Hot News

समस्तीपुर में खुला अत्याधुनिक स्मृति आईवीएफ एंड फर्टिलिटी सेंटर, उपमुख्यमंत्री किया उद्घाटन

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर : जिलेवासियों के लिए रविवार का दिन स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि लेकर आया है। शहर में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित स्मृति आईवीएफ एंड फर्टिलिटी सेंटर का भव्य उद्घाटन बिहार के माननीय उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉ. स्मृति स्पर्श बिहार की प्रतिष्ठित चिकित्सकों में शामिल हैं और उनकी समर्पित चिकित्सा सेवा का ही परिणाम है कि उन्हें हाल ही में बांझपन एवं सहायक प्रजनन तकनीकों के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नि:संतानता को आज भी समाज का एक बड़ा अभिशाप माना जाता है। ऐसे में समस्तीपुर में इस आधुनिक आईवीएफ सेंटर की स्थापना न केवल जिले, बल्कि आसपास के जिलों के दंपत्तियों के लिए भी बड़ी राहत साबित होगी। अब मरीजों को आईवीएफ और उन्नत प्रजनन उपचार के लिए दिल्ली, पटना या अन्य महानगरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। उन्हें वैज्ञानिक, सुरक्षित, पारदर्शी और संवेदनशील चिकित्सा सेवाएं अपने ही शहर में उपलब्ध होंगी। उद्घाटन के पश्चात शहर के एक सभागार में आयोजित लोकार्पण समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेंटर की संस्थापक एवं चिकित्सा निदेशक डॉ. स्मृति स्पर्श ने कहा कि स्मृति आईवीएफ एंड फर्टिलिटी सेंटर आधुनिक तकनीक, अनुभवी विशेषज्ञों और अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आधारित उपचार प्रणाली से सुसज्जित है। यहां पुरुष एवं स्त्री बांझपन की संपूर्ण जांच एवं उपचार, टेस्ट-ट्यूब बेबी (आईवीएफ), स्पर्म एवं एम्ब्रियो फ्रीजिंग, गर्भधारण पूर्व एवं गर्भावस्था परामर्श, व्यक्तिगत काउंसलिंग तथा वैज्ञानिक उपचार की अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। समारोह के दौरान डॉ. स्मृति स्पर्श ने उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी सहित विधायक अश्वमेध देवी, विधायक राजेश कुमार सिंह, विधायक राजकुमार राय, विधान पार्षद डॉ. तरुण कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष खुशबू कुमारी, बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के सदस्य सायन कुणाल तथा भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम सुमिरन सिंह को शाल, पाग, पौधा एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर “नई सुबह मातृत्व की” पुस्तक का लोकार्पण भी किया गया।

कार्यक्रम में मिथिला पेंटिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कुन्दन राय, उत्कृष्ट मंच संचालन के लिए प्रधानाध्यापक अनंत कुमार राय तथा संगीत शिक्षक मंगलेश कुमार को उपमुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।

समारोह का भावपूर्ण एवं गरिमामय संचालन प्रधानाध्यापक अनंत कुमार राय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन ने किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, पुलिस अधीक्षक अरविंद सिंह, उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुप्रभात कुमार, चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top