गया. मृतक का नाम अर्जुन साह बताया गया है. घटना बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे की है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक भूजा दुकानदार अर्जुन साह बलोचक चौक पर अपनी दुकान चला रहा था. इसी दौरान आरोपी प्रभु साह उसके दुकान पर पहुंचा और अर्जुन साह के उपर बांस से हमला कर दिया.  अस्पताल पहुंचे डीएसपी सत्येंद्र कुमार सिंह  वहीं, प्रभु साह के पुत्र बिट्टू साह ने अर्जुन साह पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. हमले में बुरी तरह जख्मी अर्जुन साह को स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पाकर डीएसपी सत्येंद्र कुमार सिंह अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक के परिजनों व ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली.  बाकी आरोपियों की तलाश जारी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रभु साह को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के साथ-साथ पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू को भी बरामद कर लिया है. पुलिस हमले के आरोपी बिट्टू साह, उसकी मां धर्मशीला देवी व चाचा संतु साह की तलाश में जुटी है. डीएसपी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामूली विवाद को लेकर ही दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इस दौरान एक पक्ष द्वारा चाकूबाजी की गई और एक व्यक्ति की मौत हो गई. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है.  बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें पीड़ित व सभी आरोपी एक ही गांव के निवासी मृतक अर्जुन साह बलोचक वार्ड नंबर एक का निवासी है. घटना में शामिल सभी आरोपी भी वहीं के निवासी बताए जा रहे हैं. मृतक अर्जुन साह चार बच्चों का पिता है. वहीं अर्जुन साह की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच में जुटी पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है. (यह समाचार इंटर्न रानी ठाकुर ने लिखी है)  इसे भी पढ़ें: बिहार की धरती से आतंकियों को कड़ा संदेश देंगे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर PMO ने जारी किया सख्त निर्देश The post Bihar Crime: भूजा दुकानदार की चाकू मारकर हत्या, 4 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया  appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top