Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UP Board Result 2025 Date: यूपी बोर्ड का रिजल्ट कल होगा जारी? यहां सबसे पहले करें चेक

UPMSP UP Board 10th, 12th Result 2025 in Hindi: यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अहम समाचार है. यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 24 या 25 अप्रैल को जारी हो सकता है. हालांकि कयास लगाए जा रहे हैं कि बोर्ड 12वीं के रिजल्ट से पहले 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है. हालांकि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2025 रिजल्ट से जुड़ी कोई भी जानकारी ऑफिशियल नहीं की है. रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट और रिजल्ट चेक करने के लिए (UP Board Result 2025 Date) यह लेख पढ़ें. यूपी बोर्ड रिजल्ट कब आएगा? (UP Board Result 2025 Date in Hindi) बोर्ड ने ट्वीट कर जानकारी दी थी यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल को नहीं जारी किया जाएगा. हालांकि, पिछले वर्षों के आधार पर, यूपी बोर्ड द्वारा अप्रैल के अंत तक परिणाम घोषित करने की उम्मीद है. रिपोर्टों के अनुसार, बोर्ड ने 2 अप्रैल तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा कर लिया है. बता दें कि बीते वर्ष 2 अप्रैल को दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजे घोषित किए गए थे. अगर इसी शेड्यूल का पालन किया जाता है तो छात्र 25 अप्रैल 2025 के आसपास रिजल्ट की उम्मीद कर सकते हैं. यह भी पढ़ें- UP Board Result 2025 LIVE: काउंटडाउन शुरू, आने वाला है यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट, यहां सबसे पहले करें चेक UPMSP UP Board 10th, 12th Result 2025 कैसे चेक करें? (Sarkari Result) यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट (UP Board Result 2025 Date) घोषित होने के बाद छात्र अपनी रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें: कैंडिडेट्स सबसे पहले upmsp.edu.in या results.upmsp.edu.in वेबसाइट पर जाएं. फिर होमपेज पर ‘UP Board Exam Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें. अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें. ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें, और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा. रिजल्ट देखने के बाद मार्कशीट का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें. यह भी पढ़ें- MPBSE MP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: तैयारियां पूरी, इस दिन आ सकता है एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट, यहां सबसे पहले करें चेक यूपी बोर्ड रिजल्ट SMS से कैसे चेक करें? (UP Board Result in Hindi) 1. मोबाइल फोन पर एसएमएस एप्लीकेशन खोलें. 2. अब UP10 /12 रोल नंबर टाइप करें. 3. अपना रोल नंबर ध्यान से दर्ज करने के बाद, अपना संदेश 56263 पर भेजें. 4. UP बोर्ड 10वीं या 12वीं का रिजल्ट 2025 आपके सेल फोन पर एसएमएस के जरिए भेजा जाएगा. 5. भविष्य के संदर्भ के लिए UP बोर्ड कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट का स्क्रीनशॉट लें और उसे सेव कर लें. यह भी पढ़ें- UP Board Result 2025 LIVE Update: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट सबसे पहले यहां, अपलोड हो रही मार्कशीट The post UP Board Result 2025 Date: यूपी बोर्ड का रिजल्ट कल होगा जारी? यहां सबसे पहले करें चेक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: औरंगाबाद में बस ने बाइक सवार को रौंदा, भाई की तिलक से दो दिन पहले दर्दनाक मौत

Bihar News: औरंगाबाद-हरिहरगंज मुख्य पथ एनएच 139 स्थित रिसियप थाना क्षेत्र के दोमुहान के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित एक स्कूल बस ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया. इस घटना में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के ही जुड़ाही गांव निवासी गोविंद शर्मा के पुत्र मिंटू शर्मा के रूप में हुई है. जानकारी मिली कि पूर्व में भी उसके दो भाइयों की एक्सीडेंट में मौत हुई है. घटना बुधवार की दोपहर की है. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मृतका के पिता गोविंद शर्मा ने बताया कि उनके मंझला बेटा पिंटू शर्मा का 25 अप्रैल को तिलक आना था. पूरा परिवार शादी समारोह की तैयारी में जुटा हुआ था. पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी शादी के कार्यक्रम से संबंधित सामान की खरीदारी करने वे रिसियप बाजार गए हुए थे. उनका संझला बेटा मृतक मिंटू शर्मा उस दौरान अपने घर पर ही था, जब उसके पिता रिसियप बाजार करने गए तो मिंटू नवीनगर प्रखंड के जोबे गांव में एक रिश्तेदार के घर बाइक लाने के लिए गया था. बाइक लेकर वापस घर लौटते समय रिसियप थाना क्षेत्र के दोमुहान के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कूल बस ने टक्कर मार दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पलात भेजा. इसके बाद घटना की सूचना परिजनों को दी. सूचना पर बदहवास परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और शव से लिपटकर चीत्कार उठे. शादी की घर मातम में बदली मृतक युवक के पिता ने बताया कि 15 वर्ष पूर्व बड़ा पुत्र संटू शर्मा और दो वर्ष पूर्व छोटा पुत्र विक्की शर्मा की भी दुर्घटना में मौत हो गयी थी. घर में दोनों बेटों की दुर्घटना के मौत के बाद से परिजन काफी चिंतित रहते थे. उन्होंने कहा कि अक्सर उनके अपने ही छोटे भाई से विवाद होते रहता था. उन्होंने छोटे भाई की पत्नी व उसकी सास पर डायन होने का आरोप लगाया. कहा कि उनके छोटे भाई पत्नी व सास ने ही ओझगुणी के चक्कर में करतूत कर उसकी हत्या कर दी, जिससे दुर्घटना में उसकी जान चली गई. 25 अप्रैल को मृतक के भाई पिंटू शर्मा का तिलक आना था. घर में शादी समारोह की तैयारी चल रही थी. सभी रिश्तेदार घर में आए हुए थे. घर में खुशी का माहौल था, लेकिन दुर्घटना में मौत होने के बाद घर में खुशी का माहौल मातम में बदल गया. (औरंगाबाद से मनीष राज सिंघम की रिपोर्ट) Also Read: Brown Sugar: भागलपुर में स्कूली शिशु और कॉलेज की छात्राएं को लग रही ब्राउन शुगर की लत, सिगरेट के नाम पर पी रहे ड्रग्स The post Bihar News: औरंगाबाद में बस ने बाइक सवार को रौंदा, भाई की तिलक से दो दिन पहले दर्दनाक मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पहलगाम के आंतकियों को न बख्शे सरकार, आतंकी हमले पर तेजस्वी यादव ने PM मोदी से की ये मांग

पहलगाम में पर्यटकों पर हुई आतंकी घटना की राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने कड़े शब्दों में निंदा की. बुधवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस घटना में संलिप्त आतंकियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. पटना में पत्रकारों से बातचीत में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने कहा कि जिस तरह से घटना घटी है, वह बहुत ही दर्दनाक है. ऐसा हम लोग सोच भी नहीं सकते थे कि इस तरह की घटना घट सकती है. जिस तरह से पर्यटकों पर आतंकियों ने हमला किया, वह बहुत दुखद और निंदनीय है. इस घटना में जितने लोगों की मौत हुई है, उनके प्रति हमारी श्रद्धांजलि है. हम लोग चाहते हैं कि न्याय मिले. उन्हें बख्शा न जाए: तेजस्वी  उन्होंने आगे कहा, “इस आतंकी घटना से पूरा देश मर्माहत है. हम लोग चाहते हैं कि इस घटना के पीछे जो लोग हैं, उन्हें बख्शा न जाए. पीड़ितों को न्याय जरूर मिले. इस हमले की जांच निष्पक्षत के साथ होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.” उन्होंने आगे कहा कि अभी तक प्रशासन द्वारा कोई बात कही नहीं गई है. हम लोग चाहेंगे कि जल्द से जल्द आतंकवादियों को ढेर किया जाए. इस मसले पर नेतृत्व नहीं करना चाहते : नेता प्रतिपक्ष  नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हम लोग कोई नेतृत्व इस मसले पर नहीं करना चाहते, न होनी चाहिए. पूरा देश एकजुट है और न्याय मांग रहा है. इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है. बहुत ही दर्दनाक घटना हुई है. पहलगाम हाई सिक्योरिटी जोन में है और अगर हाई सिक्योरिटी जोन में 20 मिनट आतंकवादी रहते हैं, तो कहीं न कहीं जांच का विषय है. प्रशासन को अपना जवाब दे देने दीजिए, हम लोग चाहते हैं कि जल्द से जल्द ढूंढकर आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए.” इसे भी पढ़ें: बिहार की धरती से आतंकियों को कड़ा संदेश देंगे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर PMO ने जारी किया सख्त निर्देश The post पहलगाम के आंतकियों को न बख्शे प्रशासन, आतंकी हमले पर तेजस्वी यादव ने PM मोदी से की ये मांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Pahalgam Terror Attack Video: मोदी को बता देना…आतंकी बोला- जाओ तुम्हें नहीं मारता

Pahalgam Attack Video: पहलगाम में आतंकवादियों ने एक स्त्री को जान से नहीं मारा. बल्कि उसे छोड़ दिया. हालांकि आतंकवादियों ने उसके पति को गोली मार दी. आतंकवादियों ने स्त्री से कहा कि जाओ तुम्हें नहीं मारता…मोदी को जाकर बता देना. यह बात पति को खोने वाली पल्लवी ने बताया. उसने हमले की भयावहता को याद करते हुए कहा, उसे यकीन नहीं हो रहा है कि उसके और उसके परिवार के साथ जो हुआ वो सपना है या वास्तविकता है. उस क्षण को याद कर पल्लवी अपने बेटे को गले लगाते हुए कह रही थी कि उसे नहीं मालूम था कि जम्मू-कश्मीर की सैर हमारी जिंदगी को बर्बाद कर देगी. आतंकवादी ने कहा- जाओ तुम्हें नहीं मारता, मोदी को जाकर बता देना पल्लवी आतंकवादी हमले को याद करते हुए बताती है – एक आतंकवादी ने उससे कहा, “जाओ तुम्हें नहीं मारता, मोदी को जाकर बता देना.” पल्लवी पति मंजुनाथ और बेटे के साथ कर्नाटक के शिवमोगा से कश्मीर घुमने पहुंचे थे. उसने बताया, “हमलोग मंगलवार को सुबह पहलगाम पहुंचे थे. फिर घूमते हुए बैसरन पहुंचे थे. दोपहर डेढ़ बज रहे थे, तभी गोलियों को आवाज सुनाई दी. अपने सामने उसने पति को जमीन पर गिरते देखा. पति की मौत के बाद उसने आतंकवादियों से कहा, मैं यहां रहकर क्या करुंगी. मुझे भी मार डालो. इस पर एक आतंकवादी ने कहा, जाओ तुम्हें नहीं मारता, मोदी को जाकर बता देना.” #PahalgamIslamist terrorists killed tourists in #Pahalgam of South Kashmir after checking that they were not Muslims. Trousers of tourists pulled down, ID Cards checked. Listen to what the Hindu victim says. Tourist killed because he was not a Muslim. pic.twitter.com/6kgatCmN1Y — Kartick Mallick(Modi Ka Parivar) (@KARTICK49830920) April 22, 2025 आतंकवादियों ने पीएम मोदी को कोसा जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का चश्मदीद पुणे के एक व्यवसायी की बेटी असावरी जगदाले ने आतंकवादियों की बर्बरता के बयां किया. उसने बताया, हमले के दौरान आतंकवादियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोसा और उसके पिता संतोष जगदाले से आयत पढ़ने को कहा. जब वो नहीं पढ़ पाए तो आतंकवादियों ने उन्हें गोली मार दी. The post Pahalgam Terror Attack Video: मोदी को बता देना…आतंकी बोला- जाओ तुम्हें नहीं मारता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Success Story: देश को मिली यंगेस्ट IAS, 21 साल की आस्था ने बिना कोचिंग UPSC में गाड़ा झंडा

Success Story: यूपीएससी सिविल सर्विस 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हुई है. एक बार फिर यूपीएससी रिजल्ट में लड़कियों का दबदबा रहा है. बता दें कि टॉप 2 लड़कियां ही हैं. वहीं रैंक 61 लाने वाली यूपीएससी टॉपर आस्था सिंह की चर्चा हर तरफ हो रही है. आस्था का नाम देश की यंगेस्ट IAS की लिस्ट में शामिल हो गया है. कई लड़कियों ने टॉपर्स लिस्ट (UPSC Toppers List 2025) में जगह बनाई है. इसमें एक नाम आस्था सिंह का भी शामिल है. आस्था सिंह को सबसे कम उम्र की IAS अधिकारी कहा जाा रहा है. बता दें कि उन्होंने महज 21 की उम्र में ही यूपीएससी परीक्षा क्रैक कर ली है. आइए उनके संघर्ष को करीब से जानते हैं. Success Story of IAS Aastha Singh: पंजाब की रहने वाली आस्था सिंह आस्था सिंह मूल रूप से पंजाब के पंचकुला की रहने वाली हैं. उनके पिता ब्रिजेश सिंह हरियाणा के पंचकूला में स्थित एक फार्मा कंपनी में क्वालिटी हेड के पद पर कार्यरत है. आस्था सिंह का पैतृक निवास उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला के डोभी तहसील स्थित कुशहां कनौरा गांव में है. ये भी पढ़ें: UPSC Topper From Bihar: यूपीएससी में बिहार का जलवा कायम, टॉप 20 में तीन टॉपर, संस्कृति को रैंक 17 दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई आस्था सिंह ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से इकनॉमिक्स ऑनर्स में ग्रेजुएशन की डिग्री ली है. कॉलेज के साथ ही वो सिविल सर्विस की तैयारी में भी लग गई थीं. इस दौरान उन्होंने हरियाणा पीसीएस की परीक्षा भी दी थी. हरियाणा पीसीएस में सेलेक्शन आस्था सिंह को हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) द्वारा आयोजित होने वाली HPSC एग्जाम में भी सफलता हासिल हुई थी. वह फिलहाल हरियाणा प्रशासन में एडिशनल एक्साइज और टेक्सेशन ऑफिसर के पद पर तैनात हैं. UPSC में सफलता आस्था सिंह ने यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा की तैयारी बिना किसी कोचिंग के की. उन्होंने सेल्फ स्टडी पर फोकस किया. यूपीएससी में उन्हें इस बार रैंक 61 प्राप्त हुआ है. आस्था सिंह ने पहले ही प्रयास में UPSC जैसी कठिन परीक्षा को पास कर दिखाया है. ये भी पढ़ें: UPSC में यूपी की लड़कियों का दबदबा, शक्ति और सौम्या समेत टॉप 20 में चार लेडी IAS The post Success Story: देश को मिली यंगेस्ट IAS, 21 साल की आस्था ने बिना कोचिंग UPSC में गाड़ा झंडा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के नए विलेन बनेंगे कृष, ऋषभ जयसवाल बोले- अरमान और अभीरा की लाइफ…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है अपने दिलचस्प ट्विस्ट के लिए चर्चा में है. शो में कई बदलाव हुए हैं. रोहित और शिवानी का निधन हो गया, जिससे अभीरा, अरमान और रूही इमोशनली टूट गए हैं. हालांकि धीरे-धीरे रूही अरमान के प्रति आकर्षित हो रही है. वह अरमान के देखभाल को प्यार समझ बैठी है. वह एक साथ खुशहाल परिवार देखने लगी है. क्या आने वाले एपिसोड में कृष हो जाएगा नेगेटिव ये रिश्ता क्या कहलाता है में कृष अब एक ग्रे कैरेक्टर बनता जा रहा है. इस बदलाव के बारे में बात करते हुए ऋषभ जायसवाल ने इंडिया फोरम से बात की और कहा कि उन्हें कृष का किरदार निभाना अच्छा लग रहा है. अभिनेता ने शेयर किया कि कृष कभी इतना नकारात्मक नहीं था, लेकिन हालात और चीजें बदल गई हैं. ऋषभ ने कहा, “कृष किसी अवैध काम में फंस गया है और उसे लगता है कि केवल उसके पिता ही उसकी मदद कर सकते हैं. विद्या मामी के मामले में अरमान और अभीरा ने जिस तरह से प्रतिक्रिया की, उसे देखने के बाद उसने दूसरों पर भरोसा खो दिया. यही डर अब वह सबसे अच्छे से बात नहीं कर रहा है और बदतमीजी दिखा रहा है.” कृष ने पोद्दार लॉ फर्म किया ज्वाइन ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि कृष ने अचानक पोद्दार लॉ फर्म में शामिल होने का फैसला किया. उसने अरमान के साथ ऑफिस जाना शुरू किया और नई चीजें सीखीं, लेकिन, वह कानूनी मुसीबत में फंस गया है. उसे लगता है कि देश छोड़कर जाना ही एकमात्र उपाय है. उसकी प्लानिंग तब फेल हो जाती है, जब परिवार वालों को सच्चाई का पता चलता है. अरमान उसे समझाता है कि उसे कहीं नहीं जाना चाहिए. हालांकि, कृष अरमान का अपमान करता है और उसे दूर रहने के लिए कहता है. कृष अपने पिता संजय से प्रभावित होता है और देश छोड़ने का फैसला करता है. यह भी पढ़ें- Jaat ने गदर-एक प्रेम कथा के रिकॉर्ड को तोड़ा, बनी दूसरी सनी देओल की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म The post Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के नए विलेन बनेंगे कृष, ऋषभ जयसवाल बोले- अरमान और अभीरा की लाइफ… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhojpuri Song: निरहुआ-आम्रपाली की जबरदस्त केमिस्ट्री ने मचाया तहलका, ‘न जाने का हो गइल बाटे आज’ गाना बना सोशल मीडिया सेंसेशन

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा में कुछ जोड़ियां ऐसी होती हैं, जो दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं. ऐसी ही एक सुपरहिट जोड़ी है निरहुआ यानि दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की. जब ये दोनों स्क्रीन पर साथ आते हैं, तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहता. इनकी कैमिस्ट्री इतनी जबरदस्त होती है कि हर गाना हिट हो जाता है. हाल ही में इनका एक पुराना गाना ‘न जाने का हो गइल बाटे आज’ एक बार फिर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. रोमांस से भरपूर है निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी न जाने का हो गइल बाटे आज’ एक रोमांटिक भोजपुरी गाना है, जिसमें प्यार, तकरार और दिल की भावनाओं को बड़े ही प्यारे अंदाज में पेश किया गया है. इस गाने को अपनी मधुर आवाज दी है प्रियंका सिंह और अलोक कुमार ने. वहीं, गाने में मुख्य किरदार निभा रहे हैं भोजपुरी इंडस्ट्री के दो चमकते सितारे, निरहुआ (दिनेश लाल यादव) और आम्रपाली दुबे. इन दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री गाने की जान है. कैमरे के सामने दोनों के हाव-भाव और भावनाएं इतनी सजीव लगती हैं कि दर्शक खुद को उनसे जोड़ लेते हैं. 5 साल बाद भी गाना हुआ वापस से ट्रेंडिंग इस गाने ने यूट्यूब पर बवाल मचा दिया है. 5 साल पुराना होने के बावजूद, इसका क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा. 59 मिलियन से ज्यादा व्यूज और लाखों लाइक्स इस बात का सबूत हैं कि लोगों को यह गाना कितना पसंद आया है. कमेंट सेक्शन में फैंस लगातार लिख रहे हैं कि उन्हें यह गाना बार-बार देखने और सुनने का मन करता है. किसी ने लिखा, ‘हर बार सुनने पर दिल को छू जाता है,’ तो किसी ने कहा, ‘निरहुआ–आम्रपाली की जोड़ी अमर है.’ साफ है कि इस गाने की लोकप्रियता सिर्फ इसके म्यूजिक या लिरिक्स की वजह से नहीं, बल्कि इन दोनों कलाकारों की शानदार परफॉर्मेंस की वजह से भी है. यह भी पढ़े: Bhojpuri Song: फिर गर्दा मचा रही है निरहुआ-आम्रपाली की जोड़ी, ‘हमारे पतिदेव जी’ हुआ वापस से ट्रेंडिंग The post Bhojpuri Song: निरहुआ-आम्रपाली की जबरदस्त केमिस्ट्री ने मचाया तहलका, ‘न जाने का हो गइल बाटे आज’ गाना बना सोशल मीडिया सेंसेशन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Darbhanga AIIMS: पीएम के बिहार दौरा से पहले स्वास्थ्य मंत्री ने किया दरभंगा एम्स का निरीक्षण

Darbhanga AIIMS पीएम नरेंद्र मोदी के बिहार दौरा से ठीक एक दिन पहले बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय बुधवार को दरभंगा में एम्स के निर्माण स्थल (शोभन) का निरीक्षण किया. एम्स निर्माण स्थल (शोभन) का निरीक्षण करने के बाद कहा कि जब कोई बड़ा संस्थान का निर्माण होता है तो सबसे पहले उसकी चाहरदीवारी का कार्य शुरू होता है, इसी कड़ी में एम्स का बाउंड्री का कार्य शुरू हो गया.आगे उन्होंने कहा कि शीघ्र ही बाउंड्री के बाद एक विशाल भवन निर्माण कार्य शुरू होगा. 13 नवंबर 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दरभंगा एम्स का शिलान्यास किया था. दरभंगा में एम्स बनाने की मंजूरी 19 सितंबर 2020 को मिली थी. यह एम्स 187 एकड़ में फैला होगा. 1700 करोड़ रुपए होंगे खर्च दरभंगा का एम्स बलिया मौजा के पंचोभ गांव में बन रहा है. इसके निर्माण पर 1700 करोड़ रुपए खर्च होंगे. एम्स के मॉडल का निर्माण का काम दिल्ली आईआईटी को दिया गया था. इस प्रोजेक्ट को 3 साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.दरभंगा में बनने वाला एम्स में 750 बेड का होगा. इसमें मेडिकल और नर्सिंग पााठ्यक्रमों के लिए एक शिक्षण ब्लॉक और आवासीय कैंपस होगा. इसके साथ ही इससे संबंधित सुविधाएं और सेवाएं भी होंगी. दरभंगा में एम्स का निरीक्षण करते मंगल पांडेय Darbhanga aiims: पीएम के बिहार दौरा से पहले स्वास्थ्य मंत्री ने किया दरभंगा एम्स का निरीक्षण 2 पहले चरण में 2.25 लाख वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में एम्स के भवन का निर्माण होगा. उत्तर बिहार के लिए यह एक वरदान है. इस एम्स से मिथिला के 8 करोड़ लोगों को फायदा होगा. इसके साथ ही इस एम्स से समस्तीपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया के लोगों को फायदा होगा. इसके साथ ही पड़ोसी राज्य बंगाल के साथ साथ पड़ोसी देश नेपाल के लोगों को भी होगा. उनको भी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी. ये भी पढ़ें.. Tourism: पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा बिहार का ये शहर, पढ़िए क्या -क्या मिलेगी यह सुविधा The post Darbhanga AIIMS: पीएम के बिहार दौरा से पहले स्वास्थ्य मंत्री ने किया दरभंगा एम्स का निरीक्षण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड को मिली सफलता

पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में स्थित पंखुणी गर्ल्स हॉस्टल में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है. इस आग की वजह से न सिर्फ बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा बल्कि हॉस्टल में रह रही लड़किया भी इसके चपेटे में आ गईं. यह घटना दोपहर के समय में हुई जब ज्यादातर लड़कियां लंच के बाद आराम कर रही थीं. घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटना स्थल पर पहुंची और डेढ़ घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया.  दिये से लगी थी आग  जानकारी के अनुसार, हॉस्टल के एक कमरे में एक लड़की ने दिया जला कर छोड़ दिया था, जिसके कारण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली की लकड़ी से बने केबिन के साथ उसमें रखे सारा सामान पूरी तरह से जल कर राख हो गया. हॉस्टल 3 फ्लोर के बिल्डिंग में चलता है और आग केवल हॉस्टल वाले फ्लोर पर ही लगी थी.  आग फैलते ही लड़कियों में मची अफरा तफरी   बताया जा रहा है कि  लड़कियां लकड़ी से बनाए गए केबिन में रह रही थी, जैसे ही रूम में आग फैला   अफरा तफरी मच गई. उस वक्त रूम में कुल 15 लड़कियां थी, जिनमे से 13 को फायर ब्रिगेड कर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाला. बाकि 2 लड़कियां खुद ही सुरक्षित बाहर आ गईं.  जरुरी डॉक्यूमेंट्स जल कर राख हो गए  हॉस्टल के एक छात्र ने बताया कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई. लेकिन काफी लड़कियों के जरूरी डॉक्यूमेंट्स, किताबें, बिस्तर सब पूरी तरह से जल गए. फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों से आग पर काबू पाया गया. साथ ही हाइड्रोलिक टूल्स की भी मदद ली गई.  बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड पहुंची  स्थानीय थाना प्रभारी सदानंद शाह ने बताया, जैसे ही घटना की जानकारी मिली वैसे ही फायर कंट्रोल रूम को इन्फॉर्म किया गया और फायर गाड़ियों को भेजकर आग बुझाने का काम शुरू किया गया. डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. (यह समाचार इंटर्न श्रीति सागर ने लिखी है) इसे भी पढ़ें : बिहार की धरती से आतंकियों को कड़ा संदेश देंगे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर PMO ने जारी किया सख्त निर्देश The post पटना के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड को मिली सफलता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Earthquake Tremors: तुर्की के इस्तांबुल में डोली धरती, 6.2 तीव्रता का भूकंप, 10 किलोमीटर थी गहराई

Earthquake Tremors: बुधवार की दोपहर अचानक से तुर्की के इस्तांबुल की धरती डोलने लगी. यहां 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये. भूकंप के बाद लोग डरकर अपने घरों से निकलकर बाहर की तरफ भागे. यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 6.2 थी और इसकी गहराई 10 किलोमीटर जमीन के अंदर थी. कहां था भूकंप का केंद्र यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल के मुताबिक भूकंप का केंद्र इस्तांबुल से लगभग 40 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में मरमारा सागर में था. तुर्की के अलावा कई और पड़ोसी देशों में भी भूकंप के झटके महसूस किये गए. अक्सर तुर्की में आते हैं भूकंप के झटके तुर्की में अक्सर भूकंप आते रहते हैं. इसके पहले छह फरवरी, 2023 को 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके कुछ घंटों बाद आये दूसरे शक्तिशाली भूकंप ने तुर्किये में सैकड़ों इमारतों को नष्ट कर दिया. भूकंप में 53,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी थी. जबकि, पड़ोसी सीरिया में 6000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी थी. घरों से निकलकर भागते नजर आए लोग तुर्की में आए भूकंप का असर आस पास के राज्यों में भी महसूस किया गया है.वहीं तुर्की में भूकंप के बाद घबराकर लोग अपने घरों और दफ्तरों से निकलकर सड़कों पर आ गए. भूकंप के बाद तुर्की के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर बताया कि इस्तांबुल के मरमारा सागर के सिलिवरी में 6.2 की तीव्रता का भूकंप आया है. İstanbul Marmara Denizi Silivri’de 6️⃣.2️⃣ büyüklüğünde bir deprem meydana gelmiştir. Çevre illerden de hissedilen depremle ilgili olarak, AFAD ve ilgili kurumlarımızın tüm ekipleri saha taramalarına başlamıştır. Depremden etkilenen vatandaşlarımıza geçmiş olsun dileklerimi… — Ali Yerlikaya (@AliYerlikaya) April 23, 2025 हाल के दिनों में कई देशों में महसूस किए गए हैं भूकंप के झटके हाल के दिनों में दुनिया के कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए है. 28 मार्च को थाईलैंड और म्यांमार में भूकंप से भारी तबाही मची था. 7.7 तीव्रता के भूकंप के कारण 144 लोगों की मौत हो गई थी, 732 लोग घायल हुए थे. भूकंप के कारण कई इमारतें गिर गई थी. Also Read: Pahalgam Terror Attack: ‘आतंकवाद के सामने घुटने नहीं टेकेगा हिंदुस्तान’ अमित शाह ने अस्पताल में की पीड़ितों से मुलाकात The post Earthquake Tremors: तुर्की के इस्तांबुल में डोली धरती, 6.2 तीव्रता का भूकंप, 10 किलोमीटर थी गहराई appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top